उज्जैन। भूतड़ी अमावस्या के अवसर पर भैरवगढ़ स्थित 52 कुंड पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। अमावस्या पर स्नान का विशेष महत्व मानते हुए हजारों श्रद्धालु कुंड पहुंचे और पवित्र जल में डुबकी लगाई। सुबह से ही यहां श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो दिनभर जारी रहा। कुंड परिसर में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी से धार्मिक माहौल बना रहा।भूतड़ी अमावस्या को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष आस्था रहती है। मान्यता है कि इस दिन पवित्र जल में स्नान करने और पूजा-अर्चना करने से नकारात्मक प्रभावों…
Read MoreDay: October 10, 2026
मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट हैक:सर्वर या कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम से छेड़छाड़; डीन बोले- विजुअल्स सामने आए हैं
इंदौर। एमजीएम मेडिकल कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर कथित तौर पर पोर्न वीडियो दिखाई देने का मामला सामने आया है। इस घटनाक्रम के बाद कॉलेज की वेबसाइट की साइबर सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, वेबसाइट पर आपत्तिजनक कंटेंट दिखाई देने के पीछे हैकिंग थी या कोई तकनीकी गड़बड़ी, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।मेडिकल कॉलेज जैसी महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्था की वेबसाइट पर इस तरह का कंटेंट दिखाई देने की जानकारी सामने आने से मामला गंभीर हो गया है। यदि वेबसाइट को हैक करके उसके कंटेंट में बदलाव किया…
Read Moreरिपोर्ट लिखाने पहुंचे BJP कार्यकर्ता को थाने में पीटा:विधायक समर्थकों ने किया घेराव, TI समेत 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड
इंदौर।इंदौर के एरोड्रम थाने में शुक्रवार रात भाजपा कार्यकर्ता पं. जयदीप दुबे और उनके जीजा पंकज चौबे के साथ मारपीट करने और घसीटने का मामला सामने आया है।घटना की जानकारी मिलते ही विधायक गोलू शुक्ला के 400 से ज्यादा समर्थक थाने पहुंच गए। उन्होंने संबंधित पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।हंगामा बढ़ने पर एडिशनल डीसीपी सुमित केरकट्टा पहुंचे। उन्होंने देर रात टीआई वेदेंद्र सिंह कुशवाह समेत 7 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया। इसके बाद विरोध शांत हुआ।
Read Moreट्रम्प ने नाराजगी जताई:कहा- पिल्लै को कोई नहीं जानता; मैंने 8 युद्ध रोके, हर युद्ध पर शांति पुरस्कार मिलना था
वॉशिंगटन डीसी।ट्रम्प ने नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर एक बार फिर नाराजगी जताई है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि यह पुरस्कार उन्हें नहीं देकर नॉर्वे ने अपने ऊपर ऐसा दाग लगा लिया है, जो कभी नहीं मिटेगा।ट्रम्प ने इस फैसले को शर्मनाक और अपमानजनक बताते हुए कहा कि उन्हें हर जंग रोकने के लिए आठ बार पुरस्कार मिलना चाहिए था।इस साल नोबेल शांति पुरस्कार दक्षिण अफ्रीका की पूर्व UN मानवाधिकार प्रमुख नवी पिल्लै को दिया गया है। ट्रम्प ने कहा कि उन्हें कोई नहीं जानता। ट्रम्प बोले,नोबेल पुरस्कार आज…
Read Moreनितिन नवीन बोले- INDIA ब्लॉक और CJP दो अराजक गुट: सरकार सख्ती से निपटेगी
नई दिल्ली।भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिल्ली में शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष और कॉकरोच जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- आज देश में बेहद खतरनाक और गंभीर स्थिति पैदा करने की कोशिश की जा रही है। दो अराजक गुट देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। एक का नेतृत्व INDIA ब्लॉक के राहुल गांधी और दूसरे का नेतृत्व अरविंद केजरीवाल के सहयोगी CJP कर रही है।नितिन नवीन कहा- INDIA ब्लॉक और CJP में होड़ लगी है कि कौन ज्यादा अराजकता फैलाएगा। भारत की जनता उनके…
Read Moreममता बनर्जी समेत 3 पूर्व मुख्यमंत्री हिरासत में: CJP प्रदर्शकारियों ने बैरिकेड तोड़े, पुलिस ने 1000 लोगों को पकड़ा
नई दिल्ली। बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी, केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री मनिक सरकार को हिरासत में लिया गया।वहीं, जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश कर रहे करीब एक हजार CJP समर्थकों को राजधानी की अलग-अलग जगहों से पकड़ा गया। कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ दिए। वाहनों को रोकने के लिए सड़कों पर कीलें लगाई गई हैं। यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी उनके गुरुग्राम के घर से हिरासत में लिया गया।CJP ने अभिजीत दीपके का एक पहले से रिकॉर्ड किया गया वीडियो जारी किया है। इसमें…
Read More