5 कॉलोनियों में कारों पर पथराव:देर रात बदमाशों ने किया हमला, सीसीटीवी वीडियो आया सामने

इंदौर।इंदौर के चंदन नगर क्षेत्र में सोमवार रात बदमाशों ने एक के बाद एक कई वाहनों के कांच फोड़ दिए। मंगलवार सुबह जब रहवासी जागे तब घटना की जानकारी सामने आई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।चंदन नगर थाना पुलिस के अनुसार राजनगर, रामानंद नगर, नंदन नगर, दामोदर नगर और पंचमूर्ति नगर में देर रात वाहनों को निशाना बनाया गया। करीब एक दर्जन वाहनों के कांच तोड़े गए हैं। इनमें पूर्व पार्षद राजेश चौहान की कार भी है। एक कार में ईट भी मिली है।डायल 112 और बीट स्टाफ मौके पर पहुंचा

सूचना के बाद डायल 112 और बीट के जवान मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात 8 बजे के बाद क्षेत्र में नशेड़ी सक्रिय हो जाते हैं। कई बार इसकी सूचना पुलिस को दी गई है।रहवासियों के मुताबिक 15 से ज्यादा गाड़ियों के कांच फोड़े गए हैं, जबकि पुलिस के अनुसार चंदन नगर में 2, एरोड्रम, छत्रीपुरा और मल्हारगंज क्षेत्र में मिलाकर करीब 6 कारों के कांच तोड़े गए हैं।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment