इंदौर नगर निगम के सहायक उद्यान अधिकारी बर्खास्त, ईओडब्ल्यू के छापे में मिली थी करोड़ों की संपत्ति

पेड़-पौधे, गमलों की खरीदी में किया भ्रष्टाचार ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर नगर निगम में सहायक उद्यान अधिकारी चेतन पाटिल की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) के छापे के बाद निगमायुक्त शिवम वर्मा ने यह आदेश जारी कर दिया है। चेतन पाटिल पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। छापे के बाद इसकी पुष्टि भी हो गई है। बर्खास्तगी के आदेश में लिखा है कि पाटिल ने सरकारी पद का दुरुपयोग कर बेहिसाब कमाई की और विभाग की छवि को धूमिल किया है।…

Read More

इंदौर निगम के अफसर के घर-दफ्तर पर छापा, आय 15 लाख, खर्च 1.85 करोड़ किए

ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर नगर निगम के उद्यान विभाग में सहायक अधीक्षक चेतन पाटिल के घर और दफ्तर पर ईओडब्ल्यू ने छापा मारा है। टीम मंगलवार सुबह यहां पहुंची। पाटिल के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर ये कार्रवाई की जा रही है। एक टीम पाटिल के गुलमोहर कॉलोनी स्थित निवास पर पहुंची और छानबीन शुरू की। दूसरी टीम नगर निगम स्थित उनके कार्यालय पहुंची। यहां वरिष्ठ अधिकारी के पहुंचने के बाद ही छानबीन शुरू की जाएगी। ईओडब्ल्यू एसपी आरएस यादव ने बताया कि पाटिल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति…

Read More

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 को इंदौर आकर 19 को बड़वानी जाएंगी

ब्रह्मास्त्र इंदौर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 जून को इंदौर आएंगी। रात्रि विश्राम के बाद वे 19 जून को विश्व सिकल सेल एनीमिया दिवस पर बड़वानी में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। यहीं पर जेनेटिक काउंसलिंग के लिए सिकल मित्र पहल का शुभारंभ करेंगी। रविवार को कलेक्टर व अन्य अधिकारियों ने रेसीडेंसी कोठी व एयरपोर्ट पर यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर आशीष सिंह के अनुसार राष्ट्रपति 18 जून की शाम को इंदौर आएंगी। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे। तैयारियों की समीक्षा…

Read More

राजा रघुवंशी मर्डर केस : पुलिस कस्टडी में सोनम-राज के बीच तकरार, सोनम बोली- राज ने किया मर्डर का प्लान, राज की दलील- सोनम ही मास्टरमाइंड

ब्रह्मास्त्र शिलांग इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस की आरोपी उसकी पत्नी सोनम और कथित प्रेमी राज कुशवाह के बीच पुलिस शिकंजे में आने के बाद दरार आना शुरू हो गई है। दोनों एक-दूसरे को राजा की हत्या का मास्टरमाइंड बता रहे हैं। मेघालय के ईस्टर्न रेंज के डीआईजी डेविस एनआर मारक ने कहा- दोनों में से कौन मास्टरमाइंड है? इसका खुलासा तब होगा, जब उनका आमना-सामना कराया जाएगा। अभी उनसे अलग-अलग पूछताछ कर रहे हैं। 11 जून को सोनम समेत पांचों आरोपियों को शिलॉन्ग में कोर्ट के…

Read More

राजा के सिर पर वार करते ही खून की तेज धार पड़ी, खून से सनी जैकेट सोनम की नहीं थी, आकाश राजपूत ने पहनी थी

ब्रह्मास्त्र इंदौर राजा रघुवंशी के मर्डर केस में एक और खुलासा हुआ है। 2 जून को राजा की लाश मिलने के बाद सोनम को ढूंढने के लिए चले सर्च आॅपरेशन के दौरान खून से सनी एक जैकेट मिली थी। इस जैकेट को सोनम की बताया जा रहा था। इस जैकेट के मिलने के बाद ये आशंका जताई जा रही थी कि सोनम के साथ भी कुछ अनहोनी हुई होगी, लेकिन शिलॉन्ग पुलिस ने खुलासा किया है कि वो जैकेट सोनम की नहीं, बल्कि आरोपी आकाश की थी। आखिर आकाश ने…

