रूस में कैश हुआ हेलीकॉप्टर, 5 की मौत

ब्रह्मास्त्र मास्को रूस के दागेस्तान राज्य में एक रूसी केए-226 हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से पांच लोगों की मौत हो गई। यह भीषण हादसा अची-सू गांव के पास कैस्पियन सागर क्षेत्र में हुआ, जब हेलिकॉप्टर ने कथित तौर पर नियंत्रण खो दिया और जमीन से टकरा गया। इस हादसे में एक ही इलेक्ट्रो मैकेनिकल प्लांट (केईएमजेड) के चार कर्मचारियों की मौत हुई है। कंपनी ने 8 नवंबर को एक बयान जारी कर इस दुखद घटना की पुष्टि की। मृतकों में प्लांट के डिप्टी जनरल डायरेक्टर और हेलीकॉप्टर के फ्लाइट…

Read More

ब्राजील में तेज हवाओं और भारी बारिश से तबाही, इमारतें ढही, सड़कें टूटी

ब्रासीलिया/ मनीला। ब्राजील के दक्षिणी राज्य पराना में शुक्रवार देर रात तेज हवाओं और भारी बारिश के साथ आए तूफान ने भारी तबाही मचाई। राज्य सरकार के अनुसार, इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। सबसे ज्यादा नुकसान रियो बोनिटो डो इगुआकू शहर में हुआ। यहां आधे से अधिक घरों की छतें उड़ गई, कई इमारतें ढही, सड़कें बंद हो गई और बिजली की लाइनें टूट गईं। इस हादसे में अब तक 437 लोग घायल हुए हैं। वहीं, लगभग 1000 लोग बेघर हो गए। मौसम विभाग के…

Read More

अमेरिका में 40 एयरपोर्ट्स पर 5000 उड़ानें रद्द

शटडाउन का असर सबसे ज्यादा हवाई यात्रा पर पड़ रहा जिसकी वजह से स्टाफ नहीं मिल रहा, कर्मचारी बिना सैलरी काम कर रहे ब्रह्मास्त्र वाशिंगटन अमेरिका में शटडाउन हुए 38 दिन बीत चुके हैं। इसका सबसे ज्यादा असर हवाई यात्रा पर पड़ रहा है। यहां 5,000 से अधिक उड़ानें रद्द या विलंबित हुईं। दरअसल, फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने 40 बड़े हवाई अड्डों पर उड़ानों में कटौती का ऐलान किया था। इसमें न्यूयॉर्क और वॉशिंगटन डीसी के बड़े एयरपोर्ट्स शामिल हैं। कुल 40 में से ज्यादातर देश के सबसे व्यस्त हब…

Read More

भारत को 113 तेजस मार्क-1ए इंजन देगा अमेरिका

एचएएल और अमेरिकी कंपनी में 8,870 करोड़ की डील, 2027 से 2032 के बीच होगी डिलीवरी ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने शुक्रवार को अमेरिकी कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक के साथ 1 अरब डॉलर (करीब 8,870 करोड़) की डील की। इस इसके तहत जीई भारत को 113 जेट इंजन और सपोर्ट पैकेज देगी। एचएएल ने समझौते के बारे में में पोस्ट कर जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि ये इंजन 97 मार्क-1ए लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (तेजस फाइटर जेट) में लगाए जाएंगे। इंजन की डिलीवरी 2027 से 2032 के बीच होगी।…

Read More

डायबिटीज-मोटापे से जूझ रहे लोगों को अमेरिकी वीजा मिलना मुश्किल

वॉशिंगटन। डायबिटीज, मोटापा और कैंसर जैसी बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए अब अमेरिका में प्रवेश पाना मुश्किल हो सकता है। अमेरिकी विदेश विभाग ने शुक्रवार को दुनियाभर के अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों को निर्देश दिया है कि वे गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं वाले लोगों को अमेरिका आने या रहने की अनुमति न दें। यह नियम ‘पब्लिक चार्ज’ (सार्वजनिक बोझ) नीति पर आधारित है, जिसका मकसद ऐसे अप्रवासियों को रोकना है जो अमेरिकी सरकारी संसाधनों पर निर्भर हो सकते हैं। इसमें वीजा अधिकारियों को सलाह दी गई है कि…

