फिर बढ़ी ठंड,कोहरे की चादर में लिपटा शहर: रात का तापमान 2 डिग्री कम हुआ, अब पारा 9 डिग्री पर; जनजीवन प्रभावित

उज्जैन। उज्जैन में गुरुवार को एक बार फिर ठिठुरन बढ़ गई। रात के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठंड का असर तेज हो गया। बीती रात उज्जैन का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सर्द हवाओं के चलते लोगों को दो दिन की राहत के बाद फिर कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा।सुबह से ही उज्जैन शहर घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा। नानाखेड़ा, इस्कॉन मंदिर क्षेत्र, कोठी रोड, ऋषिनगर और महानंदा नगर सहित कई इलाकों में दृश्यता बेहद कम रही।…

Read More

शुभारंभ अवसर पर पार्श्व गायक शंकर महादेवन ने पुत्रों सहित दी प्रस्तुति श्री महाकाल महोत्सव का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

  उज्जैन। मकर सक्रांति के अवसर पर श्री महाकाल महालोक में 5 दिवसीय श्री महाकाल महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने बुधवार रात को किया।शुभारंभ अवसर पर पार्श्वगायक शंकर महादेवन ने अपने पुत्रों सिद्धार्थ और शिवम सहित प्रस्तुति दी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने अन्य अतिथियों के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर समि‍ति की अधिकृत वेबसाईड एवं दान के लिए सीएसआर वेबसाईट का बटन दबाकर शुभारंभ किया। शुभारंभ कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन वीर भारत न्यास के सचिव श्रीराम तिवारी ने दिया । उनके उपरांत राज्यसभा सदस्य उमेशनाथ महाराज ने उपस्थित जनों को संबोधित…

Read More

पौराणिक महत्व के आधार पर होगा नए घाटों का नामकरण:

उज्जैन।2028 सिंहस्थ कुंभ के लिए बनाए जा रहे नए घाट निर्माण के बाद उनका नामकरण किए जाने के निर्देश मंगलवार को हुई बैठक में किया जाएगा। सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह ने दिए हैं।सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह ने मंगलवार दोपहर सिंहस्थ मेला कार्यालय के सभागृह में सिंहस्थ 2028 के लिए किए जा रहे विकास के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान मेला अधिकारी सिंह ने सभी निर्माणाधीन कार्यों की प्रोग्रेस रिपोर्ट अपडेट रखने के निर्देश दिए हैं। बैठक में कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, विशेष कर्तव्‍यस्‍थ अधिकारी गोपाल डाड, जिला…

Read More

मंदिर में अवैध वसूली करने वालों को जेल भेजा: शीघ्र दर्शन के नाम पर श्रद्धालुओं से कर रहे थे ठगी

उज्जैन।उज्जैन के कालभैरव मंदिर परिसर से भी महाकाल मंदिर जैसा रैकेट पकड़ाया है। यहां से 9 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये श्रद्धालुओं से शीघ्र दर्शन के नाम पर अवैध वसूली कर रहे थे।दरअसल, थाना भैरवगढ़ पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि मंदिर में कुछ व्यक्ति पैसे लेकर शीघ्र दर्शन करा रहे हैं। जिससे मंदिर परिसर की व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। इसके बाद कालभैरव मंदिर प्रशासन और भैरवगढ़ थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। जिसमें 9 लोग श्रद्धालुओं को जबरदस्ती फूल-प्रसादी खरीदने और रुपए देने के…

Read More

वृद्ध महिला को बकाया मजदूरी:इलाज कराकर घर पहुंचाया, मानवीयता की मिसाल

उज्जैन।उज्जैन पुलिस कंट्रोल रूम में 13 जनवरी 2026 को आयोजित जनसुनवाई में संवेदनशीलता का एक अनूठा उदाहरण सामने आया। यहां एक वृद्ध महिला को न केवल उसकी बकाया मजदूरी दिलाई गई, बल्कि उसके इलाज का भी प्रबंध किया गया।जनसुनवाई के दौरान लगभग 65 वर्षीय धातु बाई पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के समक्ष पहुंचीं। उन्होंने नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) जीवाजीगंज पुष्पा प्रजापति को अपनी समस्या बताई। महिला ने बताया कि वह आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव से जूझ रही थी।धातु बाई केसरबाग, पंवासा क्षेत्र में एक केटरिंग ठेकेदार के यहां रसोई…

Read More

सालभर से टाल रहा था ठेकेदार, माफी मांग किया भुगतान वृद्धा के गुहार लगाते ही एसपी ने दिलवाई मजदूरी की राशि

