बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर लूटे चांदी के आभूषण -पुत्र के साथ शादी से लौट रही वृद्धा को मारे चाकू

उज्जैन। शादी में शामिल होकर लौट रहे पुत्र और मां को बुधवार-गुरूवार रात बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर लूट लिया। बदमाश 4 लाख के लगभग चांदी के आभूषण लेकर फरार हुए है। हमले में घायल पुत्र और मां को अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामला नागदा तहसील के बिरलाग्राम थाना क्षेत्र से सामने आया है। ग्राम गिदवानिया में रहने वाली पन्नाबाई गुर्जर 50 साल अपने पुत्र राहुल गुर्जर 30 साल के साथ खाचरौद के ग्राम बरखेड़ा में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गई थी। जहां से देर…

Read More

19 लाख का झांसा देकर खाते से उड़ाये 1.65 लाख

उज्जैन। पुराने और दुलर्भ नोटों के फोटो वाट्सएप पर भेज जालसालों द्वारा धोखाधड़ी की जा रही है। जिसका शिकार खेतीबाड़ी करने वाला हो गया।  जालसाजों ने 19 लाख का झांसा देकर खाते से 1.65 लाख उड़ा दिये गये। पुलिस ने आॅनलाइन हुई शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है। इंगोरिया के दंगवाड़ा में रहने वाला भैरूलाल पिता रामलाल गवली 35 साल खेतीबाडी का काम करता है। कुछ दिन पहले उसके वाट्सएप नम्बर 9691675156 पर दो अलग-अलग मोबाइल नम्बर 7667061077 और 6378091683 से पांच के नोट का फोटो भेजा गया। नोट भेजने…

Read More

रास्ते की बात पर कार सवारों ने 2 युवकों को पीटा,हत्या के आरोपी को आज कोर्ट में किया जायेगा पेश

उज्जैन। भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के पिपलीबाजार गणेश मंदिर के पास रहने वाले सेवानिवृत्त प्राचार्य रमाशंकर शर्मा 87 वर्ष की बुधवार दोपहर को घर से कुछ दूरी पर चौधरी मोहल्ला में रहने वाले मोहन तंवर ने लाठी से हमला कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने कुछ घंटे बाद ही आरोपी को हिरासत में ले लिया था। जो दिमागी रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा था। गुरुवार दिनभर भैरवगढ़ पुलिस ने उससे पूछताछ की और हत्या में प्रयुक्त लाठी बरामद की। शुक्रवार दोपहर उसे कोर्ट में पेश कर सीधे जेल भेजा…

Read More

तापमान में 4 डिग्री की तेजी, कम हुई हवा की रफ्तार,गिरा 2 साल का मासूम

उज्जैन। जनवरी माह के अंतिम दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के 2 स्ट्रॉग सिस्टम  सक्रिय होने के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया था। बारिश के साथ ओलावृष्टि और सर्द हवा से ठंड बढ़ गई थी। गुरूवार को आसमान साफ होते ही अधिकतम तापमान में 4 डिग्री की तेजी आ गई। शासकीय जीवाजीराव वेधशाला पर दिन का तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। जो बुधवार को 25 डिग्री था। एक दिन पहले तक 8 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की सर्द हवा चल रही थी, वहीं गुरूवार को 4…

Read More

युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती भारी पड़ी। चैटिंग के दौरान युवती ने युवक

सतना/पुणे में काम करने वाले एक युवक को मैहर की एक युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती भारी पड़ी। चैटिंग के दौरान युवती ने युवक को मैहर आने को कहा। जब वह मैहर पहुंचा तो यहां युवती ने अपने साथियों की मदद से उसे बंधक बना लिया और मारपीट की। आरोपियों ने न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 56 हजार रुपए की ऑनलाइन वसूली की। पुलिस ने इस मामले में युवती समेत पांच आरोपियों की पहचान की है, जिनमें से चार को हिरासत में लिया गया है। 10 दिन से…

Read More

महाकाल दर्शन के बाद गुप्ता ने संभाला आईजी का पदभार

उज्जैन। साल 1999 बैच के आईपीएस राकेश गुप्ता ने गुरुवार को बाबा महाकाल के दर्शन किए और आईजी का पदभार संभाल लिया। राकेश गुप्ता पूर्व में भी उज्जैन के आईजी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।सिंहस्थ महाकुंभ से पहले एक बार फिर प्रदेश सरकार द्वारा उज्जैन रेंज आईजी आईपीएस राकेश गुप्ता को सौंपी है। गुरुवार को वह उज्जैन पहुंचे, जहां ऑफिसर मैस पर अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों द्वारा उनकी अगवानी की गई और पुष्पगुच्छ भेंट किया। आईपीएस राकेश गुप्ता बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे और वहां से कार्यालय…

Read More

परीक्षार्थियों को समस्याओं से मुक्त करने के लिए बोर्ड कर रहा पहल हेल्पलाईन सेवा शुरू,परीक्षा केंद्र पर ईमानदारी की पेटी -मानसिक दबाव कम करने के लिए भी मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक हेल्पलाईन पर

उज्जैन। आगामी 10 फरवरी से माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षाओं का दौर शुरू होने वाला है। इसके बाद हाईस्कूल की परीक्षा 13 से शुरू हो जाएगी। परीक्षार्थियों को समस्याओं से मुक्त करने के लिए बोर्ड बराबर पहल कर रहा है। इसके अंतर्गत हेल्प लाईन सेवा शुरू की गई है। प्रतिदिन मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक, शैक्षणिक अभिप्रेरक और मंडल के अधिकारी मौजूद रहेंगे। परीक्षा शुरू होने पर परीक्षा केंद्रों पर ईमानदारी की पेटी लगाकर भी परीक्षार्थियों को अभिप्रेरित किया जाएगा।माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षाओं के पहले परीक्षार्थियों पर बनने वाले दबाव को देखते…

Read More

मडावदा ग्राम के आंगनबाड़ी के बच्चों को मधुमक्खियों से बचाने के लिए दे दी अपनी जान डेढ दर्जन बच्चों की धाय मां कंचन बाई को मिला सम्मान,मुख्यमंत्री ने X पर ट्वीट किया -परिवार को 4लाख की आर्थिक सहायता,बच्चों के शिक्षण की जिम्मेदारी सरकार उठाएगी

नीमच/उज्जैन । नीमच जिले के मडावदा पंचायत क्षेत्र के रानपुर आंगनबाड़ी केंद्र की स्व सहायता समूह की अध्यक्ष कंचनबाई मेघवाल ने जान देकर आंगनवाडी के 20 बच्चों की जान मधुमक्खियों के हमले में बचा ली। उनकी शहादत को तीन दिन हुए हैं। गुरूवार को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने उनके लिए ट्वीट किया है। परिवार को 4 लाख आर्थिक सहायता एवं उनके बच्चों की पढाई का खर्च भी राज्य सरकार उठाएगी।मामला सोमवार सुबह के समय का है जब स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष ने अपनी जान पर खेलकर मासूम बच्चों को…

Read More

खुसूर-फुसूर समाज में सकारात्मकता को बढावा दें…

खुसूर-फुसूर समाज में सकारात्मकता को बढावा दें… अंतत: तीन दिन बाद ही सही नीमच जिले के मडावदा पंचायत अंतर्गत रानापुर में आंगनवाडी के बच्चों को मधुमक्खियों से बचाने के दौरान अपनी जान देने वाली कंचनबाई के कर्म को सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री ने उनके परिजनों को आर्थिक सहायता एवं बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार ने ली है। इस पूरे मामले में जिला स्तर से हुई यह देरी कदापि भी ठीक नहीं कही जा सकती है। एक महिला के इंसानियत के प्रति कर्त्तव्य और इसके लिए जान के समर्पण के…

Read More

बारिश एवं ओले की प्राकृतिक आपदा फसल बीमा कंपनी को जिले से 30 हजार शिकायतें – गेंहु उपार्जन 2026-27 के लिए पंजीयन 7 से

  उज्‍जैन । जिले में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से कुछ क्षेत्रों में फसलें प्रभावित हुई हैं। इसके तहत बीमा कंपनी का टोल फ्री नंबर जारी किया गया था। सूत्रों के अनुसार जिले से कंपनी को 30 हजार शिकायतें फसल नुकसानी के तहत की गई हैं। इधर रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन 07 फरवरी से प्रारंभ होगा। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक अधिकारी शालू वर्मा के अनुसार रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन 07 फरवरी से प्रारंभ होगा। इसके तहत…

Read More