Read More

अमेरिका ने 17वीं बार ड्रग तस्करों की वोट पर हमला किया, 3 की मौत

ब्रह्मास्त्र वाशिंगटन अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने गुरुवार को बताया कि कैरेबियन सागर में नशा तस्करी करने वाले एक और बोट पर हमला किया गया है। इस हमले में बोट पर मौजूद तीन लोगों की मौत हो गई। हेगसेथ ने कहा कि ट्रम्प प्रशासन ने अब तक कम से कम 17 बार हमले किए हैं। इनमें कुल मिलाकर कम से कम 69 लोगों की जान गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर हमले से जुड़ा 20 सेकंड का वीडियो भी पोस्ट किया। बुधवार को हेगसेथ और विदेश मंत्री मारको…

Read More

ममदानी की जीत से मुश्किल में न्यूयॉर्क के अरबपति

8 लाख लोग शहर छोड़ सकते हैं, टेक्सास गवर्नर की धमकी- यहां आए तो 100% टैरिफ वसूलेंगे ब्रह्मास्त्र वाशिंगटन न्यूयॉर्क मेयर चुनाव में भारतीय मूल के जोहरान ममदानी की जीत से शहर के अरबपतियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जे.एल. पार्टनर्स सर्वे के मुताबिक, न्यूयॉर्क के 9% यानी करीब 7.65 लाख लोग शहर छोड़ सकते हैं। इसकी बड़ी वजह ममदानी की अमीरों पर एक्स्ट्रा टैक्स लगाने की पॉलिसी है। उन्होंने चुनाव से पहले वादा किया था कि वे अमीरों और बड़ी कंपनियों पर नए टैक्स लगाकर 9 अरब डॉलर जुटाएंगे।…

Read More

अगले साल भारत आ सकते हैं ट्रम्प, बोले- पीएम मोदी ने न्योता दिया, वह अच्छे इंसान

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को कहा कि वे अगले साल भारत आ सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी बातचीत बहुत अच्छी चल रही है और दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते पर चर्चा आगे बढ़ रही है। व्हाइट हाउस के ओवल आॅफिस में मीडिया से बातचीत में ट्रम्प ने एक बार फिर पीएम मोदी को अपना दोस्त और अच्छा इंसान बताया। ट्रम्प ने कहा- हम बात करते रहते हैं। उन्होंने रूस से तेल की खरीद काफी कम कर दी है। पीएम मोदी ने…

Read More

पाक डिप्टी पीएम बोले- अफगानिस्तान की एक कप चाय महंगी पड़ी

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के डिप्टी प्राइम मिनिस्टर और विदेश मंत्री इशाक डार ने बुधवार को तालिबान से दोस्ती को देश के लिए महंगा बताया। उन्होंने अफगानिस्तान से जुड़े आतंकवाद के लिए पूर्व पीएम इमरान खान को जिम्मेदार ठहराया। डार ने संसद में 2021 के एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि जब तत्कालीन करक चीफ लेफ्टिनेंट जनरल फैज हामिद काबुल गए थे। वहां चाय पीते हुए उन्होंने कहा था कि सब ठीक हो जाएगा। डार ने कहा कि अफगानिस्तान की उस एक कप चाय की आज तक देश को भारी…

Read More

अमेरिका के केंटकी राज्य में कार्गो प्लेन क्रैश, 4 की मौत, 11 घायल

वॉशिंगटन। अमेरिका के केंटकी राज्य में बुधवार को लुईविल में एक कार्गो प्लेन क्रैश हो गया है। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कम से कम 11 के घायल होने की खबर है। फेडरल एविएशन अथॉरिटी के मुताबिक, यूपीएस कंपनी की फ्लाइट 2976 ने मोहम्मद अली इंटरनेशनल एयरपोर्ट से होनोलुलु (हवाई) के डेनियल इनौये इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी। एफएए ने बताया कि यह हादसा शाम करीब 5:15 बजे (स्थानीय समयानुसार) हुआ। इसके बाद एयरपोर्ट के दक्षिण हिस्से में घना धुआं और आग की…

Read More