उज्जैन। कई ऐसे लोग हैं जिनका रोजगार शिप्रा नदी से टिका हुआ है। कई लोग सिक्के व कीमती सामान की तलाश में सुबह से शाम तक शिप्रा नदी के अंदर पानी में रहकर सिक्के व कीमती सामान की खोज करते हैं। इस कार्य से कई लोग अपनी आजीविका चला रहे हैं। शिप्रा नदी से सिक्के, , सोना,चांदी आदि कीमती सामान निकलते हैं। उनका मानना है की मां शिप्रा की कृपा सब पर बनी रहती हैं रोज 300- 400 रुपए के सिक्के व कीमती सामान मिल जाता है। जिससे उनकी गुजर…
Read MoreCategory: उज्जैन
गर्भगृह प्रवेश विवाद गहराया:अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष की मांग पर पुजारी संगठनों का विरोध,
उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश को लेकर साधु-संतों और पुजारियों के बीच विवाद गहराता जा रहा है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी महाराज द्वारा पुजारियों और उनके प्रतिनिधियों के गर्भगृह में प्रवेश पर रोक लगाने की मांग के बाद अब महाकाल विद्वत परिषद और अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण समाज पुजारियों के समर्थन में सामने आ गए हैं। दोनों संगठनों ने पत्र जारी कर न सिर्फ पुजारियों का पक्ष रखा है, बल्कि अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष पद को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।दो…
Read Moreर कांग्रेसी उपवास पर बैठे:दूषित पानी से हुई मौतों पर टॉवर चौराहे पर धरना प्रदर्शन
उज्जैन।इंदौर में दूषित जल से हुई मौतों के विरोध में शनिवार को उज्जैन के टावर चौक पर डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के पास कांग्रेसी उपवास पर बैठे। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी ने मौन धारण कर प्रदर्शन किया।दूषित पानी से हुई मौतों को लेकर राहुल गांधी इंदौर में मृतकों के परिजन और अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलने पहुंचे। इधर पानी की गुणवत्ता को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार उज्जैन जिला कांग्रेस एवं शहर कांग्रेस कमेटी का संयुक्त रूप में एक दिवसीय उपवास शनिवार को 11 बजे…
Read Moreपरियोजना के तहत 18 आवासीय ब्लॉकों का निर्माण
सार्वजनिक उपयोग की संरचनाएं तथा 1,000 कार और 15 बसों की पार्किंग व्यवस्था भी उज्जैन। महाकाल में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 3 हजार कमरों वाला भक्त निवास का निर्माण किया जाएगा। इसकी लागत करीब 672 करोड़ रुपए है और यह 18.65 एकड़ भूमि पर विकसित की जाएगी। भक्त निवास परिसर होर फाटक ब्रिज के समीप यूनिटी मॉल के सामने और महाकालेश्वर मंदिर से 10 मिनट की दूरी पर है। परियोजना के तहत 18 आवासीय ब्लॉकों का निर्माण किया जाएगा, जिनमें करीब 3,000 कक्षों की सुविधा होगी। इसमें भोजनालय,…
Read Moreविराट कोहली और कुलदीप यादव भगवान महाकाल की शरण में
भस्म आरती में शामिल हुए, त्रिपुण्ड लगाकर महाकाल का जाप करते नजर आए विराट ब्रह्मास्त्र उज्जैन भारत-न्यूजीलैंड के बीच इंदौर में खेले जाने वाले मैच से पहले भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और कुलदीप यादव उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। दोनों ने भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। रविवार को होने वाले मैच से पहले विराट कोहली और कुलदीप यादव करीब चार बजे भस्म आरती के लिए महाकाल मंदिर पहुंचे। करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर आरती देखी। इस दौरान दोनों भगवान महाकाल का जाप…
Read Moreसांदीपनि चौराहा-उदयन मार्ग चौड़ीकरण का विरोध:रहवासियों-व्यापारियों ने लक्ष्मीनगर चौराहे पर किया प्रदर्शन,
उज्जैन। शहर में चल रहे प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण कार्यों के बीच सांदीपनि चौराहा से उदयन मार्ग (विक्रम मार्ग) तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण के विरोध में शुक्रवार को रहवासी और व्यापारी सड़क पर उतर आए। लक्ष्मी नगर चौराहे पर मंच लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया, जहां जमकर नारेबाजी हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी प्रदर्शन में शामिल रहे।नगर निगम द्वारा मार्ग की मार्किंग किए जाने के बाद व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। विरोध के तहत क्षेत्र की अधिकांश दुकानों को बंद रखा गया और प्रतिष्ठानों पर…
Read More15 जुआरियों को पकड़ा:मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई, 70 हजार रुपए नगदी, 14 फोन जब्त
उज्जैन। में मकर संक्रांति की शाम को नागझिरी थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच ने जुए के एक बड़े अड्डे पर छापा मारा। देवास रोड स्थित एक मकान की पहली मंजिल पर चल रहे इस जुए के फड़ से 15 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से 70 हजार रुपए से अधिक नकद राशि सहित ताश के पत्ते और मोबाइल फोन जब्त किए।यह कार्रवाई गुरुवार रात करीब 8 बजे देवास रोड क्षेत्र की बैंड वाली गली, क्षिप्रा विहार स्थित अब्दुल मजीद उर्फ बबलू के मकान में की गई।…
Read Moreभारत-न्यूजीलैंड मैच से पहले दौरा- टीम इंडिया के कोच गंभीर भस्म आरती में शामिल हुए
ब्रह्मास्त्र उज्जैन इंदौर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले क्रिकेट मैच से पहले शुक्रवार को भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और बैटिंग कोच शीतांशु कोटक महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे। 18 जनवरी को खेले जाने वाले मैच के लिए टीम इंडिया इंदौर आई हुई है। मैच से पहले कोच गौतम गंभीर और शीतांशु सुबह चार बजे भस्म आरती में शामिल होने के लिए महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां दोनों ने नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती में करीब दो घंटे तक भगवान का…
Read More2028 में विधानसभा चुनाव होना है, अभी से सियासी हलचल जारी
उज्जैन- भोपाल । मप्र में साल 2028 में विधानसभा चुनाव होना है। इसको लेकर अभी से सियासी हलचल जारी है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के बीच जमीन से लेकर वर्चुअल दुनिया तक सियासी वॉर छिड़ गया है। वहीं कांग्रेस मैदानी मोर्चे पर भी सरकार को घेरने में लगी हुई है। भाजपा-कांग्रेस में जिस तरह सियासी वार चल रहा है उससे तो यह तय है कि अगले 3 साल तक मप्र में चुनावी रार देखने को मिलेगी। सबसे बड़ी खास बात है कि मप्र में दोनों पार्टियों की चल रही…
Read Moreनागदा होटल में प्रार्थना सभा पर विवाद, धर्मांतरण का आरोप:हिंदू संगठनों ने किया विरोध;
उज्जैन।नागदा के सिगड़ी 95 स्थित एक होटल में रविवार को ईसाई समाज की प्रार्थना सभा के दौरान विवाद हो गया। स्थानीय हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने सभा के दौरान धर्मांतरण का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। 70 लोग कर रहे थे प्रार्थना-जानकारी के अनुसार, सिगड़ी 95 होटल में पिछले एक वर्ष से हर सप्ताह यह प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही थी। इसका संचालन नागदा के पाडल्या रोड क्षेत्र में संचालित एक कोचिंग संस्थान से जुड़े लोगों द्वारा किया जाता है।…
Read More