उज्जैन।उज्जैन के सायरखेड़ी में हुई 8 लाख रुपए की लूट का पुलिस खुलासा कर दिया है। इस मामले में फरियादी का दोस्त ही मास्टरमाइंड निकला। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 5 लाख रुपए नकद बरामद किए । शेष रकम की तलाश जारी है।3 नकाबपोश बदमाशों ने की थी वारदात-पुलिस के अनुसार, 6 मार्च को नागेश्वरधाम कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय अनुराग आंजना ने चिमनगंज थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह अपने दोस्त अनिरुद्ध सेन के साथ तराना से 8 लाख रुपए लेकर उज्जैन लौट रहे थे। शाम करीब 7 बजे सायरखेड़ी स्थित झमाझम कैफे के पास बिना नंबर की नीले रंग की हीरो एक्सट्रीम बाइक पर आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोका। बदमाशों ने मारपीट कर एक्टिवा की डिक्की में रखे 8 लाख रुपए लूट लिए और फरार हो गए।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत एक विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की। जांच के दौरान फरियादी के दोस्त अनिरुद्ध सेन के बयानों में बार-बार विरोधाभास पाया गया, जिससे पुलिस का शक गहराया।आरोपियों को पहले से थी जानकारी-पूछताछ में अनिरुद्ध ने बताया कि उसे पहले से जानकारी थी कि अनुराग 8 लाख रुपए लेकर तराना जा रहा है। उसने यह सूचना अपने साथी रोहित बनोलिया को दी और उनकी लोकेशन भी साझा की। इसके बाद रोहित ने अपने साथियों आलोक लोट उर्फ बुद्धा और यश सोलंकी के साथ मिलकर योजना बनाई। उन्होंने अपनी बाइक की नंबर प्लेट हटाई, चेहरे पर कपड़ा बांधा और सुनसान रास्ते पर घेराबंदी कर लूट की वारदात को अंजाम दिया।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रोहित बनोलिया (तिरुपति धाम कॉलोनी), अनिरुद्ध सेन (गुदरी चौराहा), आलोक लोट उर्फ बुद्धा (भेरूगढ़) और यश सोलंकी (बहादुरगंज) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से लूटी गई रकम में से 5 लाख रुपए बरामद किए गए हैं।
8 लाख की लूट का :दोस्त ही निकला मास्टरमाइंड; पुलिस नेकिया 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया