मुनि भगवंत ने महिदपुर से नागदा की ओर विहार किया

महिदपुर। प.पू. राष्ट्रसंत श्रीमद् विजय जयंतसेन सुरिश्वरजी म.सा. के पट्टधर प.पू. गच्छाधिपति श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरिश्वरजी म.सा. के आज्ञानुवर्ती प.पू. सतावधानी मुनिराज श्री प्रत्यक्षरत्न विजयजी म.सा. एवं सरलमना प.पू. मुनिराज श्री पवित्ररत्न विजयजी म.सा. का तीन दिवसीय अल्पप्रवास पर महिदपुर आगमन हुआ। आपश्री के प्रवचन प्रतिदिन राजेन्द्र सुरी उपाश्रय में हुए जिसमें बड़ी संख्या में श्रावक श्राविकाओं ने प्रवचन का लाभ लिया। मुनि भगवंत ने कहा कि दुख व सुख कर्मो के अधीन है जो भी घटित होता है वह पूर्व भव में किये गये कर्मो के कारण होता है।…

Read More

शांति समिति की बैठक में जिम्मेदार बोले शांतिपूर्वक मनायेंगे त्यौहार

महिदपुर रोड। नगर में आगामी दिनों में हिंदू तथा मुस्लिम समाज के धार्मिक पर्वों के आयोजन को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन शुक्रवार की शाम को थाना परिसर में थाना प्रभारी राम सिंह भाभौर की अध्यक्षता में हुआ बैठक में विभिन्न समाजों के प्रमुखों सहित जनप्रतिनिधियों ने शामिल होकर हमेशा की तरह इस बार भी आगामी दिनों में आने वाले हिंदू तथा मुस्लिम समाज के त्यौहारों को शांतिपूर्वक तरीके से मनाया जाने की बात कही थाना प्रभारी ने शासन प्रशासन की गाइड लाइन के बारे में दोनों समाज…

Read More

उन्नत कृषक सम्मेलन में 5 करोड़ के कृषि ऋ ण स्वीकृत

शुजालपुर। सेंट्रल बैंक आॅफ इंडिया की शुजालपुर शाखा द्वारा उन्नत कृषकों का सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें शुजालपुर, सीहोर एवं राजगढ़ जिले के किसानों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार, मुख्य प्रबंधक रूचि मालवीया तथा पूर्व क्षेत्रीय प्रबंधक चंदर परमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। सम्मेलन के दौरान किसानों को 5 करोड़ रुपए के कृषि ऋ ण स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। पत्रकारों से चर्चा में क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि पूरे रीजन में वर्तमान तिथि तक 50 करोड़ रुपए के कृषि ऋ…

Read More

जल अर्पण दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित

राजगढ़। जिले की गोरखपुरा ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना अंतर्गत ग्राम पंचायत रोज्या में जल अर्पण दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। ग्रामीणों ने सतत एवं शुद्ध जल आपूर्ति की खुशी में अपने घरों के बाहर रंगोलियां सजाईं तथा नल कनेक्शन के समीप दीप प्रज्वलित कर ह्लजल दिवालीह्व मनाई। शुक्रवार को जल अर्पण दिवस के उपलक्ष्य में विशाल रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ मिडिल स्कूल परिसर से ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ। साथ ही इसमें बच्चे जल संरक्षण संबंधी नारों की तख्तियां लिए अग्रिम पंक्ति में चल…

Read More

संतोष कैथोलिक स्कूल में पूर्व छात्रा स्नेहा मालवीय का भव्य स्वागत

सुसनेर। संतोष कैथोलिक हाई स्कूल की पूर्व छात्रा स्नेहा मालवीय के उकरऋ में चयनित होने पर विद्यालय परिवार द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर स्कूल परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया जहां स्नेहा का फूलमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर स्कूल मेनेजर रेवरेन्ट फादर शिबुश, प्रिंसिपल सिस्टर जोसना जोस, वाइस प्रिंसिपल सुनील जैन तथा पीआरओ महेश सर सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने स्नेहा की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे विद्यालय के लिए…

