शुजालपुर। एसआईआर के नाम पर फर्जी तरीके से नाम काटे जाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को शुजालपुर में अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पर कांग्रेसजनों ने आपत्ति जताई तथा मतदाता सूची में हो रहे सुधार कार्य के नाम पर पक्षपात किए जाने का विरोध किया। कांग्रेसजनों ने कहा कि एसआईआर से जुडी मिस मैच की समस्या के अंतर्गत हर पोलिंग बूथ पर लगभग 150 से 200 नामों की सूची जो बीएलओ को दी गयी है कि ये नाम संदिग्ध है, जबकि वो बरसो बरस से शुजालपुर विधानसभा क्षेत्र में ही रह…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
छात्राओं पर कटर से हमला, साइको-मैन गिरफ्तार:पत्नी से विवाद के बाद बनाया निशाना,
भोपाल।भोपाल में तीन छात्राओं पर कटर से हमला करने वाले साइको मैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे बुधवार रात छोला इलाके में घेराबंदी कर पकड़ा गया।पुलिस के मुताबिक, आरोपी का नाम देवेंद्र अहिरवार है। वह सागर जिले का रहने वाला है। शुरुआती जांच में पता चला है कि पत्नी से झगड़ा होने के बाद उसने अपना गुस्सा निकालने के लिए एक बाद एक तीन छात्राओं को निशाना बनाया।20 हजार रुपए का इनाम था, 5 टीमें तलाश में जुटी थीं-आरोपी की तलाश में क्राइम ब्रांच अयोध्या नगर और पिपलानी…
Read Moreमनुष्य निर्माण से ही राष्ट्र निर्माण होगा:भागवत बोले- व्यवस्था – सरकार बदलती हैं, समाज शाश्वत रहता है
खरगोन।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत बुधवार को इंदौर पहुंचे। यहां से खरगोन जिले की कसरावद लेपा गांव स्थित पुनर्वास स्थल पहुंचे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्होंने सेवा कार्य से जुड़े करीब 300 कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।51 मिनट के संबोधन में भागवत ने कभी गंभीर तो कभी मुस्कराते हुए समाज, व्यवस्था, सरकार, शिक्षा और धर्म पर खुलकर विचार रखे। भागवत ने कहा कि राष्ट्र निर्माण की बुनियाद मनुष्य निर्माण से ही रखी जा सकती है। बनाई व्यवस्थाएं, तंत्र और शासक बदलते रहते हैं, लेकिन समाज शाश्वत होता है।यदि…
Read Moreवोटर लिस्ट में हेराफेरी का आरोप:रतलाम में भाजपा के खिलाफ कांग्रेस का धरना;
रतलाम।एसआईआर कार्य में हेराफेरी कर वास्तविक मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाने का आरोप कांग्रेस ने लगाया है। इसी के विरोध में कांग्रेस द्वारा 5 फरवरी को भाजपा के खिलाफ घांस बाजार चौराहे पर धरना दिया।शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने आरोप लगाया है कि भाजपा प्रशासनिक अधिकारियों से मिलीभगत कर रतलाम शहर की वोटर लिस्ट में से 16 हजार से अधिक बोगस नाम जुड़वाएं है। इसके अलावा करीब 22 हजार वास्तविक मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट सूची से कटवाने का षड़यंत्र रतलाम शहर में किया जा रहा है।धरने…
Read Moreअमेरिकी ट्रेड डील:विदेश मंत्री से कहा था- भारत झुकेगा नहीं, ट्रम्प के हटने का इंतजार करेंगे
नई दिल्ली/वॉशिंगटन।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले साल सितंबर की शुरुआत में चीन गए थे, जहां उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से दोस्ताना मुलाकात की थी। इसके कुछ ही दिनों बाद भारत ने अमेरिका के साथ बिगड़ते रिश्तों को संभालने की कोशिशें तेज कर दीं।इसी सिलसिले में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल को वॉशिंगटन भेजा गया। वहां उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो से मुलाकात की। यह जानकारी अमेरिकी मीडिया ब्लूमबर्ग ने सूत्रों के हवाले से दी है।ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बातचीत…
Read Moreमिसाइलों में जगह पानी भर दिया:- कई मिसाइलें खुल नहीं पाईं, जिनपिंग ने अफसरों को निकाला
