नई दिल्ली।राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर राहुल गांधी की स्पीच शुरू होते ही हंगामा हो गया। दरअसल, राहुल ने स्पीच की तीन-चार लाइन के बाद पूर्व आर्मी चीफ एमएम नरवणे के किताब (मेमॉयर) के नोट का जिक्र किया। इसमें डोकलाम और चीन का जिक्र है।
राहुल ने जैसे ही किताब की लाइन को कोट किया, वैसे ही हंगामा शुरू गया। उन्होंने कहा, ‘आप सब ध्यान से सुनें कि मैं क्या पढ़ रहा हूं इससे पता चल जाएगा कि कौन देशभक्त है और कौन नहीं। 4 चीनी टैंक डोकलाम में भारत की धरती पर आ रहे थे। वे कुछ 100 मीटर ही दूर थे।’इसके बाद पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने टोका फिर स्पीकर ओम बिड़ला ने किताब सदन में रखने पर जोर दिया। जनरल मनोज मुकुंद नरवणे 2019 से 2022 तक चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ रहे हैं।हुल की 46 मिनट की स्पीच में उन्हें करीब हर लाइन पर राजनाथ, शाह, रिजिजू और निशिकांत दुबे और स्पीकर ने टोका और नियमों का हवाला दिया।