मप्र में कोहरे के चलते 12 ट्रेनें लेट, बिहार में सर्दी से 1000 बच्चे बीमार, 3 की मौत

ब्रह्मास्त्र भोपाल मध्य प्रदेश के 17 जिलों में शुक्रवार को कोहरा छाया रहा। इस वजह से दिल्ली से भोपाल, इंदौर-उज्जैन आने वाली एक दर्जन ट्रेनें लेट हैं। छतरपुर का खजुराहो सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 3.2 डिग्री दर्ज किया गया। रीवा में 4.1 डिग्री, दतिया में 4.2 डिग्री, नौगांव-शिवपुरी में 5 डिग्री, उमरिया में 5.4 डिग्री और पचमढ़ी में 5.8 डिग्री रहा। बिहार के पटना में सर्दी के कारण 7 दिनों में 1000 से ज्यादा बच्चे बीमार होकर अस्पताल पहुंचे, जिनमें से 3 की मौत हो गई। 15 जिलों का…

Read More

मप्र में पारा 2.7 डिग्री, कोहरे से 12 ट्रेनें लेट

राजस्थान के 23 जिलों में कोहरा, उत्तराखंड के 3 शहरों का तापमान -21 डिग्री ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली/भोपाल पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते मैदानी राज्यों में सर्दी बढ़ गई है। राजस्थान के 4 शहरों का न्यूनतम तापमान बुधवार को 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। गुरुवार को 23 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। 25 जिलों में स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। मध्य प्रदेश में बीती रात शहडोल का कल्याणपुर सबसे सर्द रहा। यहां न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री पहुंच गया। सीहोर, छिंदवाड़ा, मुरैना में पौधों पर ओस की बूंदें…

Read More

एमपी में गुरुवार रात दो बड़े हादसे, दो परिवारों के 8 लोगों की मौत

कटनी में पिकअप ने बाइक को रौंदा, सिवनी में ट्रक में घुसी मोटरसाइकिल ब्रह्मास्त्र कटनी/सिवनी मध्य प्रदेश में गुरुवार रात दो बड़े हादसे हो गए। पहला हादसा कटनी के रीठी थाना इलाके का है। यहां पिकअप वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इसमें एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। दूसरा हादसा सिवनी के कुरई में हुआ। यहां तेज रफ्तार बाइक सड़क पर खड़े ट्रक में जा घुसी। इसमें दंपती और उनके दोनों बच्चों की जान चली गई। रीठी थाना प्रभारी मो. शाहिद के मुताबिक,…

Read More

आज भोपाल आएंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत

ब्रह्मास्त्र भोपाल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज और कल (शुक्रवार-शनिवार) भोपाल में रहेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में जारी प्रवास श्रृंखला के तहत सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज 2 और 3 जनवरी को मध्यभारत प्रांत के भोपाल विभाग केंद्र पर दो दिवसीय प्रवास पर हैं। इस दौरान वे समाज के विभिन्न वर्गों से सीधे संवाद करेंगे। कार्यक्रमों का उद्देश्य संघ की 100 वर्षों की यात्रा, वर्तमान सामाजिक परिस्थितियां और देश-समाज निर्माण में नागरिकों की भूमिका पर विमर्श करना है। सरसंघचालक…

Read More

मप्र में 4 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टी

ब्रह्मास्त्र उज्जैन/भोपाल मध्य प्रदेश में जेट स्ट्रीम (ठंडी-गर्म हवा का नदी जैसा बहना) की रफ्तार 287 किमीप्रतिघंटे पहुंच गई है। इससे राज्य के न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट है। भोपाल में रात का तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कुछ जिलों में कोल्ड वेव का असर है। कई जिलों में सुबह घना कोहरा रहा। सर्दी के चलते 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टी की गई है।

Read More

ग्वालियर में अमित शाह बोले सीएम मोहन की कार्यशैली शिवराज से ज्यादा ऊर्जावान

ब्रह्मास्त्र ग्वालियर   केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर रहे। शाह ने ग्वालियर में अभ्युदय मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट और रीवा में कृषक सम्मेलन में शिरकत की। शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर के मेला ग्राउंड में राज्यस्तरीय अभ्युदय मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट: निवेश से रोजगार, ग्वालियर व्यापार मेला और अटल म्यूजियम का उद्घाटन किया। 2 लाख करोड़ रुपए की 1655 औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया। इस दौरान शाह ने मुख्यमंत्री मोहन यादव की कार्यशैली को पूर्व सीएम शिवराज…

Read More

छतरपुर जिले में 8 महीने में 402 नवजातों की मौत

255 की अस्पताल, 64 की रास्ते में और 83 बच्चों ने घर में दम तोड़ा ब्रह्मास्त्र छतरपुर छतरपुर जिले में नवजात मृत्यु के चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। अप्रैल से नवंबर 2025 के बीच आठ महीनों में जिले में 402 नवजातों की मौत दर्ज की गई है। इस अवधि में जिले में कुल 16 हजार 912 डिलीवरी हुईं। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने आंकड़ों का सत्यापन शुरू कर दिया है। सभी स्तरों से रिपोर्ट की पुष्टि कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक,…

Read More

पटवारी बोले- किसी दिन मंत्रालय पीपीपी मॉडल पर चलेंगे:पीसीसी चीफ ने पूछा-जिला अस्पतालों को ठेके पर देकर मेडिकल कॉलेज क्यों बना रहे

भोपाल।केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्‌डा और सीएम डॉ. मोहन यादव धार और बैतूल में पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेजों का भूमिपूजन कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जिला अस्पतालों को निजी संस्थाओं को देने का विरोध किया है।जीतू पटवारी ने भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि अगर यही प्रोसेस रहा तो अभी मप्र में करीब 3 हजार पंचायतें ठेके पर चली गई हैं। सरपंच चुना जाता है एक संस्था आती है वो उससे कहती है कि हम आपको साल भर में 25 लाख रुपए दे देंगे,…

Read More

कांग्रेस अध्यक्ष मांगीलाल फौजी का एक्सीडेंट

ब्रह्मास्त्र श्योपुर श्योपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मांगीलाल फौजी अपने साथियों के साथ नई दिल्ली में आयोजित वोट चोर-गद्दी छोड़ो रैली से लौटते समय अलवर (राजस्थान) में एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस दुर्घटना की सूचना राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को दी। सूचना मिलते ही डोटासरा तत्काल एसमएस अस्पताल पहुँचे, जहाँ उन्होंने घायलों की कुशलक्षेम जानी और उपचार की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

Read More

सिंगरौली जिले में अडानी समूह को खनन के लिए सुलियारी और धिरौली ब्लॉक आवंटित किए

ब्रह्मास्त्र सिंगरौली मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिÞले में अडानी समूह को खनन के लिए सुलियारी और धिरौली ब्लॉक आवंटित किए गए हैं, जहाँ बिना सभी आवश्यक अनुमतियाँ प्राप्त किए बड़े पैमाने पर मनमाने ढंग से पेड़ों की कटाई की जा रही है। इस क्षेत्र में लगभग दो हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। जो लोग वहाँ कई वर्षों से निवास कर रहे हैं, उन्हें बिना किसी निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए तथा बिना राहत एवं पुनर्वास की कोई ठोस योजना बनाए विस्थापित किया जा रहा है। इस कटाई और विस्थापन की…

Read More