नई दिल्ली। यूनेस्को ने दिवाली को अमूर्त विश्व धरोहर घोषित किया। यूनेस्को ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन की इंटैन्जिबल कल्चरल हेरिटेज यानी अमूर्त विश्व धरोहर की सूची जारी की। इसमें घाना, जॉर्जिया, कांगो, इथियोपिया और मिस्र सहित कई देशों के सांस्कृतिक प्रतीक भी शामिल हैं। इस पर पीएम मोदी ने कहा, ‘दिवाली हमारी सभ्यता की आत्मा है।’ भारत की 15 अमूर्त विश्व धरोहर की सूची में शामिल हैं। इसमें दुर्गा पूजा, कुंभ मेला, वैदिक मंत्रोच्चार, रामलीला, छाऊ नृत्य भी शामिल हैं। ये फैसला उस समय…
Read MoreCategory: राष्ट्रीय समाचार
जीतू पटवारी ने मंत्री प्रतिमा बागरी का इस्तीफा मांगा
पीसीसी चीफ ने कहा- एमपी ने पंजाब को भी नशे में पीछे छोड़ा ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने एमपी सरकार पर हमला बोलते हुए मंत्री प्रतिमा बागरी का इस्तीफा मांगा है। पटवारी ने कहा कि जनता बीजेपी पर बार- बार भरोसा कर उन्हें चुन रही है। यह नशा माफिया की सरकार है। पहले वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा के ड्रग्स कारोबारियों के साथ फोटो आए। विश्वास सारंग का मिर्ची केस में पारिवारिक रिश्ता निकला। अब मंत्री प्रतिमा बागरी का भाई नशा तस्करी में शामिल मिला है। पटवारी ने…
Read Moreइंडिगो संकट, सरकार ने कहा – जरूरत पड़ी तो सीईओ को बर्खास्त करेंगे
लापरवाही जानबूझकर करने के संकेत, डीजीसीए की भी जांच होगी ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली इंडिगो संकट को लेकर अब डीजीसीए (नागरिक उड्डयन नियामक) भी केंद्र सरकार की जांच के रडार पर है। नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने एक इंटरव्यू में कहा कि इंडिगो की गड़बड़ी पर सिर्फ एयरलाइन ही नहीं, बल्कि डीजीसीए के कामकाज की भी जांच होगी। मंत्री ने यात्रियों को हुई परेशानी के लिए माफी मांगी और कहा कि जिम्मेदार लोगों पर कड़ी और उचित कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने कहा कि इंडिगो का यह बड़ा फेलियर…
Read Moreमैं बंगाल का ओवैसी, 2026 में किंगमेकर बनूंगा, मेरे बिना सरकार नहीं बनेगी
कोलकाता। बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने मंगलवार को कहा कि वे बंगाल के ओवैसी हैं। हुमायूं ने एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी के साथ अपने करीबी संबंधों का बखान करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा- मैंने उनसे बात की है। उन्होंने मुझसे कहा है कि वे हैदराबाद के ओवैसी हैं और मैं बंगाल का ओवैसी हूं। हुमायूं ने मीडिया से बात करते हुए कहा- 2026 के विधानसभा चुनाव मैं किंगमेकर बनूंगा। मेरे समर्थन के बिना कोई भी पार्टी सरकार नहीं बना सकती। हुमायूं ने दावा…
Read Moreदिल्ली-एनसीआर की सुरक्षा के लिए तैनात होगा स्वदेशी डिफेंस सिस्टम
नई दिल्ली। भारत अब राजधानी दिल्ली-एनसीआर को मिसाइलों, ड्रोन और फाइटर जेट हमले जैसे खतरों से बचाने के लिए अपना खुद का मल्टी-लेयर्ड एयर डिफेंस सिस्टम लगाने जा रहा है। रक्षा मंत्रालय इस प्रोजेक्ट को तेजी से आगे बढ़ा रहा है। वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों के अनुसार नया इंटीग्रेटेड एयर डिफेंस वेपन सिस्टम पूरी तरह देश में बने हथियारों से तैयार होगा। इस सिस्टम का सबसे बड़ा हिस्सा डीआरडीओ की बनाई क्यूआरसेम मिसाइल और वीएसएचओआरएडीएस होगा। इनके साथ कई तरह के सेंसर, रडार और एक आधुनिक कंट्रोल सिस्टम जोड़ा जाएगा, जिससे…
