3 मोर मृत मिले,कीटनाशक खाने से मौत की आशंका

टांडा(धार)- टांडा से करीब 8 किलोमीटर दूर गेट्टा बड़कच के जंगल मे 3 मोर के दर्दनाक मौत हो गई। वन विभाग के अधिकारियों को, मोरो की मौत खेतों में रासायनिक उर्वरक और कीटनाशक युक्त दाना खाने से होने आशंका है। तीनो मोरो का 2 डॉक्टर की पैनल के द्वारा शव प्रशिक्षण किया गया। जिसके बाद राष्ट्र पक्षी का तहसीलदार सुरेशचन्द्र जमरे, वन विभाग के एसडीओ सुनील सुलिया, वनपरिक्षेत्राधिकारी होशियार सिंह कन्नौजे,प्रशिक्षु वनक्षेत्रपाल अजय चौहान की उपस्थिति में ससम्मान अंतिम संस्कार किया गया।
एसडीओ सुनील सुलिया ने जानकारी देते हुए बताया शुक्रवार सुबह वन गस्ती के दौरान बिटगार्ड को वन क्षेत्र क्रमांक 34 में 3 मोर मृत अवस्था मे मिले। सूचना पर वन विभाग की टीम मोके पर पहुची एवं प्रारंभिक जांच कर शव को टांडा वन विभाग के कार्यालय लाया गया जहां दो डॉक्टरों की पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। ततपश्चात नियमानुसार सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। वही 3 मोरो का शव प्रशिक्षित करने वाले टांडा तथा रिंगनोद पशु चिकित्सक गौतम सोलंकी व दीपक बामनिया के अनुसार मोर के बाहरी शरीर में किसी प्रकार का घाव या चोट नहीं है एवं मोर के अंग एवं पंख भी सुरक्षित है। मोरो की मौत सम्भवतः खेतों में इस्तेमाल होने वाले उर्वरक को खाने से होने की  आशंका है। पुष्टि,लैब रिपोर्ट आने के बाद होगी। वही टांडा-बाग वनपरिक्षेत्राधिकारी होशियार सिंह कन्नौजे ने बताया कि मोर का शरीर संवेदनशील होता है खेतों में विचरण करते समय रासायनिक उर्वरक और कीटनाशक युक्त दाना खाने से मौत होने की आशंका है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment