महाराष्ट्र के कोल्हापुर में आईपीएल की तर्ज पर होगी मंदिर प्रीमियर लीग

Dainik Awantika Site Icon

कोल्हापुर। देश में आईपीएल, विमेन प्रीमियर लीग और कॉपोर्रेट प्रीमियर लीग के बाद अब महाराष्ट्र में पहली बार मंदिर प्रीमियर लीग हो रही है। इसमें राज्य के 12 प्रसिद्ध मंदिरों की टीमें शामिल होंगी। सभी मैच कोल्हापुर में होंगे। स्पर्धा 14 से 16 फरवरी तक चलेगी। सभी मैच डे-नाइट होंगे। इस टेनिस बॉल स्पर्धा में श्री क्षेत्र जोतिबा, श्री क्षेत्र नृसिंहवाड़ी, श्री क्षेत्र अंबाबाई (महालक्ष्मी) कोल्हापुर की दो टीमें, ओढ्यावरील गणपति (प. महाराष्ट्र देवस्थान) सहित 12 टीमें शामिल होंगी। विजेता टीम को 25,555 रु. का पुरस्कार मिलेगा। उपविजेता को 21,111…

Read More

कोर्ट हिमंता को चुनाव लड़ने से रोके, एक दिन भी सीएम बने रहने लायक नहीं

मुंबई। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के शूटिंग वीडियो को लेकर एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। अजमल ने अदालत से आग्रह किया कि सरमा को चुनाव लड़ने से रोका जाए। वह एक दिन भी अपनी कुर्सी पर बने रहने के योग्य नहीं हैं। बदरुद्दीन अजमल ने एक वीडियो जारी कर कहा कि पिछले छह महीनों से एक समुदाय के खिलाफ लगातार नफरत भरे भाषण दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले दिखाया गया कि हिमंत बिस्व सरमा मुस्लिम समुदाय…

Read More

प्रदेशके हर किसान परिवार पर ₹74,420 का कर्ज:आंध्र का किसान ₹2.45 लाख का कर्जदार, नागालैंड के किसान पर मात्र ₹1750 का लोन

भोपाल।देश के अन्नदाता की आर्थिक स्थिति पर संसद में पेश की गई ताजा रिपोर्ट में मध्य प्रदेश के किसानों की मिली-जुली तस्वीर सामने आई है। केंद्र सरकार के आंकड़ों के अनुसार, मध्य प्रदेश के प्रति कृषक परिवार पर औसत बकाया ऋण ₹74,420 है। यह आंकड़ा राष्ट्रीय औसत (₹74,121) के लगभग बराबर है, लेकिन दक्षिण भारत और पड़ोसी राज्य राजस्थान के मुकाबले यहां के किसान कम कर्जदार हैं। टीएमसी सांसद कालिपद सरेन खेरवाल के सवाल के जवाब में केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह जानकारी दी।एमपी की स्थिति: राष्ट्रीय…

Read More

जन गण मन से पहले गाया जाएगा वंदे मातरम:सभी 6 पैरा जरूरी,स्कूलों में राष्ट्रगीत बाद शुरू होगी पढ़ाई

नई दिल्ली।केंद्र सरकार ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ को लेकर नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। गृह मंत्रालय ने आदेश में कहा है कि अब सरकारी कार्यक्रमों, स्कूलों या अन्य औपचारिक आयोजनों में ‘वंदे मातरम’ बजाया जाएगा। इस दौरान हर व्यक्ति का खड़ा होना अनिवार्य होगा। यह आदेश 28 जनवरी को जारी हुआ, लेकिन मीडिया में इसकी जानकारी 11 फरवरी को आई।न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, आदेश में साफ लिखा है कि अगर राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ और राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ साथ में गाए या बजाए जाएं, तो पहले वंदे मातरम गाया…

Read More

लोकसभा;PM पर आरोप लगाया, सबूत दें:राहुल ने कहा- अभी दे रहा; एपस्टीन के जिक्र पर हंगामा