उज्जैन। जनसुनवाई में मंगलवार को वृद्धा अपनी फरियाद लेकर एसपी के पास पहुंची थी। वृद्धा सालभर से अपनी मजदूरी का भुगतान नहीं होने से परेशान थी। एसपी ने तत्काल सीएसपी को निर्देशित किया। कुछ देर में ठेकेदार पुलिस कंट्रोलरूम पहुंचा और भुगतान करते हुए वृद्धा से माफी मांगी। पुलिस कंट्रोलरूम पर प्रत्येक मंगलवार को होने वाली एसपी प्रदीप शर्मा की जनसुनवाई में पंवासा थाना क्षेत्र की रहने वाली 64 साल की बुजुर्ग महिला पहुंची थी। उन्होने गुहार लगाते हुए बताया कि केसरबाग पंवासा में केटरिंग ठेकेदार के यहां काम करती…

Read More

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर अगले 4-5 दिन में गिरेगा तापमान सक्रांति बाद कडक ठंड के आसार, मावठे इस बार रूठा हुआ -मावठा न गिरने से खेतों में नमी की स्थिति कमजोर,अधिकांश जगह सिंचाई की स्थिति

प उज्जैन। इस बार ठंड के आसार अभी तक बहुत ज्यादा कडाके वाले नहीं रहे हैं,लेकिन अगले कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से इसमें जोरदार परिवर्तन के आसार है। कडाके की ठंड देखने को मिल सकती है। ठंडे दिनों का असर फरवरी आखिर तक जा सकता है। पिछले ढाई माह से मावठा नहीं गिरने से खेतों में रूखापन आने से अधिकांश जगह पर सिंचाई की स्थिति बन गई है। मौसम विज्ञानी वीएस यादव का कहना है कि अभी मौसम शुष्क बना हुआ है, आगे भी बदलाव की…

Read More

खुसूर-फुसूर धर्मनगरी में नैतिकता  पर सवाल…

खुसूर-फुसूर धर्मनगरी में नैतिकता  पर सवाल…बमुश्किल धर्म नगरी में धंधा चला है। दुकानदारों को काम के साथ दाम मिला है। श्रम को भी स्थान मिला है। श्रमिकों के घरों में चुल्हे पर अब कढाही चढने लगी है। बाबा की कृपा हर तरफ से श्रद्धालु के रूप में बरस रही है। जमकर भगत आ रहे हैं और धर्म नगरी में खर्च कर रहे हैं। पानी की बोतल बेचने वाला भी ईमान का कमा-खा रहा है। इस सबसे परे कुछ लोग चंद दिनों में ही धर्म के सहारे धर्मनगरी में नैतिकता को…

Read More

चौडीकरण के क्षेत्र में पीएचई की नजरअंदाजी गंदा पानी लाईन में मिल रहा,कनेक्शन टूटे हुए -निजातपुरा क्षेत्र में रहवासी परेशान,मच्छर भी जमकर पनप रहे

उज्जैन। चौडीकरण के कामों में देरी से परेशानी की स्थिति बनने लगी है। इसके साथ ही चौडीकरण के क्षेत्रों में पीएचई की नजरअंदाजी और अनदेखी के कारण से पानी सप्लाय की लाईनें भी प्रभावित हो रही हैं। निजातपुरा कोतवाली क्षेत्र में इसी तरह की स्थिति सामने आ रही है। क्षेत्रीय नागरिकों के अनुसार कनेक्शन टूटे हुए हैं और उनसे गंदा पानी लाईनों में जा रहा है वही पानी सप्लाय में मिलने की स्थिति सामने आ रही है।निजापुरा कोतवाली रोड पर चौडीकरण का काम काफी समय से चल रहा है। इस…

Read More

आज पतंगों से सतरंगी होगा आसमान… दिनभर गूंजेगी काटटा है की आवाज बच्चों और युवाओं में मकर संक्रांति को लेकर खासा उत्साह

उज्जैन । आज लोगों के घर की छत पर काटटा है की आवाज दिनभर गूंजती रहेगी यह सिलसिला सुबह से दिन ढलने तक चलता रहेगा। एक दूसरे की पतंग काटने, पेंच लडाने की भी होड़ मची रहेगी। पतंग उड़ाने में न बच्चे पीछे रहेंगे, न युवा और न बुजुर्ग। बुजुर्ग नातियों की चरखी पकड़कर अपना शौक पूरा करेंगे तो युवाओं की टोलियां पेंच लड़ाएगी। युवाओं की टोलियों ने पतंगबाजी के लिए पूरी तैयार कर ली है। संक्रांति पर्व को लेकर मंगलवार को तोपखाना के पतंग बाजार में काफी भीड़ देखी…

Read More