पाकिस्तान में खैबर-पख्तूनख्वा के सीएम के साथ फिर मारपीट

लाहौर। पाकिस्तान की पंजाब विधानसभा में शुक्रवार को खैबर पख्तूनख्वा (केपी) के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी के साथ सुरक्षाकर्मियों ने मारपीट की। उनके प्रतिनिधियों के साथ भी बदसलूकी की गई। घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि मुख्यमंत्री अफरीदी अपने प्रतिनिधियों के साथ पंजाब असेंबली में घुस रहे हैं, इस दौरान सुरक्षाकर्मी उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं, तभी उनके साथी फतेह उल्लाह बुर्की बीच में आ जाते हैं। इसके बाद अफरीदी ने बयान जारी कर कहा- कोई भी लोकतांत्रिक सरकार ऐसा काम नहीं करती है,…

Read More

केरल में पहली बार भाजपा का मेयर बना, तिरुवनंतपुरम कॉपोर्रेशन से वीवी राजेश चुने गए

तिरुवनंतपुरम। केरल में पहली बार भाजपा का मेयर चुना गया है। तिरुवनंतपुरम नगर निगम में शुक्रवार को हुए मेयर चुनाव में भाजपा के वीवी राजेश को 51 वोट मिले। जिसमें एक निर्दलीय पार्षद का समर्थन भी शामिल था। वाम लोकतांत्रिक मोर्चा के पी शिवाजी को 29 वोट, जबकि कांग्रेस गठबंधन उम्मीदवार केएस सबरिनाथन को 19 वोट मिले। जिनमें से दो को बाद में अमान्य घोषित कर दिया गया। दरअसल 9 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम नगर निगम के 101 वार्डों का रिजल्ट आया था। 50 वार्डों पर भाजपा जीती थी। पिछले 45…

Read More

दारू पार्टी में 50 रुपए के लिए बॉडीबिल्डर की हत्या

ब्रह्मास्त्र गोरखपुर गोरखपुर के बॉडी बिल्डर विशाल (26) की हत्या उसकी गर्लफ्रेंड ने नहीं करवाई थी। 24 दिसंबर की रात ये मर्डर दारू पार्टी के दौरान सिर्फ 50 रुपए के झगड़े में किया गया। विशाल के 4 दोस्तों ने उसका सिर मिट्टी में धंसा दिया। वह दम घुटने से तड़पता रहा, मगर दोस्तों ने तरस नहीं खाया। 2 मिनट के बाद उसकी सांस टूट गई। इसके बाद हत्यारे करीब 35 मिनट तक क्राइम स्पॉट पर ही रहे। नशे में होने की वजह से उन्हें समझ नहीं आ रहा था, फिर…

Read More

दिल्ली में आॅपरेशन आघात 3.0 के तहत 285 लोग गिरफ्तार, 6 किलो गांजा 2.30 लाख रुपए जब्त

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली दिल्ली पुलिस की साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट टीम ने आॅपरेशन आघात 3.0 के तहत 285 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि उन्होंने अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है। डीसीपी हेमंत तिवारी के मुताबिक इस अभियान में एक्साइज एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और जुआ अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई। इसके अलावा 504 लोगों को एहतियाती कार्रवाई के तहत पकड़ा गया और 116 बदमाश (बीसी) भी पुलिस के शिकंजे में आए। अभियान में 10 प्रॉपर्टी आॅफेंडर और 5 आॅटो लिफ्टर भी गिरफ्तार किए…

Read More

यूपी में एसआईआर से 2.89 करोड़ वोटर्स के नाम कटे

ब्रह्मास्त्र लखनऊ यूपी में एसआईआर का काम पूरा हो गया। इसमें प्रदेश में 2.89 करोड़ वोटर्स के नाम कट गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया- एसआईआर से पहले यूपी में 15 करोड़ 44 लाख मतदाता थे। प्रदेश के फाइनल आंकड़े और वोटर्स की ड्राफ्ट लिस्ट 31 दिसंबर को जारी की जाएगी। 26 दिसंबर तक के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में 2.89 करोड़ मतदाता कम हुए। इनमें 1.26 करोड़ वोटर्स ऐसे हैं, जो यूपी से बाहर परमानेंट शिफ्ट हो चुके हैं। 45.95 लाख वोटर्स की मौत हो चुकी…

