सिंगरौली।सिंगरौली जिले के आदिवासी बहुल इलाकों से आए एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जिले की जमीनी समस्याओं से अवगत कराया, जिसके बाद राहुल गांधी ने सिंगरौली आने का आश्वासन दिया।यह मुलाकात लोकसभा के भीतर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के चेंबर में हुई। प्रतिनिधिमंडल ने विस्थापन, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानियों को विस्तार से रखा।मुलाकात के दौरान प्रियंका गांधी भी मौजूद रही- आदिवासियों ने बताया कि सिंगरौली जिले में औद्योगिक गतिविधियों और…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
100 मीटर के दायरे में मंदिर-शराब दुकान:आयोग सदस्य बोले- भगवान से प्रमाण मांगा; ये जवाब हास्यास्पद
भोपाल।भोपाल की अरेरा कॉलोनी में 100 मीटर के दायरे में ही शराब दुकान और मंदिर है। पिछले 1 साल से रहवासी इसका विरोध जता रहे हैं। रविवार को मानव अधिकार आयोग सदस्य प्रियंक कानूनगो यहां पहुंचे और जिला प्रशासन के उस जवाब की पड़ताल की, जो आयोग को दिया गया है। सदस्य कानूनगो मंदिर के पास शराब दुकान देखकर आश्चर्यचकित हो गए। उन्होंने कहा कि अधिकारी भगवान से ही उनके होने का प्रमाण मांग रहे हैं, ये जवाब हास्यास्पद है।10 नंबर मार्केट के पास अरेरा कॉलोनी में आर्य समाज मंदिर…
Read Moreलापरवाही बरतने पर 21 पटवारियों की सैलरी कटेगी:र एक दिन का रोका वेतन; रजिस्ट्री और गिरदावरी का केवल 10 प्रतिशत काम हुआ
रतलाम।कार्य में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर मिशा सिंह ने 21 पटवारियों का एक दिन का वेतन रोक दिया है। पटवारियों ने फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी के कार्य में लापरवाही बरती है।कलेक्टर मिशा सिंह एवं सैलाना एसडीएम तरूण जैन द्वारा 6 फरवरी को जनपद पंचायत बाजना में फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी कार्य की समीक्षा बैठक ली थी। समीक्षा के दौरान पटवारियों द्वारा कार्य में लापरवाही एवं शून्य प्रगति अथवा 10 प्रतिशत से कम कार्य पूर्ण होना पाया गया।इन पटवारियों का रोका वेतन-काम मे प्रगति नहीं होने के कारण तहसीलदार बाजना मनीष…
Read Moreजापान चुनाव, PM ताकाइची बोलीं- हारी तो इस्तीफा दे दूंगी:465 में से 300 सीटें मिलने की उम्मीद; ट्रम्प ने भी समर्थन दिया
टोक्यो।जापान में रविवार को लोअर हाउस के लिए मतदान शुरू हो गया है, जिसमें प्रधानमंत्री साने ताकाइची को बड़ी जीत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, देश के कई हिस्सों में बर्फबारी के कारण मतदान प्रतिशत घटने की आशंका जताई जा रही है। यहां रविवार को 27 से 28 इंच तक बर्फबारी होने का अनुमान है।ताकाइची जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने अक्टूबर में पद संभाला था। ओपिनियन पोल के अनुसार, उनकी कंजर्वेटिव गठबंधन (लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी और जापान इनोवेशन पार्टी) को संसद के निचले सदन (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) की…
Read Moreबांग्लादेश को 35 साल बाद नया PM मिलेगा:चुनाव पर भारत-पाक और चीन की नजर
ढाका।बांग्लादेश में 12 फरवरी को संसदीय चुनाव होने जा रहे हैं। पूर्व पीएम शेख हसीना के देश छोड़ने और खालिदा जिया के निधन के बाद यह पहला चुनाव है। 1991 से 2024 तक बांग्लादेश की राजनीति में इन दो नेताओं का दबदबा रहा।ऐसे में 35 साल बाद देश को नया प्रधानमंत्री मिलेगा। शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग को इस चुनाव में हिस्सा लेने की इजाजत नहीं दी गई है। चुनाव आयोग का कहना है कि 2024 में हुए छात्र आंदोलन के दौरान हुई हिंसा में पार्टी की भूमिका की…
