ममता बोलीं- देश में कोई नहीं लड़ेगा तो मैं लड़ूंगी: TMC सदस्यीय दल SIR को लेकर CEC से मुलाकात करेगा

नई दिल्ली।पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने कहा है कि वह और उनकी पार्टी मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) के मुद्दे पर लड़ाई जारी रखेंगी। ममता आज SIR को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मुलाकात करने वाली हैं।दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने दिल्ली में बंगाल के लोगों के साथ बदसलूकी का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी इन मुद्दों को मजबूती से उठाएगी और संबंधित संस्थानों से जवाब मांगेगी। ममता ने कहा- मैं बंगा भवन जा रही…

Read More

रविदास महाराज का पूजन कर चल समारोह निकाला

इंगोरिया। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जन्म जयंती पर रविवार को समाज जनों ने भव्य चल समारोह आयोजित किया। इसके पूर्व गुरु महाराज का पूजन किया। रविदास मांगलिक भवन रुपाहेड़ा रोड से शाम 4 बजे निकले चल समारोह का जगह जगह पुष्प वर्षा कर लोगों ने स्वागत किया। डीजे की धुन पर महिला और पुरुष नृत्य करते चल रहे थे। गणेश मंदिर, छोटी चौपाटी होकर जुलूस बड़नगर रोड, गौतमपुरा मार्ग होते वापस मांगलिक भवन पहुंचा। जहां आरती के पश्चात महाप्रसाद का वितरण किया गया।

Read More

इंसान की पहचान अपने अच्छे वचन और कर्म से होती है ना की जाति और धर्म से

उन्हेल। संत शिरोमणि रविदास जी कि जयंती रविदास समाज नवयुवक मंडल द्वारा जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई इस अवसर पर मुख्य अतिथियों मंडल अध्यक्ष राजकुमार जैन, नगरपरिषद उपाध्यक्ष अखिलेश उपाध्याय, विकास जायसवाल, सरपंच प्रतिनिधि जीवन मालवीय, पार्षद प्रतिनिधि चन्दर चौहान,मयुर जैन, मंडल महामंत्री तेजूलाल जटिया, राधेश्याम कपासिया, रामसिंग कपासिया, रमेश परमार,रूगनाथ परमार,जीवन सोलंकी, निर्भय सिंह, कैलाश सुनरी, रूगनाथ कपासिया, आदि मंचासिन का रविदास समाज नवयुवक मंडल द्वारा पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया अतिथि ने रविदास जी पर अपने अपने विचारों को व्यक्त किया बताया कि संत रविदास जी महाराज…

Read More

राहुल बोले- चीनी टैंक डोकलाम आ रहे थे शाह और राजनाथ ने टोका,पूछा- सरकार किस बात से डर रही; लोकसभा में हंगामा

नई दिल्ली।राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर राहुल गांधी की स्पीच शुरू होते ही हंगामा हो गया। दरअसल, राहुल ने स्पीच की तीन-चार लाइन के बाद पूर्व आर्मी चीफ एमएम नरवणे के किताब (मेमॉयर) के नोट का जिक्र किया। इसमें डोकलाम और चीन का जिक्र है। राहुल ने जैसे ही किताब की लाइन को कोट किया, वैसे ही हंगामा शुरू गया। उन्होंने कहा, ‘आप सब ध्यान से सुनें कि मैं क्या पढ़ रहा हूं इससे पता चल जाएगा कि कौन देशभक्त है और कौन नहीं। 4 चीनी टैंक डोकलाम…

Read More

खपत पर उपभोक्ताओं की रहेगी नजर

सारंगपुर। शहर स्मार्ट हो ना हो और बिजली सेवाएं दुर्स्स्त हो या ना हो लेकिन उपभोक्ताओं को स्मार्ट बिजली बिल भरने की सुविधा जरूर मिलेगी। विद्युत कंपनी द्वारा स्मार्ट बिजली मीटर लगाने का काम जोरशोर से चल रहा है। विगत कुछ माह में करीब 1200 मीटर लग चुके हैं। उपभोक्ताओं के चाहने या न चाहने के बाद भी मीटर को निजी कंपनी के कर्मचारियों के द्वारा बदला जा रहा है, कर्मचारियों के द्वारा लोगों को समझाया जा रहा है कि लोग अपनी जरूरत के अनुसार बिजली खपत कर सकेंगे। बिजली…