Read More

सेंगर को जमानत के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर प्रदर्शन:उन्नाव रेप केस पीड़ित की मां बोली– पूर्व विधायक को जमानत से हमारा भरोसा टूटा

उन्नाव।उन्नाव रेप केस में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की सजा सस्पेंड होने के फैसले के खिलाफ नाराजगी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को पीड़ित परिवार और सोशल एक्टिविस्ट महिलाओं ने दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि सेंगर को किसी भी हालत में राहत नहीं मिलनी चाहिए। न्याय के लिए वे सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ेंगी।पीड़ित की मां ने कहा-सेंगर की बेल रिजेक्ट होनी चाहिए। हम लोग इंसाफ के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। हमारा हाईकोर्ट से भरोसा उठ गया है। अगर हमें इंसाफ नहीं मिला, तो…

Read More

वैभव समेत 20 बच्चों को बाल पुरस्कार:PM मोदी बोले- जेन Z और जेन अल्फा हमें विकसित भारत के लक्ष्य तक ले जाएंगे

नई दिल्ली।वीर बाल दिवस पर शुक्रवार को 20 बच्चों को ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से सम्मानित किया। यह अवॉर्ड राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिए। अलग-अलग क्षेत्र में बेहतरीन और बहादुरी के कामों की वजह से इन बच्चों को 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से चुना गया। 14 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी भी इनमें शामिल हैं। आज दिल्ली आने की वजह से वे विजय हजारे टूर्नामेंट में मणिपुर के खिलाफ मैच नहीं खेल रहे हैं। 20 बच्चों में से 2 बच्चों को मरणोपरांत पुरस्कार दिया गया।तमिलनाडु की ब्योमा और…

Read More

सरकार राहुल के विदेश दौरों की निगरानी कर रही, दूतावास के अधिकारी उनका पीछा करते हैं

नई दिल्ली। ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने दावा किया है कि राहुल गांधी के विदेश दौरों के दौरान भारतीय दूतावास के अधिकारी उन पर नजर रखते हैं और कई बार विदेशी नेताओं से उन्हें न मिलने को कहा जाता है। पित्रोदा ने राहुल के दौरे को लेकर गुरुवार को इंडिया टुडे से बातचीत की है। इसमें उन्होंने कहा- मैने खुद देखा है कि राहुल गांधी के होटल, मीटिंग्स और एयरपोर्ट पर उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जाती है। हालांकि इसके सबूत नहीं हैं, लेकिन…

Read More

ग्वालियर में अमित शाह बोले सीएम मोहन की कार्यशैली शिवराज से ज्यादा ऊर्जावान

ब्रह्मास्त्र ग्वालियर   केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर रहे। शाह ने ग्वालियर में अभ्युदय मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट और रीवा में कृषक सम्मेलन में शिरकत की। शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर के मेला ग्राउंड में राज्यस्तरीय अभ्युदय मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट: निवेश से रोजगार, ग्वालियर व्यापार मेला और अटल म्यूजियम का उद्घाटन किया। 2 लाख करोड़ रुपए की 1655 औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया। इस दौरान शाह ने मुख्यमंत्री मोहन यादव की कार्यशैली को पूर्व सीएम शिवराज…

Read More

मोदी ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल का इनॉगरेशन किया:भाजपा के 3 ब्राह्मण नेताओं की मूर्ति लगी

लखनऊ ।पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का इनॉगरेशन कर दिया है। उन्होंने जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्तियों का उद्घाटन कर पुष्पांजलि अर्पित की। हाथ जोड़कर प्रणाम भी किया। सीएम योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पीएम के साथ हैं।थोड़ी देर बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले एयरपोर्ट पर सीएम योगी ने पीएम का स्वागत किया। प्रेरणा स्थल श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय और अटल जी को समर्पित है। तीनों नेताओं की 65-65 फीट ऊंची…

Read More