Read Moreपाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने महिला पत्रकार को आंख मारी
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की सेना की मीडिया विंग आईएसपीआर के प्रवक्ता अहमद शरीफ चौधरी ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान एक महिला पत्रकार को आंख मारी है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पत्रकार अब्सा कोमान ने चौधरी से पूछा था कि इमरान खान पर लगाए जा रहे आरोप जैसे राष्ट्रीय सुरक्षा खतरा, एंटी-स्टेट और दिल्ली के इशारों पर काम करना पहले के आरोपों से कैसे अलग हैं और क्या आगे कोई नई कार्रवाई की उम्मीद है। इस पर चौधरी ने तंज करते हुए कहा- एक चौथा…
Read Moreपाकिस्तान को 12 राज्यों में बांटने की तैयारी
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के चारों प्रांतों को 12 हिस्सों में बांटने की तैयारी चल रही है। देश के संचार मंत्री अब्दुल अलीम खान ने कहा है कि देश में छोटे-छोटे प्रांत बनना अब तय है। उनका कहना है कि इससे शासन बेहतर होगा। अब्दुल अलीम खान रविवार को शेखूपुरा में इस्तेहकाम-ए-पाकिस्तान पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सिंध और पंजाब में तीन-तीन नए प्रांत बनाए जा सकते हैं। ऐसा ही विभाजन बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में भी हो सकता है। अलीम खान ने कहा कि…
Read Moreएक्टर विजय की रैली में बंदूक लेकर पहुंचा व्यक्ति:महिलाएं बैरिकेड फांदकर घुसीं;
पुडुचेरी। पुडुचेरी स्थित उप्पलम के एक्सपो ग्राउंड में सिर्फ 5 हजार लोगों की एंट्री की इजाजत थी। तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) चीफ और एक्टर विजय ने मंगलवार को पुडुचेरी स्थित उप्पलम के एक्सपो ग्राउंड (न्यू पोर्ट) में विशाल रैली की।पुडुचेरी स्थित उप्पलम के एक्सपो ग्राउंड में सिर्फ 5 हजार लोगों की एंट्री की इजाजत थी। इस दौरान तमिलनाडु के एक व्यक्ति ने बंदूक लेकर घुसने की कोशिश की, जिससे हड़कंप मच गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।व्यक्ति ने दावा किया कि उसके पास लाइसेंसी रिवॉल्वर है। इसने बताया कि…
Read Moreलोकसभा में अखिलेश बोले-SIR के बहाने NRC किया जा रहा:TMC सांसद ने कहा- , EC नागरिकता तय नहीं कर सकता
नई दिल्ली।शीतकालीन सत्र के 7वें दिन मंगलवार को लोकसभा में चुनाव सुधारों और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पर चर्चा के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार और चुनाव आयोग मिलकर SIR के बहाने अंदर ही अंदर NRC वाला काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा-यूपी के सीएम कह रहे हैं कि हम डिटेंशन सेंटर बना रहे हैं। जो ये खुलकर नहीं कर सकते हैं वो SIR के बहाने कर रहे हैं। TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि एसआईआर वोट डिलीट करने का टूल बनकर रह गया है।…
Read Moreपीथमपुर का जवान अरुणाचल प्रदेश में शहीद
ब्रह्मास्त्र पीथमपुर पीथमपुर की वृंदावन कॉलोनी में रहने वाले 22 वर्षीय मनीष यादव, जो भारतीय सेना में तकनीकी पद पर तैनात थे, अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। ऊर्जा उपकरणों पर काम करते समय हुए शॉर्ट सर्किट के कारण उन्हें तेज करंट लगा और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना 3 दिसंबर की शाम पर्वतीय क्षेत्र में हुई, जहां उनकी यूनिट नियमित तकनीकी कार्य कर रही थी। उनकी शहादत की खबर मिलते ही पीथमपुर में शोक की लहर फैल गई। मनीष मूल रूप से बिहार…
Read More