चांदी दो दिन में 1.36 लाख सस्ती, 2.65 लाख आई, सोना 31 हजार सस्ता होकर 1.38 लाख पर आया

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली गोल्ड और सिल्वर मार्केट में लगातार दूसरे दिन गिरावट है। आज यानी 1 फरवरी को बजट पेश होने से पहले वायदा बाजार में चांदी 26 हजार रुपए (9%) गिर गई। 1 किलो चांदी का भाव 2.65 लाख रुपए पर आ गया। सोने में भी 12 हजार रुपए (8%) की गिरावट है। 10 ग्राम सोना 1.38 लाख रुपए पर आ गया है। सरार्फा बाजार आज बंद है। इससे पहले 30 जनवरी को चांदी 40,638 रुपए और सोना 9,545 रुपए सस्ता हुआ था। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के…

Read More

बजट 2026- इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं, तीन आयुर्वेदिक एम्स बनेंगे, सात हाईस्पीड रेल कॉरिडोर बनेंगे, कैंसर की 17 दवाइयां कस्टम ड्यूटी फ्री

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नौवीं बार केंद्रीय बजट पेश किया। उनका बजट भाषण 85 मिनट का रहा। उन्होंने कहा कि इस बार इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं होगा। सीतारमण ने ये भी कहा कि 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर और 3 आयुर्वेदिक एम्स बनाए जाएंगे। साथ ही कहा कि कैंसर की 17 दवाइयों पर कस्टम ड्यूटी नहीं लगेगी। बजट 2026 की बड़ी घोषणाएं मालगाड़ी के लिए नया कॉरिडोर: पश्चिम बंगाल के डानकुनी के लिए एक नए फ्रेट कॉरिडोर का ऐलान किया गया है। ल्ल…

Read More

कॉन्फिडेंट-ग्रुप चेयरमैन ने IT-रेड के दौरान गोली मारकर खुदकुशी की:9000 करोड़ की संपत्ति,

बेंगलुरु।कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन सीजे रॉय ने शुक्रवार को सेंट्रल बेंगलुरु में रिचमंड सर्कल के पास कंपनी के ऑफिस में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, यह घटना दोपहर करीब 3.15 बजे हुई। उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिनों से इनकम टैक्स (IT) विभाग की तलाशी चल रही थी। रॉय की सुसाइड के बाद आयकर अधिकारी रेड की प्रोसेस बीच में छोड़कर चले गए।रॉय की नेटवर्थ 9 हजार करोड़ रुपए थी। उनके पास प्राइवेट जेट और 200 से ज्यादा लग्जरी कारें थीं। इनमें से 12 रोल्स रॉयस भी…

Read More

अजित पवार की पत्नी महाराष्ट्र की डिप्टी CM होंगी:NCP विधायक दल की नेता चुनी गईं

मुंबई/बारामती।अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम होंगी। शनिवार दोपहर 2 बजे उन्हें NCP विधायक दल का नेता चुना गया। राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के तौर पर वे शाम 5 बजे शपथ लेंगी।सुनेत्रा को पार्टी नेता चुने जाने के लिए NCP विधायक दल और विधान परिषद सदस्यों की विधान भवन में बैठक बुलाई गई थी। वहां दिलीप वलसे पाटिल ने उनके नाम प्रस्ताव रखा। डिप्टी CM की शपथ से पहले सुनेत्रा ने राज्यसभा के सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है। अजित पवार की 28 जनवरी…

Read More

ऑटोमोबाइल शॉप में एक साथ 7 कारों में आग लगी: मालिक बोले-साजिश की आशंका

भोपाल।भोपाल के जेल रोड स्थित महाकाल ऑटोमोबाइल शॉप में शुक्रवार सुबह आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि वहां खड़ी 7 कारें कुछ ही मिनटों में धुं-धुंकर जल गई। ये सभी सुधार के लिए आई थी। शॉप मालिक के मुताबिक, करीब 35 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। निशातपुरा पुलिस जांच में जुटी है।ऑटोमोबाइल जेल रोड पर ट्रूबा कॉलेज के पास है। शॉप मालिक सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि शॉप के अंदर 5 और बाहर 2 कारें खड़ी थी। सुबह साढ़े 5 बजे शॉप में आग लगने की जानकारी…

