29 में से 15 टन चने की खेप में हेराफेरी,ड्राइवर पर केस:पत्थर और केन रखकर वजन बराबर किया

इंदौर।इंदौर में ट्रक से लाए जा रहे चने की खेप में हेराफेरी का मामला सामने आया है। व्यापारी की शिकायत पर सोमवार को भंवरकुआ पुलिस ने ट्रक ड्राइवर और उसके साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोप है कि 29 टन चने में से करीब 15 टन चना रास्ते में गायब कर दिया गया। वजन बराबर दिखाने के लिए ट्रक में पत्थर और पानी की केन रख दी गई।हरदा से मंगाया था चना-भंवरकुआ पुलिस के मुताबिक पालदा स्थित एग्रो एलएलपी दाल मिल के संचालक राजुल सारडा ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि शहर के व्यापारियों के ऑर्डर पर हरदा मंडी से पंजाब ट्रांसपोर्ट के माध्यम से 29 टन चना मंगाया था। 9 जुलाई को ट्रक इंदौर पहुंचा।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment