फोरलेन पर 2 ट्रकों में आग:एक किमी तक दिखीं लपटें और धुएं का गुबार; एक ट्रक में था केमिकल, लगा जाम

इंदौर।  इंदौर के पास मानपुर क्षेत्र में मुंबई-आगरा फोरलेन पर सोमवार सुबह दो ट्रकों में आग लग गई। इसकी लपटें और धुएं का गुबार एक किमी दूर से दिखाई दे रहा था, जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया और दोनों ओर से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया, वहीं पुलिस ने जाम में…

Read More

राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम की दो सहेलियों की पेशी

शिलॉन्ग कोर्ट ने किए सवाल-जवाब, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में पूछा- सोनम का व्यवहार कैसा था? ब्रह्मास्त्र इंदौर ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की दो सहेलियां अदालत में पेश हुईं। गुरुवार को शिलॉन्ग कोर्ट में चली सुनवाई में दोनों युवतियां इंदौर से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुईं। इस दौरान उनके वकीलों की टीम भी मौजूद रही। युवतियों के नाम दीपांशी और प्रियांशी हैं। वे सोनम के भाई गोविंद की फैक्ट्री में कम्प्यूटर का काम करती हैं। दोनों ई-सेवा के माध्यम से सुनवाई में जुड़ीं। कोर्ट…

Read More

22 दिसंबर से शुरू हो रही इंदौर-रीवा सीधी फ्लाइट

ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर से रीवा के लिए 22 दिसंबर से सीधी फ्लाइट शुरू होने जा रही है। इस फ्लाइट का संचालन इंडिगो एयरलाइंस द्वारा किया जाएगा। यह फ्लाइट सुबह 11.30 बजे इंदौर से रवाना होगी और 1 घंटे 45 मिनट बाद यानी दोपहर 1.15 बजे रीवा एयरपोर्ट पहुंचेगी। कंपनी ने इस फ्लाइट के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। हालांकि इंडिगो क्राइसेस को देखते हुए एविएशन इंडस्ट्री से जुड़े लोगो का कहना है की यह देखने वाली बात होगी की यह फ्लाइट का संचालन समय पर होता है या नहीं।…

Read More

इंदौर में पारा 4.5 डिग्री, 10 साल का रिकॉर्ड टूटा

राजस्थान के 9 शहरों में तापमान 10 डिग्री से कम, उत्तराखंड में नदी-नाले और झरने जमे ब्रह्मास्त्र इंदौर/भोपाल मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। इंदौर में सर्दी के पिछले 10 साल का रिकॉर्ड टूट है। यहां गुरुवार रात न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले दिसंबर, 2015 में 7 डिग्री का तापमान दशक का सबसे कम तापमान था। राजस्थान के 9 शहरों में गुरुवार को तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया। सीकर के फतेहपुर में सबसे कम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया।…

Read More

गर्भवती पत्नी से मारपीट:,बयान के बाद पति-सास पर एफआइआर दर्ज

इंदौर। राजेंद्र नगर पुलिस ने 8 माह की गर्भवती महिला की शिकायत पर उसके पति और सास के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। महिला ने बताया कि बुधवार को पुरानी बात पह बहस हुई। इसके बाद पति ने पेट में लात मारी तो सास ने बाल पकड़कर घसीटा। पीड़िता मुस्कान गायकवाड़ अमर पैलेस कॉलोनी की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया कि 4 दिसंबर को नौकरी पर जाने के दौरान पति अरुण राणे से विवाद हुआ था, तब पति ने मारपीट की थी। बुधवार को भी यही बात…

Read More

रोहिणी ने आजाद समाज पार्टी का बैंक स्टेटमेंट वायरल किया:सांसद से पूछा- पार्टी फंड में ढाई करोड़ रुपए, समाज के लिए क्या किया?