Read Moreआतंकवाद पर कोई डबल स्टैंडर्ड नहीं:तमिल भाषा भारत-मलेशिया को जोड़ती है; वादा निभाने आया
कुआलालंपुर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मलेशिया दौरे का आज दूसरा दिन है। पीएम मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के बीच आज द्विपक्षीय बातचीत हुई। पीएम मोदी ने आतंकवाद पर अपना रुख कड़ा किया।उन्होंने कहा, ‘आतंकवाद के बारे में हमारा संदेश बहुत स्पष्ट है, कोई दोहरा मापदंड नहीं, कोई समझौता नहीं। भारत और मलेशिया आतंकवाद के खिलाफ मिलकर काम करेंगे।’पीएम मोदी ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान तमिल भाषा की अहमियत पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि तमिल भाषा के प्रति साझा प्रेम भारत और मलेशिया को जोड़ता है।मोदी ने…
Read Moreगौरव गोगोई का मामला गृह मंत्रालय भेजेगी असम सरकार:CM के आरोप- कांग्रेस सांसद की पत्नी के PAK खुफिया एजेंसी ISI से संबंध
गुवाहाटी।असम सीएम हिमंता ने कहा कि गौरव गोगोई को इसलिए गिरफ्तार नहीं कर रहे, क्योकिं इससे चुनाव के पहले राजनीति करने का आरोप लगेगा।असम सरकार कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के पाकिस्तान कनेक्शन मामले को केंद्रीय गृह मंत्रालय भेजेगी। असम कैबिनेट ने शनिवार को यह फैसला लिया। जिसके बारे में रविवार को मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी। असम सरकार कांग्रेस सांसद गौरव की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न का OCI/वीजा रद्द करने की मांग भी करेगी क्योंकि उनकी मौजूदगी भारत के लिए नुकसानदायक है।असम CM का आरोप…
Read Moreसुरक्षा के लिए कृषि उपज मंडी में ट्रॉलियों पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए
उज्जैन।सुरक्षा की दृष्टि से और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से कृषि उपज मंडी में आने वाली ट्रॉलियों पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए गए। मंडी प्रशासन और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से जागरूकता के लिए इस पहल के साथ कदम उठाया। कुछ दिनों पहले कलेक्टर रौशनकुमार सिंह ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली थी। इसमें उन्होंने इस संबंध में निर्देश दिए थे। अक्सर ट्रॉली के पीछे लाइट नहीं लगी होने के कारण वाहन चालकों को आगे जा रही ट्रॉली का पता नहीं चलता और दुर्घटना हो जाती…
Read More6 माह के लिए 11 अपराधी जिलाबदर:कलेक्टर ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए की कार्रवाई
उज्जैन। शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 11 व्यक्तियों को छह माह के लिए जिला बदर करने के आदेश जारी किए हैं।इन सभी व्यक्तियों को उज्जैन जिले की सीमाओं के साथ-साथ देवास, इंदौर, रतलाम, शाजापुर, मंदसौर, धार और आगर मालवा जैसे सीमावर्ती जिलों की राजस्व सीमाओं से भी छह माह की अवधि के लिए बाहर रहना होगा। वे इस दौरान इन शहरों की सीमा में प्रवेश नहीं कर पाएंगे।जिला बदर किए…
Read Moreलिव-इन पार्टनर ने युवती की हत्या की:कॉलेज में किया हमला, दूसरे युवक को लेकर था विवाद
इंदौर।इंदौर के सुगनीदेवी कॉलेज परिसर में गंभीर हालत में मिली युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवती को राहगीरों ने घायल अवस्था में एमवाय अस्पताल पहुंचाया था। उसके हाथों और शरीर पर कई टैटू बने हुए थे, वहीं शरीर पर ब्लेड से काटने के निशान भी पाए गए थे। शुरुआती जांच में डॉक्टरों को उसके साथ ज्यादती की आशंका हुई, जिसके चलते सैंपल भी लिए गए थे।पुलिस जांच में सामने आया कि युवती पर हमला उसके लिव-इन पार्टनर ने किया था। आरोपी ने हत्या की नीयत से पत्थर…
Read More