उज्जैन। राघवी थाना क्षेत्र के ग्राम खुरचनिया प्रताप महुडीपुरा रोड पर गुरूवार दोपहर 2 खेत की मेड़ के बीच महिला-पुरूष की खून से सनी लाश मिलने पर हडकंप मच गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का सामने आया। फिलहाल दोनों के परिवार से पूछताछ की जा रही है। संभावना है कि जल्द मामले का खुलासा हो सकता है। राघवी थाना पुलिस को दोपहर 12.40 बजे के लगभग कुछ लोगों ने सूचना देकर बताया कि ग्राम खरचुलिया प्रताप महुडीपुरा रोड पर अम्बाराम और अमर के खेत के बीच बनी…
Read MoreDay: June 19, 2026
परिवार तलाशता रहा, गड्ढे में मिली पुत्र की लाश
उज्जैन। रेलवे स्टेशन परिसर से बुधवार शाम मजदूर परिवार का 4 वर्षीय पुत्र लापता हो गया। परिवार तलाशता करता रहा। कुछ देर बाद शंका होने पर समीप पानी से भरे गड्ढे में देखा। मासूम की लाश उसमें होना सामने आई। मांडव का रहने वाला सिंघाडे परिवार मजदूरी के लिये अहमदाबाद गया था। जहां से बुधवार को ट्रेन से शाम को उज्जैन लौटा। परिवार के 6 सदस्य स्टेशन परिसर माल गोदाम के पास रूक गये और भोजना बनाने की तैयारी करने लगे। इस दौरान परिवार का 4 वर्षीय पुत्र अल्लू पिता…
Read Moreपरिवार को कॉल कर कहा धोखा हुआ, मर रहा हूं -उज्जैन के युवक की बीना में मिली लाश
उज्जैन। प्रेमिका का जन्मदिन होने पर रीवा गये उज्जैन के युवक ने परिवार को कॉल कर कहा कि धोखा हुआ है, मर रहा हूं। परिवार शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे। वहीं गुरूवार को खबर मिली कि बीना रेलवे ट्रेक पर उसकी लाश मिली है। परिवार बीना रवाना हो गया। चिमनगंज थाना प्रभारी विवेक कनोडिया ने बताया कि कैलाश एम्पायर में रहने वाला परिवार बुधवार देर शाम थाने आया था और बताया कि अरमान पिता स्व. राकेश पंवार 15 जून को रीवा में गर्लफ्रेंड का जन्मदिन होने पर गया था।…
Read Moreअंतर्राज्यीय गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्त में, रिमांड पर पूछताछ सायबर ठगी की राशि से खरीदते थे गोल्ड क्वाइन
उज्जैन। सायबर ठगी की राशि का उपयोग फर्जी नाम से गोल्ड क्वाइन खरीदने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 3 सदस्यों को माधवनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों के तार दिल्ली से जुड़े होना सामने आये है। गुरूवार दोपहर को कोर्ट में पेश कर 21 जून तक पुलिस रिमांड पर लिया गया। एक टीम दिल्ली रवाना की जा रही है। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि माधवनगर थाना क्षेत्र के घासमंडी चौराहा पर डीपीके गोल्ड शोरूम से कथित अनुराग कहार ने 6 ग्राम गोल्ड क्वाइन की खरीदी की गई थी। जिसका…
Read Moreकरंट का झटका लगते ही कृषक की गिरने से मौत ,तापमान में आई कमी
उज्जैन। ग्राम दोंता जागीर में रहने वाला कृषक धन्नालाल पिता दत्ताजी 50 साल गुरूवार शाम अपने खेत पर गया था। जहां पानी की मोटर चालू करते समय खुले तारों से करंट का जोरदार झटका लगा और गिर गया। जमीन पर फर्शी रखी थी, जिसका एक सिरा सिर में लगा और खून बहने लगा। परिवार उन्हे उपचार के लिये चरक अस्पताल लाया, लेकिन चोंट गहरी और करंट का झटका जोरदार लगने से उनकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने शव को पोस्टमार्टम कक्ष में रखा है। कोतवाली थाना पुलिस को सूचना…
Read Moreरिक्शा चालक ने 9 साल की बालिका को मारी टक्कर,लोडर वाहन के नीचे दबने से बिहार के मजदूर की मौत
उज्जैन। लोहे का पुल क्षेत्र में रहने वाली 9 साल की बालिका बेनजीर पिता सलमान परिवार के साथ बाजार से घर लौट रही थी। उसी दौरान घर से कुछ दूरी पर तेजगति से आये ई-रिक्शा चालक ने टक्कर मार दी और मौके से भाग निकला। बालिका घायल हो गई, जिसे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। मामले की सूचना मिलने पर महाकाल थाना पुलिस ने अज्ञात रिक्शा चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का प्रकरण दर्ज किया गया है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों से उसकी तलाश की जा रही है।…
Read Moreउज्जैन। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्हें पुलिस का रत्ती भर भी खौफ नहीं बचा है बदमाश किसी भी हरकत को अंजाम देने से नहीं चूक रहे हैं। पिछले दिनों बदमाशों ने क्षीरसागर मैदान और उद्यान के बीच बनी 8 इंच की दीवार को तोड़कर उसमें एक बड़ा छेदकर इसमें आने जाने का रास्ता बना लिया था ताकि जब भी पुलिस क्षीरसागर स्टेडियम में दबीश दे तो वह इस दीवार में किए गए छेद वाले मार्ग से भाग निकले। जानकारी लगने पर नगर निगम द्वारा दीवार…
Read Moreनागदा के लैक्सेस उद्योग में 18 दिन में दुसरा हादसा कार्बनिक रसायन क्षेत्र में आग लगी, बाहर तक नजर आईं लपटें 30 मई को बूम लिफ्ट गिरने पर दो मजदूर घायल हुए थे, जांच के बाद उद्योग समूह को नोटिस
उज्जैन। नागदा में संचालित बहुराष्ट्रीय कंपनी के लैक्सेस उद्योग में बुधवार रात आग लग गई। आग की चपेट में उद्योग का एफएफ और एचसीएल प्लांट आ गया। जिससे आग की लपटें बाहर तक आ गई। आग लगने के कारण उद्योग की बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई और परिसर में अंधेरा छा गया। उद्योग प्रबंधन ने अपने बयान में आग लगने की घटना की पुष्टि करते हुए नियंत्रण की बात कही है साथ ही घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं होने की भी जानकारी दी है। पिछले 18 दिनों में…
Read Moreसिंहस्थ-2028 निर्माण से जुडे यंत्रियों ने आईआईटी मुंबई से सीखा सुरक्षा की प्राथमिकता ,क्षमता संवर्धन
उज्जैन। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में सुरक्षा को प्राथमिकता देने हेतु आईआईटी मुंबई के साथ प्रशिक्षण आयोजित हुआ है। निर्माणाधीन विकास कार्यों के लिए महत्वपूर्ण पहल के तहत सिंहस्थ से संबंधित विभिन्न निर्माण एवं अधोसंरचना कार्यों में सुरक्षा मानकों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कंस्ट्रक्शन सेफ्टी कैपेसिटी बिल्डिंग ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन गुरुवार को किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप और निर्देशानुसार सिंहस्थ की तैयारियों को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से संभागायुक्त सह सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीषसिंह एवं जिला कलेक्टर रौशन कुमार सिंह द्वारा किए जा रहे…
Read More