 इंदौर। यूपी के सांसद चंद्रशेखर आजाद की एक्स गर्लफ्रेंड डॉ. रोहिणी घावरी उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ा रही है। रोहिणी ने सांसद चंद्रशेखर की पार्टी का बैंक स्टेटमेंट सार्वजनिक किया है। इसमें उनकी पार्टी के खाते में करीब ढाई करोड़ रुपए जमा हैं।रोहिणी ने  बताया कि अप्रैल माह में ही पार्टी फंड में ढाई करोड़ रुपए थे। पार्टी को कई लोग चंदा देते हैं। कई लोग नकद में भी चंदा देते हैं, लेकिन इन पैसों से चंद्रशेखर और उसकी पार्टी ने हमारे समाज के कितने लोगों का भला किया। कितने लोगों…

Read More

रणजीत हनुमान मंदिर में 51 हजार दीप जलाए, भक्त घरों से दीपक लेकर पहुंचे; फूलझड़ियां भी जलाईं, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

इंदौर के रणजीत हनुमान मंदिर में चल रहे चार दिवसीय रणजीत महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को 51 हजार दीप जलाए गए। मंदिर परिसर दीपोत्सव के चलते रोशनी से जगमगा उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने घरों से दीपक लेकर मंदिर पहुंचे और फूलझड़ियां भी जलाईं। इसके बाद भजन संध्या का आयोजन हुआ। जहां श्रद्धालु जमकर झूमें। यह 150 साल पुराना प्रसिद्ध मंदिर है, जहां 9 दिसंबर से महोत्सव की शुरूआत हुई। पहले दिन प्रशासक व कलेक्टर शिवम वर्मा ने 11 हजार ध्वजाओं का पूजन किया था।

Read More

दुकान पर बैठे-बैठे आया हार्ट अटैक, : कस्टमर का मोबाइल फाइनेंस कर रहा था, गिरा तो उठा नहीं

इंदौर।   युवक अचानक काम करते-करते गिर पड़ा।इंदौर के भंवरकुआ इलाके में इलेक्ट्रानिक दुकान पर निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को अचानक हार्ट अटैक आ गया। वह गश खाकर गिर गया। उसे नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। घटना मंगलवार दोपहर की है, बुधवार को इसका वीडियो सामने आया है। भंवरकुआं पुलिस के मुताबिक, मृतक का नाम शिवनारायण मालवीय (31) निवासी मूसाखेड़ी है। वह तीन ईमली के पास अजय इंटरप्राइजेस नाम की मोबाइल दुकान में काम करता था। वह कस्टमर का मोबाइल फाइनेंस कर रहा…

Read More

गुटखा कारोबारी वाधवानी पर 1946 करोड़ रुपए की जीएसटी डिमांड

ब्रह्मास्त्र इंदौर गुटखा कारोबारी किशोर वाधवानी द्वारा 2017 से 2020 के बीच सिगरेट और पान मसाले के अवैध निर्माण और बिक्री के माध्यम से की गई टैक्स चोरी में अंतत: केन्द्रीय जीएसटी ने वाधवानी के एलोरा टोबैको के विरुद्ध 1946 करोड़ रुपए की डिमांड का आदेश पारित किया है। इससे पहले फरवरी 2025 में अन्य आरोपियों के खिलाफ आदेश पारित हो चुका है। 76 करोड़ की सेंट्रल एक्साइज चोरी के मामले में डिमांड का आदेश आना शेष है। कुल टैक्स चोरी 2000 करोड़ रुपए की है। यह आदेश 2020 में…

Read More

इंदौर की पाकिस्तानी बहू पहुंची हाईकोर्ट: भारत में रह रहे पति को डिपोर्ट कराने, दूसरी शादी रोकने की मांग

इंदौर।इंदौर में पांच साल पहले ब्याही गई पाकिस्तानी युवती निकिता ने कानूनी लड़ाई शुरू कर दी है। पाकिस्तान के कराची में रहकर निकिता ने इंदौर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। दूसरी ओर इस मामले की जांच गृह मंत्रालय ने भी शुरू कर दी है। सोमवार को निकिता ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर पति विक्रम नागदेव को पाकिस्तान डिपोर्ट करने और दूसरी शादी करने से रोकने की मांग की है। निकिता की ओर से एडवोकेट दिनेश रावत ने यह याचिका दायर की है। इस मामले में अगले सप्ताह सुनवाई…

Read More