Read More

राज राजेन्द्र जयंत सेन विद्यापीठ में कक्षा 12 के बच्चों का विदाई समारोह आयोजित

खाचरोद। श्री राज राजेन्द्र जयंत सेन विद्यापीठ में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों, विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षको के स्वागत से हुआ। कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक नृत्य एवं संगीत कार्यक्रमों ने वातावरण को सुहाना बना दिया। विद्यालय की परंपरा के अनुसार दीप प्रज्वलन भी संपन्न हुआ। इसके पश्चात रैंप वॉक एवं सैश वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मिस फेयरवेल पलक पोरवाल एवं मिस्टर फेयरवेल आस्तिक बांठिया रहे।…

Read More

डेलची बुजुर्ग में हर्षोल्लास के साथ मनाई संत रविदास जयंती बंजारा समाज ने किया स्वागत

महिदपुर रोड। रविवार को ग्राम डेलची बुजुर्ग में संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुए आयोजन में बंजारा समाज द्वारा संत रविदास जी के जन्मोत्सव चल समारोह का स्वागत कर संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये गये। इस दौरान बंजारा समाज समिति और स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। उपसरपंच श्याम लाल चावड़ा, सुभाष गरासिया, पत्रकार राकेश दायमा, राहुल दायमा और श्याम लाल गरासिया आदि उपस्थित रहे।

Read More

भारत-EU डील से पाकिस्तान में 1 करोड़ नौकरियां खतरे में:पाकिस्तानी नेता बोले- हमारा जीरो-टैरिफ हनीमून खत्म, अरबों डॉलर के नुकसान का खतरा

इस्लामाबाद।भारत और यूरोपियन यूनियन (EU) के फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) से पाकिस्तान में 1 करोड़ नौकरियां खतरे में हैं। उसे अरबों डॉलर के नुकसान का भी डर है।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान ने इस समझौते को लेकर गुरुवार को कहा कि वह EU के अधिकारियों के संपर्क में है। वो ये समझने की कोशिश कर रहा है कि भारत-EU FTA का उसके निर्यात पर क्या असर पड़ेगा।वहीं, पाकिस्तान के पूर्व वाणिज्य मंत्री गोहर एजाज ने सोशल मीडिया पर लिखा-EU के साथ पाकिस्तान का ‘जीरो-टैरिफ हनीमून’ खत्म हो गया है और…

Read More

ट्रेन में छेड़खानी…गुजरात की महिलाओं-बच्चों को लात-घूंसों से पीटा:

नागदा।गुजरात के दाहोद से अस्थि विसर्जन के लिए उज्जैन जा रहे परिवार के साथ मेमू (मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टिपल यूनिट) ट्रेन में मारपीट का मामला सामने आया है। रतलाम स्टेशन से कुछ युवक ट्रेन में सवार हुए, जो नागदा जाने वाले बताए जा रहे हैं।आरोप है कि रतलाम से खाचरोद के बीच यात्रा के दौरान इनमें से एक मुस्लिम युवक ने परिवार की एक लड़की से छेड़खानी की कोशिश की। जब परिजन ने इसका विरोध किया, तो विवाद शुरू हो गया।पीड़ित परिवार के मुताबिक विवाद बढ़ने पर खाचरोद स्टेशन से मुस्लिम…

Read More

इन्फ्लुएंसर पर इंदौर में एफआईआर दर्ज:वीडियो में सांसदको लेकर आपत्तिजनक शब्द कहे

इंदौर।इंदौर क्राइम ब्रांच ने उत्तरप्रदेश के एक इन्फ्लुएंसर के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल करने के मामले में एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई भागीरथपुरा कांड के बाद बनाए गए एक वीडियो को लेकर की गई है।क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि उत्तरप्रदेश निवासी इन्फ्लुएंसर जतिन मिश्रा ने इंदौर के भागीरथपुरा में गंदे पानी के मामले को लेकर एक वीडियो बनाया था। इस वीडियो में उसने ग्वालियर और मंदसौर के साथ इंदौर का भी उल्लेख किया…

Read More