Read More

सोनम ने ही कराई थी पति राजा की हत्या, यूपी में सरेंडर, 3 हमलावर भी गिरफ्तार, पिता बोले- बेटी बेगुनाह

मेघालय पुलिस ने कहानी गढ़ी ब्रह्मास्त्र इंदौर हनीमून मनाने मेघालय गए इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या उनकी पत्नी सोनम ने ही कराई थी। उसने यूपी के गाजीपुर में सरेंडर किया है। इस बात का खुलासा मेघालय डीजीपी ने किया है। उन्होंने बताया कि पत्नी ने ही पेशेवर हत्यारों को सुपारी देकर हत्या करवाई थी। मेघालय के सीएम कोनराड संगमा ने पोस्ट में जानकारी दी कि वारदात में शामिल तीन हमलावरों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। हमलावर मध्यप्रदेश के ही रहने वाले हैं। फिलहाल एक अन्य…

Read More

सोनम ने ही कराई थी पति राजा की हत्याः यूपी के ढाबे से पकड़ी गई, 3 हमलावर भी गिरफ्तार; मेघालय के DGP ने किया खुलासा

सोनम ने ही कराई थी पति राजा की हत्याः यूपी के ढाबे से पकड़ी गई, 3 हमलावर भी गिरफ्तार; मेघालय के DGP ने किया खुलासा हनीमून मनाने मेघालय गए इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या उनकी पत्नी ने ही कराई थी। ये खुलासा मेघालय के DGP ने किया है। इस बात की पुष्टि मेघालय के CM कोनराड सांगमा ने भी कर दी है। पुलिस ने यूपी के गाजीपुर से सोनम को एक ढाबे से पकड़ा है। सूत्रों के मुताबिक, उसने पुलिस के सामने सरेंडर किया है। उसके अलावा…

Read More

बेटे की मौत की खबर सुनकर बेसुध हो गए पिता 21 दिन में देखी बेटे की शादी और अर्थी, शिलांग में सोनम की तलाश जारी

ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर के साकार नगर में रहने वाले राजा रघुवंशी का शव बुधवार शाम जैसे ही उसके घर पर पहुंचा। यहां रिश्तेदारों के साथ आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सोमवार को उसका शव शिलांग की पहाड़ियों के बीच खाई में करीब 150 फीट नीचे मिला था। लेकिन, पत्नी सोनम की अभी भी किसी तरह की जानकारी सामने नहीं लग पाई। राजा रघुवंशी के पिता अशोक को जब जानकारी लगी कि उनका बेटा इस दुनिया में नहीं रहा तो वह बेसुध हो गए। जमीन पर गिरकर दहाड़…

Read More

इंदौर में फिर मिले कोरोना मरीज, 7 एक्टिव केस

देवास सहित तीन युवक संक्रमित, हल्के लक्षण के बाद किया होम आइसोलेट ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर में रविवार को कोरोना के तीन नए मरीज सामने आए हैं। इनमें एक मरीज इंदौर निवासी है, जबकि दो अन्य में एक देवास और दूसरा किसी अन्य जिले का रहने वाला है। इंदौर का संक्रमित 37 वर्षीय युवक है, जिसे हल्के लक्षणों के बाद होम आइसोलेट कर दिया गया है। उसकी हालत सामान्य है और उसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं मिली है। इसके साथ ही इंदौर में इस साल अब तक कोरोना के कुल मरीजों…

Read More

देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जन्म जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किया उद्घाटन

इंदौर मेट्रो रेल का ऐतिहासिक शुभारंभ परियोजना का शुभारंभ कार्यक्रम रहा महिलाओं को समर्पित ब्रह्मास्त्र इंदौर पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भोपाल में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन से इंदौर मेट्रो का वर्चुअल लोकर्पण किया। मेट्रो में पहले दिन महिलाओं ने सफर किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाम 6 बजे इंदौर पहुंचे। उन्होंने यहां मेट्रो का संचालन देखा। मेट्रो देवी अहिल्याबाई होल्कर टर्मिनल से 12.09 बजे पर निकली। 11 मिनट का सफर कर 12.20 बजे वीरांगना झलकारी बाई स्टेशन पहुंची। ये आखिरी स्टेशन…

Read More