नई दिल्ली।लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को बजट सत्र के दौरान भाषण दिया। राहुल ने एपस्टीन फाइल्स और अडाणी पर अमेरिका में चल रहे केस का जिक्र किया। राहुल ने कहा कि अडाणी पर चल रहा केस, दरअसल मोदी पर है। इसके जरिए भाजपा का फाइनेंसियल स्ट्रक्चर टूटेगा।केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल को तुरंत टोका। उन्होंने कहा- आपने जो भी कहा है उसे साबित करिए, नहीं तो आपकी बात सदन के रिकॉर्ड पर नहीं जानी चाहिए।इस पर कांग्रेस नेता ने जवाब दिया- अभी देता हूं। तुरंत…

Read More

केंद्र ने नई गाइडलाइन जारी की : जन गण मन से पहले बजेगा वंदे मातरम, 3 मिनट 10 सेकेंड के राष्ट्रगीत के दौरान खड़े होना जरूरी

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली केंद्र सरकार ने वंदे मातरम को लेकर नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार, अब जब वंदे मातरम किसी सरकारी कार्यक्रम, सरकारी स्कूलों के कार्यक्रमों या अन्य औपचारिक आयोजनों में बजाया जाएगा, तो उसके सम्मान में हर व्यक्ति का खड़ा होना अनिवार्य होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रगीत के रूप में वंदे मातरम का छह अंतरों वाला 3 मिनट और 10 सेकंड का संस्करण राष्ट्रगान जन गण मन के पहले बजाया जाएगा, ताकि सम्मान और राष्ट्रीय भावना का स्पष्ट संदेश मिले। तिरंगा फहराने,…

Read More

आज नामीबिया के खिलाफ अभिषेक का खेलना मुश्किल

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली नामीबिया के खिलाफ भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा का खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। मंगलवार को मैच से दो दिन पहले दिल्ली में टीम इंडिया का पहला ट्रेनिंग सेशन हुआ, लेकिन अभिषेक मैदान पर दिखाई नहीं दिए। बताया जा रहा है कि वे पेट से जुड़ी समस्या से जूझ रहे हैं और अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं। भारत को नामीबिया के खिलाफ 12 फरवरी को मुकाबला खेलना है। टीम के असिस्टेंट कोच रयान टेन डेशकाटे ने जानकारी दी कि अभिषेक को पेट में परेशानी है। टीम…

Read More

सीबीएसई 12वीं की एक करोड़ कॉपियां डिजिटली चैक होंगी

32 करोड़ पन्ने स्कैन करके अपलोड होंगे, 17 फरवरी से 10 अप्रैल तक है बोर्ड एग्जाम ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली इस बार सीबीएसई 12वीं के 17 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स की कॉपियां आॅन स्क्रीन मार्किंग सिस्टम से जांची जाएंगी। मतलब ये कि इन्हें डिजिटल तरीके से जांचा जाएगा। सीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 10 अप्रैल तक होनी है। इसके लिए हर छात्र की सभी आंसर शीट्स (उत्तरपुस्तिका) के हर पन्ने को परीक्षा केंद्र में ही स्कैन करके कंप्यूटर सिस्टम में अपलोड किया जाएगा। करीब 1 करोड़ कॉपियों के…

Read More

राजस्थान में शादी से लौट रहे दोस्तों की कार टकराई, 6 मौत

ब्रह्मास्त्र दौसा राजस्थान के दौसा में भीषण सड़क हादसे में 6 दोस्तों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ये शादी-समारोह से घर लौट रहे थे।ओवरस्पीड कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी ओर से निकल रहे ट्रेलर में घुस गई। हादसा बीती देर रात करीब 11 बजे जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर कैलाई गांव के पास हुआ। ट्रेलर में घुसी कार को क्रेन से अलग किया गया। इसके बाद कार में फंसे युवकों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। सिकंदरा अस्पताल में 4 युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, 2 गंभीर…

Read More

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी सेना ने गर्भवती महिला का रेस्क्यू किया

श्रीनगर। मौसम विभाग ने देश के किसी भी राज्य में बुधवार के लिए कोई अलर्ट नहीं जारी किया है। हालांकि, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का सिलसिला जारी है और पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड बढ़ी हुई है। इसी बीच भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के तंगधार में फंसी एक गर्भवती महिला का रेस्क्यू किया। राजस्थान और मध्य प्रदेश में सुबह-शाम ठंड के बीच दिन का तापमान 30 डिग्री पार पहुंच रहा है, जबकि मध्य प्रदेश के 11 जिलों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। राजस्थान और हरियाणा के कई जिलों…

Read More