इंदौर में तीन मरीज अब भी आईसीयू में, एक वेंटिलेटर पर

भागीरथपुरा में दूषित पानी से अब तक 29 मौतें, हाईकोर्ट ने बनाया जांच आयोग ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर के भागीरथपुरा में एक और मरीज की मौत हो गई। इसके बाद दूषित पानी से हुई मौतों की संख्या 29 हो चुकी है। हालांकि, अब भर्ती मरीजों की संख्या सिर्फ 6 रह गई हैं। इनमें से 3 आईसीयू में हैं। एक वेंटिलेटर पर है। दूसरी ओर, इसी मामले को लेकर हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में मंगलवार (27 फरवरी) को सुनवाई हुई। हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में ढाई घंटे से ज्यादा सुनवाई चली। शुरूआत…

Read More

यूथ कांग्रेस की जन अधिकार यात्रा कल से:दूषित पानी के विरोध में होगा

इंदौर।प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इंदौर जल त्रासदी को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष मौजूद रहे।यश घनघोरिया ने कहा कि इंदौर के भागीरथपुरा में जहरीले पानी से हुई मौतें हत्या के समान हैं। भाजपा की “नाकारा और असंवेदनशील सरकार” इस पूरे मामले में सच्चाई छुपाने का प्रयास कर रही है। सरकार के आंकड़े वास्तविकता को नहीं दर्शाते, जबकि अब भी हजारों लोग प्रभावित हैं और 200 से 250 लोग अस्पतालों…

Read More

माता पूजन के दौरान हर्ष फायरिंग, 5 घायल:नाबालिग के हाथ से चली गोली

इंदौर।के राउ थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान गोली चलने की घटना सामने आई है, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। राउ पुलिस के अनुसार घटना नयापुरा इलाके में हुई, जहां विहीप नेता नंदकिशोर जाट की बेटी के माता पूजन कार्यक्रम का आयोजन था।बताया जा रहा है कि सभी लोग सीतलामाता मंदिर से लौट रहे थे। इसी दौरान हर्ष फायर के लिए नंदकिशोर जाट ने अपनी 12 बोर की बंदूक मंगवाई। बंदूक देते समय एक 12 वर्षीय नाबालिग के हाथ से गलती से ट्रिगर दब गया, जिससे गोली…

Read More

MPPSC के खिलाफ आंदोलन:इंटरव्यू अंकों में कटौती की मांग, 13 महीने बाद फिर शुरू हुआ धरना प्रदर्शन

इंदौर।इंदौर में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) के सामने अभ्यर्थियों ने एक बार फिर शनिवार देर रात से आंदोलन शुरू कर दिया है। कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन (NEYU) के नेतृत्व में आयोग कार्यालय के बाहर धरना दिया जा रहा है। 10 सूत्री मांगों को लेकर शुरू हुआ यह आंदोलन अगले चार दिन तक जारी रहेगा।धरने में कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे हैं, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। अभ्यर्थियों ने आयोग परिसर के बाहर ही बिस्तर बिछा लिए हैं। अलाव…

Read More

दूषित पानी से कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष की मौत:इंदौर में मृतकों का आंकड़ा 28 पर पहुंचा;

इंदौर। इंदौर में दूषित पानी से 28वीं मौत हुई है। भागीरथपुरा निवासी रिटायर्ड शिक्षक राजाराम बौरासी (75) ने रविवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बौरासी कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष भी थे।परिजन ने बताया कि राजाराम बौरासी को शुक्रवार को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई थी। हालत बिगड़ने पर पहले स्थानीय डॉक्टर को दिखाया गया, लेकिन आराम नहीं मिला। इसके बाद शनिवार सुबह उन्हें सरकारी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।उधर, स्वास्थ्य विभाग ने कहा- 2018-19 की एंजियोग्राफी रिपोर्ट…

Read More

निगमकर्मी और बिजली कर्मचारी से मारपीट:सूखा और गीला कचरा अलग देने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने दोनों मामलों में दर्ज की एफआईआर

