वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प सेक्स ट्रैफिकिंग के आरोपी जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी फाइलें सार्वजनिक करने को तैयार हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर संसद (दोनों सदन) से बिल पास हो जाता है, तो सभी फाइलें सार्वजनिक करने वाले बिल पर साइन कर देंगे। इस केस से जुड़ा बिल बुधवार को अमेरिकी संसद के निचले सदन से पास हो गया। इस बिल में जस्टिस डिपार्टमेंट को आदेश दिया गया है कि वह एपस्टीन से जुड़ी सभी सीक्रेट फाइलें सार्वजनिक करे। यह बिल 427-1 के बहुमत से पास हुआ। ट्रम्प समर्थक…
Read MoreCategory: अंतरराष्ट्रीय
कांगो में खदान ढहने से 32 की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका
कांगो। दक्षिण-पूर्वी कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में एक खदान ढह गया। हादसे में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। एक अधिकारी ने रविवार को घटना की जानकारी दी। यह हादसा लुआलाबा प्रांत के मुलोंडो में कलांडो खदान में हुई। प्रांत के गृह मंत्री रॉय कौम्बा मायोंडे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि भारी बारिश और लैंडस्लाइड के खतरे के कारण खदान में जाने पर बैन लगा था। इसके बावजूद अवैध माइनिंग करने वाले खदान में जबरन…
Read Moreमंगेतर की मौत के 1.5 साल बाद मां बनी इजराइली-महिला
तेल अवीव। इजराइल में एक महिला ने अपने पार्टनर की मौत के 1.5 साल बाद उसके बच्चे को जन्म दिया। इसके लिए उसने पोस्टमॉर्टम स्पर्म रिट्रीवल तकनीक की मदद ली है। 35 साल की डॉ. हदास लेवी ने 11 जून 2025 को एक बेटे को जन्म दिया। उनके पार्टनर और बच्चे के पिता कैप्टन नेतनेल सिल्बर्ग की 18 दिसंबर 2023 को गाजा में मौत हो गई थी। लेवी ने बताया कि जब उन्हें अपने मंगेतर की मौत की खबर मिली, तो उनका पहला ख्याल ये था ये सच नहीं हो…
Read Moreकैलिफोर्निया के ज्वेलरी शॉप से 1.4 करोड़ रुपए के गहने चोरी
कैलिफोर्निया। कैलिफोर्निया में एक ज्वेलरी दुकान पर मास्क पहने पांच लुटेरों ने धावा बोल दिया। उन्होंने करीब 1.4 करोड़ रुपए की ज्वेलरी लूट ली। हालांकि, दुकान मालिक के गोली चलाने के बाद सभी भाग निकले। घटना शाम 7 बजे के बाद हुई जब दुकान ‘ओलिविया फाइन ज्वेलरी’ से ग्राहक निकल चुके थे। काले कपड़े और मास्क पहने लुटेरे अचानक अंदर घुसे। कुछ के हाथ में कांच तोड़ने के औजार थे, जबकि एक दरवाजे पर पहरेदार बना रहा। लुटेरे काउंटर पार कर ज्वेलरी निकालने लगे। तभी पीछे के कमरे से दुकान…
Read Moreशेख हसीना पर बांग्लादेश कोर्ट का फैसला आज, देश में हिंसा, गाड़ियां फूंकी
ढाका। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना (77) के खिलाफ मानवता के खिलाफ अपराध के मामले में विशेष ट्रिब्यूनल आज फैसला सुनाएगा। इसका लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। सरकारी वकील ने हसीना के खिलाफ पांच गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिनमें हत्या, अपराध रोकने में नाकामी और मानवता के खिलाफ अपराध सबसे अहम हैं। इसे लेकर देशभर में हिंसा भड़क उठी है। सरकार ने हाई अलर्ट की घोषणा कर दी है। पिछले 4 दिनों में कई जगहों पर गाड़ियों में आगजनी, धमाके, पथराव और सड़क जाम की घटनाएं हुई हैं। लोगों…
Read Moreअमेरिकी में लंबा शटडाउन 43 दिन बाद खत्म
ब्रह्मास्त्र वाशिंगटन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को एक सरकारी फंडिंग बिल पर साइन किए, जिससे 43 दिन से जारी शटडाउन खत्म हो गई। इस बिल को हाउस आॅफ रिप्रजेंटेटिव्स (निचले सदन) ने 222-209 के अंतर से पास किया था। हालांकि, इसमें हेल्थ केयर प्रोग्राम अउअ सब्सिडी (ओबामा केयर सब्सिडी) के प्रीमियम टैक्स क्रेडिट्स को बढ़ाने का कोई वादा नहीं किया गया, जो 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो रहा हैं। यह विधेयक सीनेट (उपरी सदन) में पहले ही पास हो चुका है। यह बिल सरकार को 31…
Read Moreट्रम्प की बीबीसी पर 8400 करोड़ के मुकदमे की धमकी
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने ब्रिटेन के प्रमुख मीडिया संगठन बीबीसी पर 1 अरब डॉलर (करीब 8,400 करोड़) का मुकदमा करने की धमकी दी है। ट्रम्प के वकीलों ने बीबीसी को कानूनी नोटिस भेजा है, जिसमें कहा गया है कि अगर संस्था ने अपने ‘पैनोरमा डॉक्यूमेंट्री’ पर माफी नहीं मांगी, तो उस पर मुकदमा किया जाएगा। वकीलों ने न सिर्फ माफी की मांग की है, बल्कि आर्थिक मुआवजे की भी बात कही है। दरअसल, अक्टूबर 2024 में रिलीज बीबीसी की इस डॉक्यूमेंट्री में 6 जनवरी 2021 की ट्रम्प की दो…
Read Moreचीनी राजनयिक ने जापानी प्रधानमंत्री को गर्दन काटने की धमकी दी
टोक्यो। जापान ने सोमवार को चीन के एक राजनयिक की आॅनलाइन धमकी पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। धमकी में सिर काटने की बात कही गई थी। यह जापान की नई प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची के ताइवान पर बयान के बाद आई। चीनी राजनयिक शुए जियान ने शनिवार को पर कहा था, ‘बिना किसी हिचकिचाहट बेकार गर्दन को एक सेकेंड गंवाए काट दूंगा।’ हालांकि पोस्ट में प्रधानमंत्री का नाम नहीं लिया गया, लेकिन ताकाइची के संसद में दिए बयान का हवाला दिया गया। यह पोस्ट अब हटा दी गई है। शुक्रवार को…
Read Moreरूस में कैश हुआ हेलीकॉप्टर, 5 की मौत
ब्रह्मास्त्र मास्को रूस के दागेस्तान राज्य में एक रूसी केए-226 हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से पांच लोगों की मौत हो गई। यह भीषण हादसा अची-सू गांव के पास कैस्पियन सागर क्षेत्र में हुआ, जब हेलिकॉप्टर ने कथित तौर पर नियंत्रण खो दिया और जमीन से टकरा गया। इस हादसे में एक ही इलेक्ट्रो मैकेनिकल प्लांट (केईएमजेड) के चार कर्मचारियों की मौत हुई है। कंपनी ने 8 नवंबर को एक बयान जारी कर इस दुखद घटना की पुष्टि की। मृतकों में प्लांट के डिप्टी जनरल डायरेक्टर और हेलीकॉप्टर के फ्लाइट…
Read Moreब्राजील में तेज हवाओं और भारी बारिश से तबाही, इमारतें ढही, सड़कें टूटी
ब्रासीलिया/ मनीला। ब्राजील के दक्षिणी राज्य पराना में शुक्रवार देर रात तेज हवाओं और भारी बारिश के साथ आए तूफान ने भारी तबाही मचाई। राज्य सरकार के अनुसार, इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। सबसे ज्यादा नुकसान रियो बोनिटो डो इगुआकू शहर में हुआ। यहां आधे से अधिक घरों की छतें उड़ गई, कई इमारतें ढही, सड़कें बंद हो गई और बिजली की लाइनें टूट गईं। इस हादसे में अब तक 437 लोग घायल हुए हैं। वहीं, लगभग 1000 लोग बेघर हो गए। मौसम विभाग के…
Read More