उज्जैन। शहर का मुख्य देवास गेट बस स्टैंड वर्षों से यात्री सुविधाओं के लिए तरस रहा है ।देवास गेट बस स्टेशन पर यात्रियों की सुख सुविधा के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं कई बार अधिकारियों ने भी बस स्टेशन का दौरा किया । लेकिन उसके बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ। बस स्टेशन परिसर में यात्रियों की परेशानी की वास्तविकता देखनी हो तो एक बार कुछ पल देवास गेट बस स्टेशन परिसर में गुजार कर देखें.. यहां किस तरह यात्री परेशान होकर बस का इंतजार करते हैं।
Read MoreCategory: उज्जैन
कांग्रेस का एसआईआर में गडबडी का आरोप विरोध जताया,हजारों नाम हटाने का दावा किया,दबाव में काम का आरोप
उज्जैन।मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया पर उज्जैन में सियासत गरमा गई है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि इस प्रक्रिया की आड़ में चुनिंदा रूप से कांग्रेस विचारधारा से जुड़े मतदाताओं के नाम सूची से काटे जा रहे हैं। इसमें बीएलओ को दबाव में लेकर ऐसा करवाया जा रहा है।गुरुवार को तराना विधायक एवं जिला अध्यक्ष महेश परमार के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने संकुल भवन स्थित कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जिला निर्वाचन अधिकारी को इस पूरी प्रक्रिया पर आपत्ति दर्ज कराई। इस दौरान नागदा के पूर्व विधायक दिलीप गुर्जर…
Read Moreएसटीएफ नेकिया अंतरराज्यीय स्मैक गिरोह का पर्दाफाश किया:उज्जैन में तीन आरोपी गिरफ्तार
उज्जैन।एसटीएफ उज्जैन ने अंतरराज्यीय स्मैक (एमडी ड्रग्स) तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 410 ग्राम स्मैक, दो लाख रुपए नकद और एक चार पहिया वाहन सहित कुल 61 लाख रुपए से अधिक की सामग्री जब्त की है।एसटीएफ को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रतलाम के आलोट निवासी जयदीप सिंह परिहार अपनी सफेद क्रेटा कार (MP 13 ZT 2343) से जबलपुर आकर स्मैक की डील करेगा। इस सूचना पर एसटीएफ उज्जैन की टीम ने 18-19 जनवरी की रात आगर रोड…
Read Moreबसंत पंचमी से महाकाल को अर्पित होगा गुलाल:केसर युक्त पंचामृत से अभिषेक, पीले वस्त्र और पुष्प अर्पित किए जाएंगे
उज्जैन।बसंत पंचमी पर्व 23 जनवरी को मनाया जाएगा। इसकी शुरुआत भगवान महाकाल के आंगन से होगी। महाकाल मंदिर में पीले वस्त्र और फूलों के साथ भगवान को गुलाल अर्पित किया जाएगा। माना जाता है कि बसंत पंचमी पर महाकाल के आंगन से ही होली पर्व की शुरुआत होती है। महाकाल मंदिर की परंपरा के अनुसार तड़के चार बजे भस्म आरती में बसंत उत्सव मनाया जाएगा।ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के होने वाली भस्म आरती से लेकर रात में होने वाली शयन आरती तक, सभी पांचों आरतियों में बसंत पंचमी पर्व…
Read Moreफ्रीगंज तीन बत्ती चौराहे पर जाम से पैदल चलना भी हुआ दुश्वार सड़कों पर पार्क हो रही गाडिय़ां, परेशानी बढ़ी फ्रीगंज शहीद पार्क के इतने बड़े मार्केट में एक भी पार्किंग नहीं
उज्जैन। वैसे तो शहर में जाम की समस्या हमेशा ही रहती है। लेकिन फ्रीगंज तीन बत्ती चौराहे पर जाम की समस्या से लोगों को मुश्किलें झेलनी पड़ी रही है। स्थिति यह रहती है कि तीन पत्ती चौराहे पर लंबी वाहनों की कतार लगी रहती है सड़क पर खड़े वाहनों की वजह से हमेशा यातायात व्यवस्था बिगडी रहती है। इधर पार्किंंग की व्यवस्था नहीं होने,यातायात विभाग की नरमी और वाहन चालकों की मनमानी के कारण यातायात व्यवस्था ऐसी बिगड़ती है कि, देर शाम तक इस चौराहे पर जाम की स्थिति रहती…
Read Moreप्रति दिन 3-4 हजार बोरी मंडी में आवक बरकरार सोयाबीन पहुंचा औसत 5400रूपए क्विंटल -समृद्ध किसानों को अब भी भाव चढने का भरोसा,उपज रोकी
