बड़नगर। तहसील के ग्राम पिठोरा में विधायक जितेन्द्र उदयसिंह पण्ड्या के आतिथ्य में 41 लाख 75 हजार की लागत के विकास कार्यो का भूमि पूजन एवं लोकार्पण में संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना (एस.एफ.सी.) के अन्तर्गत सामुदायिक भवन निर्माण तथा सीसी रोड़ निर्माण का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधायक पण्ड्या ने कहां कि तहसील में सतत विकास भाजपा सरकार का लक्ष्य है। इन कार्यो से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी एवं आमजन को बेहतर सुविधा मिलेगी। हमारा संकल्प है कि क्षैत्र के सम्रग विकास के लिए निरंतर कार्य करना। भूमि पूजन एवं लोकार्पण के अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अजबसिंह देवड़ा, जिला पंचायत सदस्य श्यामुबाई मांगीलाल मोहरी, जनपद पंचायत सदस्य पूजा अखिलेश बारोड़, भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष महेश हारोड़, गजेन्द्रसिंह राजावत, सविता भोलाराम चौहान, संतोष पाटीदार, रामनारायण शर्मा, सचिव महेश शर्मा, व ग्रामीणजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन भोलारा चौहान एवं आभार सचिव ईश्वरलाल वाघेला ने किया।
41.75 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन संपन्न