Read More

नवाजिश अहिंगर का राज्य स्तर सितोलिया प्रतियोगिता में हुआ चयन

महिदपुर। महाविद्यालय के बी ए थर्ड ईयर के छात्र नवाजिश अहिंगर का उच्च शिक्षा के खेल प्रतियोगिता में जिला ,संभाग में अपना खेल प्रदर्शन कर अपना चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में महाविद्यालय और नगर का नाम रोशन करेगा ये प्रतियोगिता बैतूल में 15 फरवरी से आयोजित होगी इस प्रतियोगिता में उज्जैन के सभी जिले से 10 खिलाड़ियों का चयन हुआ है इसके लिए प्राचार्य डॉ आशा सक्सेना और वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ जाकिरुद्दीन अहिंगर ने बधाई दी है इस तैयारी में क्रीड़ा अधिकारी डॉ पुनीत गुप्ता का मार्गदर्शन और प्रशिक्षण से…

Read More

पति ने पत्नी पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, मौत, पांच के खिलाफ मामला दर्ज

सुसनेर। थाना क्षेत्र के ग्राम सालरिया में जमीन रजिस्ट्री को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद शुक्रवार को उस समय खूनी संघर्ष में बदल गया जब एक पति ने कथित रूप से अन्य परिजनों के उकसावे में आकर अपनी ही पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल महिला की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी भूपेन्द्र (19) निवासी ग्राम सालरिया ने थाना…

Read More

पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर ने अभिषेक शर्मा को स्लॉगर बताया

ब्रह्मास्त्र इस्लामाबाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भारत के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को स्लॉगर कह दिया। पाकिस्तानी चैनल पर चर्चा के दौरान आमिर ने कहा कि अभिषेक के फेल होने की संभावना ज्यादा है, क्योंकि वे काफी जोखिम भरा क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने भारतीय बल्लेबाज की तकनीकी क्षमता पर भी सवाल उठाए। 8 पारियों में एक बार रन बनाता है आमिर ने पाकिस्तानी शो हारना मना है में कहा, मैंने जितना देखा है, अगर आप ईमानदारी से पूछें तो मुझे लगता है कि वह सिर्फ एक स्लॉगर…

Read More

घूसखोर पंडत फिल्म के रिलीज पर सुप्रीम कोर्ट से लगी रोक, नाम बदलने का दिया आदेश

नेटफ्लिक्स की अगली फिल्म घूसखोर पंडत का प्रोमो आने के बाद फिल्म विवादों में घिर गई। मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म के टाइटल पर इतना हंगामा मचा कि मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा गया। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने फिल्ममेकर नीरज पांडे की फिल्म के टाइटल को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है और इस टाइटल से फिल्म के रिलीज पर रोक लगा दी। कोर्ट ने दो टूक कहा कि किसी समाज के एक वर्ग को इस तरह के नाम से क्यों बदनाम किया जा रहा है? इस टाइटल से फिल्म…

Read More

क्लासमेट के कमरे में निर्वस्त्र मिला एमबीए छात्रा का शव

इंदौर में 3 दिन से लापता थी, कॉलेज के ग्रुप में आया था आपत्तिजनक वीडियो ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर में 25 वर्षीय एमबीए छात्रा का शव निर्वस्त्र हालत में उसके क्लासमेट के कमरे में मिला है। कमरे के बाहर ताला लगा हुआ था। छात्रा तीन दिन से लापता थी। 10 फरवरी की रात कॉलेज के आधिकारिक वॉट्सएप ग्रुप पर छात्रा के मोबाइल फोन से एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट हुआ था। इसमें युवक का चेहरा इमोजी से छिपा था, जबकि छात्रा का चेहरा साफ दिख रहा है। परिजन का आरोप है कि…

Read More