उज्जैन। सोयाबीन के अच्छे और ऊंचे भाव के मजे समृद्ध किसान को मिलना तय है। मंडी में प्रतिदिन 3-4 हजार बोरी की आवक अभी बरकरार है और भाव के उंचे होने के आसार बराबर बने हुए हैं। सोयाबीन मंडी में औसत 5 हजार 400 रूपए क्विंटल बिक रहा है जो कि भावांतर से अधिक है। भावांतर योजना पर सरकार ने अधिकतम 5328 प्रति क्विंटल पर अंतर राशि का भूगतान किसानों को किया है। भावांतर योजना में खरीदी बंद होने के साथ ही सोयाबीन के भाव में तेजी आना शुरु हो…
Read Moreशिप्रा किनारे ब्रिज के नीचे मिली प्रेमी युगल की लाश -बाइक खड़ी कर लगाई थी छलांग, खाचरोद पुलिस पहुंची उज्जैन
– उज्जैन। देवास-बदनावर बायपास मार्ग तपोभूमि- चंदेसरी के बीच शिप्रा किनारे बीच के नीचे युवक-युवती की लाश बुधवार सुबह कुछ लोगों ने देखी तो पुलिस को सूचना दी। दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक युवक-युवती खाचरोद के ग्राम चापाखेड़ा में रहने वाले प्रेमी युगल होना सामने आए। दोनों की गुमशुदगी खाचरोद में दर्ज थी। नानाखेड़ा थाना एसआई सुरेश कलेश ने बताया कि सुबह 8:30 के लगभग बायपास मार्ग पर शिप्रा नदी किनारे ब्रिज के नीचे युवक-युवती की लाश पड़ी होने की सूचना कुछ लोगों द्वारा दी गई…
Read Moreसुनील शेट्टी पहुंचे महाकाल दरबार:फिल्म ‘बॉर्डर-2’ की सफलता के लिए मांगा आशीर्वाद
उज्जैन।अभिनेता सुनील शेट्टी बुधवार को अपने परिवार के साथ उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान से भगवान महाकालेश्वर का पूजन और दर्शन किए। शेट्टी ने इस दौरान अपने परिवार की खुशहाली, स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।मंदिर में सुनील शेट्टी ने नंदी हॉल में बैठकर ध्यान किया और नंदी जी को जल अर्पित किया। मंदिर के पुजारी ने उन्हें पूजन-अभिषेक कराया, जिसमें भगवान महाकाल को जल चढ़ाया गया। अभिनेता कुल आठ लोगों के साथ दर्शन के लिए पहुंचे थे। दर्शन के बाद सुनील शेट्टी ने …
Read Moreष्कर्म पीड़िता ने आरोपी को चप्पल से पीटा:बहला-फुसलाकर रेप किया; शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीण
उज्जैन।उज्जैन में एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। महिला के शोर मचाने पर लोग वहां पहुंच गए। लोगों को देखकर महिला की हिम्मत बढ़ी तो उसने आरोपी की चप्पल से पिटाई कर दी। इसके बाद लोगों ने उसे पीटा। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। घटना ग्राम ढाबला रेहवारी की है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार को पीड़िता अपने नाती से मिलने उज्जैन-आगर रोड स्थित पानबिहार छात्रावास जा रही थी। इसी दौरान घट्टिया निवासी मोहम्मद शफी उर्फ शेफू मंसूरी (45) बाइक से वहां पहुंचा। उसने महिला से घट्टिया…
Read Moreशिप्रा किनारे कार्तिक मेला मैदान पर गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर तिरंगा फहराएंगे।
उज्जैन,19 जनवरी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 26 जनवरी को शिप्रा किनारे कार्तिक मेला मैदान पर गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर तिरंगा फहराएंगे। इसी तारतम्य कलेक्टर श्री सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा ने सोमवार शाम कार्तिक मेला मैदान का भ्रमण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने कार्यक्रम स्थल पर साफ सफाई, पार्किंग व्यवस्था , कार्यक्रम स्थल का प्रॉपर लेआउट बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने कार्यक्रम के लिए बैठक व्यवस्था, कल्चरल कार्यक्रमों का चयन…
Read More