इंदौर।द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में नगर निगम के कचरा वाहन कर्मचारियों और बिजली विभाग के आउटसोर्स कर्मचारी के साथ मारपीट के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। दोनों ही मामलों में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कचरा गाड़ी कर्मचारियों से की मारपीट-द्वारकापुरी पुलिस ने नगर निगम कर्मचारी विक्की छपरी की शिकायत पर मयंक और उसके चाचा निवासी गुमाश्ता नगर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। विक्की ने बताया कि वह नगर निगम के जोन अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15 में कचरा गाड़ी…

Read More

बुजुर्ग का शव रखकर प्रदर्शन: परिजन ने पुल पर चक्काजाम किया;पार्षद के खिलाफ नारेबाजी

इंदौर। भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से बुजुर्ग बद्री प्रसाद की मौत के बाद परिजन में आक्रोश है। शनिवार को परिजन ने भागीरथपुरा पुल के पास शव रखकर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान स्थानीय भाजपा पार्षद कमल वाघेला के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।परिजन का आरोप है कि बद्री प्रसाद की मौत हुए एक दिन हो चुका है, लेकिन अब तक प्रशासन का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। परिवार का कहना है कि वे बेहद गरीब हैं और उनके पास अंतिम संस्कार के लिए भी पैसे नहीं हैं।परिजन ने…

Read More

क्रिश्चियन कॉलेज की 400 करोड़ की जमीन सरकारी हुई

137 साल पुरानी लीज शर्तों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई, तीन दिन में कब्जा लेने के आदेश ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर में क्रिश्चियन कॉलेज की जमीन सरकारी घोषित कर दी गई। करीब 400 करोड़ रुपए मूल्य की इस भूमि पर लंबे समय से भूमाफिया की नजर थी, वहीं कॉलेज प्रबंधन इसके व्यावसायिक उपयोग की कोशिशें कर रहा था। लीज शर्तों के उल्लंघन को आधार बनाते हुए कलेक्टर शिवम वर्मा ने शुक्रवार को यह कार्रवाई की। साथ ही जूनी इंदौर तहसीलदार को तीन दिन में जमीन का कब्जा लेने के आदेश दिए…

Read More

जू में बढ़ा बाघों का कुनबा, सफेद बाघिन ‘पहर’ ने 3 शावकों को दिया जन्म

इंदौर।इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में बाघों के कुनबे में इजाफा हो गया। बाघिन पहर ने तीन शावकों को जन्म दिया है। गुरुवार को बाघिन एक शावक को मुंह में दबाकर ले जाते हुए नजर आई। चिड़ियाघर में जन्मे तीन में से दो सफेद शावक पर काले रंग की धारियां हैं और बाकी दोनों पर पीले व काले रंग की धारियां हैं। बता दें कि इंदौर प्रदेश का ऐसा चिड़ियाघर है जहां पीले, सफेद और काले तीनों रंग के बाघ हैं। चिड़ियाघर के अनुसार बाघिन के गर्भकाल के दौरान…

Read More

महू में दूषित पानी से फैली बीमारी:25 लोग संक्रमित, छह बच्चे एक ही परिवार के, 3 अस्पताल में भर्ती

महू (इंदौर)। इंदौर में दूषित पानी से मौतों का सिलसिला थमा भी नहीं है कि अब यहां से करीब 20 से 25 किमी दूर महू में दूषित पानी पीने से लोग पीलिया जैसी बीमारियों की चपेट में आ गए हैं।यहां के पत्ती बाजार और मोती महल इलाके में 10 से 15 दिन में करीब 25 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा बच्चे शामिल हैं।स्थानीय लोगों के मुताबिक, चंदर मार्ग से शुरू हुई गंदे पानी की सप्लाई मोती महल तक पहुंच चुकी है। नलों से मटमैला और बदबूदार पानी…

Read More