बीजिंग।चीन की रॉकेट (मिसाइल) फोर्स का बड़ा घोटाला सामने आया है। ब्रिटिश अखबार टेलीग्राफ की खबर के मुताबिक, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की 2024 की रिपोर्ट में बताया गया है कि पश्चिमी चीन में कुछ मिसाइलों में फ्यूल की जगह पानी भरा हुआ था।रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि जिन जगहों से इन मिसाइलों को जमीन के नीचे बने जिन साइलो से लॉन्च किया जाना था, वे भी ठीक नहीं थे। ये साइलो इतने भारी और खराब तरीके से बनाए गए थे कि उनके ढक्कन खुल ही नहीं पा रहे…
Read Moreरेलवे का बड़ा फैसला:जम्मू-कश्मीर में 3 रेल प्रोजेक्ट रोके, सेब के 7 लाख पेड़ बचाने की कोशिश; लोगों ने जताई थी आपत्ति
श्रीनगर । रेल मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर में प्रस्तावित तीन परियोजनाओं को रोक दिया है। रेलवे ने दिसंबर 2023 में कश्मीर में तीन नई लाइनों के सर्वे को मंजूरी दी थी। ये रेल लाइनें थीं- सोपोर-कुपवाड़ा (33.7 किमी), अवंतीपोरा-शोपियां (27.6 किमी) और अनंतनाग-बिजबेहारा-पहलगाम (77.5 किमी)। हालांकि स्थानीय लोगों और सरकार की आपत्ति के बाद सर्वे रोक दिया गया है।, श्रीनगर से बारामूला तक एक ट्रैक मौजूद है। प्रस्तावित तीनों लाइन घाटी के प्रमुख बागवानी जिलों से गुजरने वाली थीं। इनमें शोपियां, पुलवामा, अनंतनाग शामिल हैं। किसान इसलिए विरोध कर रहे थे…
Read Moreस्पीच के बिना धन्यवाद प्रस्ताव पास: कांग्रेस बोली- जब तक राहुल नहीं बोलेंगे मोदी को नहीं बोलने देंगे
नई दिल्ली।बजट सत्र के 7वें दिन लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव हंगामे के बीच पास हो गया। 2004 के बाद पहली बार यह प्रस्ताव प्रधानमंत्री के भाषण के बिना पास हुआ है। इससे पहले 10 जून 2004 को विपक्ष ने तत्कालीन PM मनमोहन सिंह को धन्यवाद प्रस्ताव पर नहीं बोलने दिया था।गुरुवार को लोकसभा शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी की। इस पर स्पीकर ने पहली बार 65 सेकंड के भीतर, दूसरी बार 5 मिनट में और तीसरी बार 2 मिनट में कार्यवाही स्थगित कर दी।…
Read Moreफिल्म मेकर के चेहरे पर कालिख पोतेंगे:रिलीज से पहले फिल्मघूसखोर पंडत’ पर विवाद, ब्राह्मण समाज आक्रोशित
उज्जैन अभिनेता मनोज बाजपेयी की आगामी फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ का टीजर जारी होते ही विवाद खड़ा हो गया है। देश के कई शहरों में ब्राह्मण समाज ने फिल्म के टायटल का विरोध किया है। इधर उज्जैन में भी फिल्म के नाम को लेकर अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण समाज ने विरोध दर्ज कराते हुए ऐसी फिल्म बनाने वालो के मुंह पर कालिख पोतने की बात कही है।ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने 3 फरवरी को मनोज बाजपेयी की आगामी फिल्म ‘घूसखोर पंडत’’ का टीजर रिलीज किया था। रिलीज से पहले ही फिल्म के टायटल…
Read Moreकिन्नर सपना गुरु ने इच्छा मृत्यु मांगी:राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री, कमिश्नर को लिखे पत्र; पुलिस पर साजिश के आरोप
इंदौर।इंदौर के नंदलालपुरा क्षेत्र से जुड़े किन्नर गुरु सपना पर दो साल पुरानी शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज होने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है।जेल से छूटने के बाद दर्ज हुई एफआईआर को लेकर किन्नर गुरु ने राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री, पुलिस कमिश्नर समेत कई प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखे हैं। इन पत्रों में इच्छा मृत्यु की मांग करते हुए सीधे तौर पर कुछ पुलिस अधिकारियों के नाम भी लिखे हैं और उन्हें साजिश में शामिल बताया है।पत्र में सपना ने आरोप लगाया है कि कोर्ट के आदेश के…
Read More