3 दोस्तों की मौत के जिम्मेदार आयशर चालक पर केस दर्ज

उज्जैन। उन्हेल-नागदा मार्ग पर ग्राम गोयला बुजुर्ग और ढाबला के बीच मंगलवार सुबह हुई कार और आयशर के बीच हुई भिड़ंत में अब्दालपुरा के रहने वाले देवेन्द्र जोशी, कैलाश शर्मा और सिंधी कालोनी निवासी सुरेश नवलानी की मौत हो गई थी। तीनों मृतकों का साथी प्रवेश मारोठिया निवासी इंद्रानगर घायल हुआ था। भैरवगढ़ पुलिस ने मृतकों के पोस्टमार्टम कराने के बाद दुर्घटना के बाद आयशर क्रमांक एमपी 13 जीबी 0341 छोड़कर भागे चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की धारा 281, 125-ए, 106 (1) में प्रकरण दर्ज कर लिया है। कार सवार चारों दोस्त सांवरिया सेठ दर्शन करने जा रहे थे। उसी दौरान तेजगति से आई लहसुन से भरी आयशर ने टक्कर मारी थी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment