अयोध्या। अयोध्या में रामलला मंदिर कैंपस में जल्द एक बेहद भव्य और बेशकीमती प्रतिमा स्थापित होने वाली है। सोने की चमक वाली इस प्रतिमा में हीरा-पन्ना और कई रत्न जड़े हुए हैं। इसे कर्नाटक के एक गुमनाम भक्त ने दान किया है। मंगलवार शाम प्रतिमा कर्नाटक से अयोध्या लाई गई। प्रतिमा 10 फिट ऊंची और 8 फिट चौड़ी है। अनुमानित कीमत 25 से 30 करोड़ है। निर्माण दक्षिण भारत की शिल्पकला से किया गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया- प्रतिमा किसने भेजी…
Read MoreCategory: राष्ट्रीय समाचार
गडकरी बोले- देश में हिंदू-मुस्लिम समस्या की कांग्रेस जिम्मेदार
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि देश में आज भी जो हिंदू-मुस्लिम से जुड़ी समस्याएं दिखती हैं, उनकी वजह कांग्रेस की सेक्युलरिज्म की सोच और वोट बैंक की राजनीति है। कांग्रेस ने सेक्युलरिज्म की गलत व्याख्या की। गडकरी के मुताबिक, सेक्युलर का अर्थ धर्मनिरपेक्षता या किसी एक वर्ग का तुष्टिकरण करना नहीं है। इसका सही मतलब ‘सर्व धर्म समभाव’ होता है, यानी सभी धर्मों को समान सम्मान और सबको न्याय और सभी के साथ बराबरी का व्यवहार करना है। गडकरी मंगलवार को दिल्ली में राजस्थान…
Read Moreपटवारी बोले- किसी दिन मंत्रालय पीपीपी मॉडल पर चलेंगे:पीसीसी चीफ ने पूछा-जिला अस्पतालों को ठेके पर देकर मेडिकल कॉलेज क्यों बना रहे
भोपाल।केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और सीएम डॉ. मोहन यादव धार और बैतूल में पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेजों का भूमिपूजन कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जिला अस्पतालों को निजी संस्थाओं को देने का विरोध किया है।जीतू पटवारी ने भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि अगर यही प्रोसेस रहा तो अभी मप्र में करीब 3 हजार पंचायतें ठेके पर चली गई हैं। सरपंच चुना जाता है एक संस्था आती है वो उससे कहती है कि हम आपको साल भर में 25 लाख रुपए दे देंगे,…
Read Moreराहुल के जर्मनी दौरे पर :कहा- BJP संविधान खत्म करने की साजिश रच रही, ED-CBI विपक्ष के खिलाफ हथियार की तरह इस्तेमाल हो रहे
बर्लिन।राहुल ने 18 अक्टूबर को बर्लिन स्थित हर्टी स्कूल में छात्रों को संबोधितकिया था। कांग्रेस ने सोमवार रात इस बातचीत का एक घंटे लंबा वीडियो जारी किया।लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी पर भारतीय संविधान को खत्म करने की साजिश रचने का आरोप लगाया । राहुल ने कहा- बीजेपी संविधान की उस मूल भावना को खत्म करना चाहती है, जो सभी नागरिकों को समान अधिकार देती है। राहुल 17 से 19 दिसंबर तक जर्मनी दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान 18 अक्टूबर को उन्होंने बर्लिन स्थित हर्टी स्कूल…
Read Moreदिल्ली में VHP का बांग्लादहाई कमीशन के बाहर प्रदर्शन:बांग्लादेशी हिंदू युवक की मौत पर विरोध; यूनुस सरकार ने भारतीय उच्चायुक्त को तलब किया
नई दिल्ली/ढाका।विहिप (VHP) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नई दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन किया और इस दौरान उन्होंने पुलिस के बैरिकेड्स (सुरक्षा घेरे) भी तोड़ दिए।बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने दिल्ली में बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर प्रदर्शन किया। VHP कार्यकर्ता पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर रहे थे। बांग्लादेश में 18 दिसंबर की रात हिंदू युवक दीपू चंद्र की हत्या कर दी गई थी। पहले यह दावा किया जा रहा था कि दीपू ने फेसबुक पर…
Read Moreपंजाब के पूर्व IG ने खुद को गोली मारी:12 पेज का सुसाइड नोट लिखा
पटियाला।पंजाब के पटियाला में पूर्व इंस्पेक्टर जरनल ऑफ पुलिस (IG) अमर सिंह चहल ने खुद को गोली मार ली। उन्होंने गोली सुरक्षाकर्मी के रिवॉल्वर से मारी। गोली लगने से वह घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत पटियाला के पार्क अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खुद को गोली मारने से पहले उन्होंने 12 पेज का सुसाइड नोट लिखा। ये सुसाइड नोट उन्होंने पंजाब पुलिस के DGP गौरव यादव के नाम लिखा है।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सुसाइड नोट में 8.10 करोड़ रुपए ऑनलाइन फ्रॉड का जिक्र है। अमर सिंह चहल…
Read Moreराजस्थान में एमपी से दिल्ली जा रहे युवकों की कार की सीट के नीचे मिले 1.11 करोड़ रुपए, पांच युवक गिरफ्तार
ब्रह्मास्त्र सवाईमाधोपुर एमपी से दिल्ली जा रही एक कार से भारी मात्रा में नकदी बरामद की। कार में सवार एमपी के पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। बैगों में रखे नोटों की गिनती के लिए पुलिस ने बैंक से मशीन मंगवाई, जिसमें कुल एक करोड़ ग्यारह लाख रुपए निकले। यह कार्रवाई रवांजना डूंगर थानाधिकारी दिलीप कुमार वर्मा तथा मानटाउन थानाधिकारी सुनील गुप्ता के नेतृत्व में गठित टीम ने की। थानाधिकारी दिलीप कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी मयंक राठौर पुत्र चन्द्रशेखर निवासी तलवाड़ा डेम, जिला बड़वानी मध्यप्रदेश, विश्वनाथ शाहु पुत्र…
Read Moreमप्र-राजस्थान, हरियाणा में घना कोहरा
विजिबिलिटी 30 मीटर से कम, कश्मीर में 1 फीट तक बर्फबारी, यूपी-झारखंड में ठंड से 4 की मौत ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली कश्मीर घाटी में 40 दिन के चिल्लई कलां की शुरूआत रविवार से हो गई। पहले ही दिन गुलमर्ग-सोनमर्ग में 1 फीट तक बर्फबारी रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटे बर्फबारी जारी रह सकती है। कश्मीर को जोड़ने वाले दो रास्ते मुगल रोड और सिंथन टॉप रोड बर्फबारी के कारण बंद किए गए हैं। श्रीनगर में खराब मौसम के कारण इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15…
Read Moreफास्टैग से पार्किंग से लेकर पेट्रोल तक का होगा पेमेंट
नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय फास्टैग को मल्टीपर्पस बनाने की तैयारी में है। इसके तहत अब पार्किंग से लेकर पेट्रोल तक का पेमेंट फास्टैग से कर सकेंगे। इसके लिए छह महीने से जारी ट्रायल सफल रहा है। इसका उद्देश्य है कि फास्टैग का उपयोग सिर्फ टोल भुगतान तक सीमित न रहे, बल्कि यात्रा के दौरान सड़क से इतर मिलने वाली सुविधाओं के भुगतान में भी हो। अधिकारियों ने कहा- इससे डिजिटल फ्रॉड की आशंका कम होगी। यूजर फास्टैग को वॉलेट की तरह इस्तेमाल कर सकेंगे, जिससे धोखाधड़ी…
Read Moreलिव-इन में रहने वाले जिम्मेदारी नहीं निभाते, शादी शारीरिक संतुष्टि का जरिया नहीं
कोलकाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत का कहना है कि लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले लोग जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि परिवार, शादी, सिर्फ शारीरिक संतुष्टि का जरिया नहीं है। यह समाज की एक इकाई है। भागवत ने आगे कहा कि परिवार वह जगह है जहां एक व्यक्ति समाज में रहना सीखता है। लोगों के मूल्य वहीं से आते हैं। उन्होंने रविवार को कोलकाता में फरर के कार्यक्रम में यह बात कही। परिवार के बारे बात करते हुए भागवत ने कहा कि बच्चों की…
Read More