Read More

घने कोहरे के कारण हादसा-ट्रक की टक्कर से कार के परखच्चे उड़े…चार की मौत:

ग्वालियर।ग्वालियर में शुक्रवार सुबह घने कोहरे के बीच सड़क हादसा हो गया। भिंड रोड हाईवे पर बंटू ढाबा के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने वैगनआर कार को जोरदार टक्कर मार दी।हादसा इतना भीषण था कि कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।सभी भिंड जिले के हैं। सुबह करीब 8 बजे जैसे ही इनकी कार बंटू ढाबा के पास पहुंची, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को रौंद दिया।पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान सौरभ…

Read More

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने मां और बेटी को पीटा: नेत्री ने दिया आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 3घंटे का अल्टीमेटम

सतना।सतना जिले के नागौद क्षेत्र में भाजपा मंडल अध्यक्ष पुलकित टंडन ने पार्टी की ही एक महिला पदाधिकारी और उनकी बेटी के साथ मारपीट और बदसलूकी की। यह घटना 27 जनवरी की रात करीब 10 बजे की है। घटना के 2 वीडियो भी साामने आए। पहले वीडियो में आरोपी बीजेपी नेत्री की बेटी से मारपीट करता दिखा। दूसरे वीडियो में पीड़िता की मां और भाई से मारपीट करते दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष ने जिला अध्यक्ष को इस्तीफा सौंप दिया।गुरुवार को न्याय की मांग को लेकर…

Read More

23 साल की साध्वी को आश्रम में समाधि: गलत इंजेक्शन से गई जान; भक्तों ने पिता-आश्रम की भूमिका पर सवाल उठाए

बाड़मेर।राजस्थान की कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा (23) की विवादित मौत के बाद आज उन्हें समाधि दी गई। बाईसा को बुधवार को जोधपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। कुछ मिनटों बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया था।प्रेम बाईसा के पिता वीरमनाथ का दावा है कि उन्हें केवल मामूली जुकाम था। जोधपुर के ही आश्रम में उन्हें एक इंजेक्शन लगाया गया था, इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।हॉस्पिटल में मौत के बाद उनका एक कथित सुसाइड नोट सामने आया था। इसके बाद साध्वी से जुड़ा पुराना ब्लैकमेलिंग…

Read More

अविमुक्तेश्वरानंद बोले-40 दिन में योगी हिंदू होने का प्रमाण दें:गाय को गोमाता घोषित करें, वरना मानेंगे सिर्फ दिखावे के लिए गेरुआ पहना

वाराणसी।प्रयागराज माघ मेला छोड़ने के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरकार पर तीखे हमले कर रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को वाराणसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा- मुझसे शंकराचार्य होने का प्रमाण पत्र मांगा गया। मैंने वह दे दिया। मेरे प्रमाण सच्चे थे, इसलिए उन्हें मानना पड़ा। अब प्रमाण मांगने का समय पीछे छूट गया। अब मुख्यमंत्री को अपने हिंदू होने का प्रमाण देना चाहिए।उन्होंने कहा-हम आपको 40 दिन का समय दे रहे। इन दिनों में आप गो-भक्त होने का प्रमाण दीजिए। अगर प्रमाण नहीं दे पाते, तो समझा जाएगा कि आप नकली…

Read More

– केशव मौर्य स्टैंड नहीं ले सके:उनमें विवेक नहीं; सरकार अहंकार त्याग देती तो सब न होता-अविमुक्तेश्वरानंद

वाराणसी।अगर कोई कहे कि हमें भेजा जाएगा, तब हम जाएंगे, तो इसका मतलब है कि उसमें स्वयं का विवेक नहीं है। विवेकशील व्यक्ति परिस्थिति को देखकर स्वयं निर्णय लेता है। यहां पर सरकार के प्रतिनिधियों को अपना स्पष्ट स्टैंड लेना चाहिए था, जो वे नहीं ले पाए। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सनातन का अपमान करने वाली सरकारें दोबारा नहीं लौटतीं, लेकिन प्रयागराज में ब्रह्मचारी, बटुक, साधु, गृहस्थ, संगम स्नान करने वालों का अपमान किया गया। शंकराचार्य स्वयं सनातनी हैं, तो उनका अपमान सीधे-सीधे सनातन का अपमान…

Read More