उज्जैन। एक सदी से अधिक पुराने परंपरागत कार्तिक मेला 2026 का आयोजन 23 नवंबर से 22 दिसंबर तक किया जाएगा। मेला क्षेत्र में नागरिकों के आवागमन को सुविधाजनक बनाने के लिए छोटी रपट के समीप अस्थाई पैदल मार्ग तैयार करने के निर्देश दिए गए। शुक्रवार को उपमेला अधिकारी एवं उपायुक्त योगेंद्र सिंह पटेल द्वारा विभिन्न समितियों के नोडल अधिकारियों एवं सहसचिवों के साथ बैठक आयोजित कर मेले की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई है,जिससे नागरिकों को मेले में आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।बैठक में मेले में दुकानों के आवंटन, अस्थाई दुकानों के निर्माण, भूमि आवंटन एवं टेंडर प्रक्रिया, पार्किंग, पेयजल, साफ-सफाई, साज-सज्जा, लेआउट तथा बाजार वसूली सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। साथ ही कार्तिक मेला क्षेत्र में नागरिकों के आवागमन को सुविधाजनक बनाने के लिए छोटी रपट के समीप अस्थाई पैदल मार्ग तैयार करने के निर्देश दिए गए, जिससे नागरिकों को मेले में आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।जीरो वेस्ट इवेंट आयोजन की तैयारी- मेले को स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल स्वरूप प्रदान करने के लिए संपूर्ण आयोजन को जीरो वेस्ट इवेंट के रूप में आयोजित करने की कार्ययोजना बनाने के निर्देश भी दिएइसके साथ ही प्रतिदिन आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों, अस्थाई प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।ये थे उपस्थित-बैठक में उपायुक्त संजेश गुप्ता, मनोज मौर्य, सहायक आयुक्त प्रफुल्ल गठरे, राघवेंद्र सिंह पालिया, प्रवीण मुकाती, पवन कुमार फुलफकीर, घनश्याम मचार, कार्यपालन यंत्री जगदीश मालवीय, स्वास्थ्य अधिकारी हरीश व्यास सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।