उज्जैन/ मध्यप्रदेश के सिवनी में रविवार को बाघों के दो अलग-अलग हमलों में दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों महिलाएं जंगल से लगे इलाकों में गई थीं, जहां बाघों ने हमला कर उन्हें मार डाला। एक बाघों के दो अलग-अलग हमलों में दो महिलाओं की मौत गया,एक महिला का सिर और छाती का हिस्सा खाया गया, जबकि दूसरी महिला के शव का कमर से नीचे का हिस्सा बाघ ने नोच डाला। लगातार हुई दो घटनाओं के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। दोनों घटनाओं की सूचना मिलते ही…
Read MoreDay: June 14, 2026
प्लाट विवाद में रिश्तेदारों ने किया परिवार पर हमला
उज्जैन। प्लाट विवाद में रविवार को रिश्तेदारों ने परिवार पर हमला कर दिया। चार लोग घायल हुये है। जिन्हे उपचार के लिये चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इंगोरिया के ग्राम पलवा में रहने वाले आशुतोष पिता सत्यनारायण डोडिया, पत्नी सोनाली डोडिया, मां मानकुवंर डोडिया के साथ नानी सागरबाई पति भैरूलाला गेहलोत निवासी बड़नगर को घायल हालत में चरक अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों ने चारों को उपचार के लिये भर्ती किया है। परिजनों ने बताया कि परिवार पर आशुतोष के बड़े पापा रामनारायण डोडिया ने अपने पुत्र दिनेश,…
Read Moreसोमवती अमावस्या आज: पुलिस अधीक्षक पहुंचे रामघाट
उज्जैन। धार्मिक नगरी में आज सोमवती अमावस्या का नहान करने देशभर से श्रद्धालु मोक्षदायिनी क्षिप्रा नदी के रामघाट स्थित सोमकुंड पहुंचेगें। श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए रविवार को एसपी रामघाट और सोमकुंड का जायजा लिया। सोमवती अमावस्या और शनिचरी अमावस्या का धार्मिकग्रंथों में विशेष उल्लेख है। बाबा महाकाल की नगरी में दोनों अमावस्या का नहान महत्वपूर्ण माना गया है। आज सोमवती अमावस्या होने पर रविवार से ही श्रद्धालुओं का धार्मिक नगरी में पहुंचा शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए एसपी प्रदीप शर्मा शाम को…
Read Moreगिरफ्त में आया नाबालिग का पीछा करने वाला बदमाश
उज्जैन। कुछ माह से बदमाश नाबालिग का पीछा कर रहा था। 2 दिन पहले उसने नाबालिग को धमकाया और शादी करने का दबाव बनाया। नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। बदमाश चाकू के साथ गिरफ्त में आया है। तराना थाना एसआई हरिराम अंगोरिया ने बताया कि 11 जून को कस्बे में रहने वाली नाबालिग ने परिजनों के साथ थाने आकर शिकायत दर्ज कराई कि कुछ महिनों से बजरंग कालोनी में रहने वाला कुंदन पिता प्रेमगिरी उसका पीछा कर रहा था। आज रास्ता रोका शादी करने का दबाव…
Read Moreमहंगी पड़ी स्टंटबाजी, पुलिस ने ठोंका जुर्माना -सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो
उज्जैन। हरिफाटक ब्रिज पर कार सवार युवकों को स्टंटबाजी करना महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियों के बाद नीलगंगा पुलिस ने युवकों को हिरासत में ले लिया। जिनके खिलाफ यातायात नियमों का उल्लंघन करने और खुद के साथ लोगों की जान जोखिम में डालने पर जुर्माने की कार्रवाई की गई है। नीलगंगा थाना प्रभारी तरूण कुरील ने बताया कि हरिफाटक ब्रिज से गुजरती कार क्रमांक एमपी 13 सीई 0723 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें एक युवक कार चला रहा था और दूसरा स्टंटबाजी…
Read Moreबिजली कंपनी की नईसडक शाखा मनमानी पर उतरी बगैर सूचना कटौती,शिकायत सूनने वाला कोई नहीं -उपभोक्ताओं को जवाब मिल रहा शिकायत सुबह करो या फिर 1912 पर ही बात करो
उज्जैन। एक तो बगैर सूचना के बिजली कटौती उपर से उपभोक्ताओं को जवाब दिया जा रहा है कि शिकायत सुबह करो या फिर 1912 पर ही बात करो। ये आलम है बिजली कंपनी की नईसडक शाखा के। मनमानी पर उतारू कंपनी के कर्मचारी किसी की सूनने को तैयार नहीं है या यूं कहें कि उन पर किसी का जोर नहीं तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। आम उपभोक्ता के लिए जारी नंबरों को उठाने पर शिकायत के निवारण की बजाय उसे टका सा जवाब मिल रहा है।पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी…
Read Moreनगर निगम ने चौडीकरण करते समय मदद का आश्वासन दिया और अब नियम बता रहे चौडीकरण की जद में आए पट्टेधारी चौतरफा संकट में घिरे -पट्टेधारियों ने सहयोग किया लेकिन बैंक ऋण देने और नगर निगम नक्शा और सहयोग देने को तैयार नहीं
उज्जैन। शहर में चौतरफा जारी चौडीकरण में क्षेत्र के पट्टेधारी चौतरफा संकट से घिर गए हैं। ऐसे में उनके मकानों का सिंहस्थ तक निर्माण होना संशय में दिखाई देने लगा है। चौडीकरण की शुरूआत में अधिकारी पट्टेधारियों को आश्वासन दे रहे थे और चौडीकरण में मकान तोडने के बाद से उनके बोल ही बदल गए हैं।शहर में बारह खोली,जयसिंहपुरा मार्ग के साथ गेल इंडिया –नीलगंगा मार्ग का चौडीकरण अन्य क्षेत्रों के साथ बराबर चल रहा है। इन मार्गों के कई निवासी पट्टाधारी है और बीपीएल श्रेणी से हैं। चौडीकरण की…
Read Moreशिप्रा में मौजूदा पानी से ही होगा सोमवती स्नान
उज्जैन | सोमवती अमावस्या का 15 जून को स्नान पर्व है। इस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिप्रा के विभिन्न घाटों पर स्नान के लिए पहुंचेंगे। अक्सर स्नान पर्व के लिए प्रशासन को शिप्रा में नर्मदा से पानी लेना पड़ता है, लेकिन इस बार शिप्रा में पर्याप्त जल होने की बातें कही जा रही है। हाल ही में गंगा दशमी-शिप्रा तीर्थ परिक्रमा के चलते नर्मदा का पानी शिप्रा में लिया था, जो कि नदी में है। अधिकारियों का कहना है कि श्रद्धालु स्नान कर सकेंगे, इतना पानी मुख्य घाटों पर…
Read Moreरतलाम सर्राफा लूटने की थी तैयारी, पुलिस ने पहले ही दबोचा हथियारबंद खूंखार अंतरराज्यीय गैंग के 6 डकैत गिरफ्तार, एक फरार – रेकी कराने वाला स्थानीय आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहा
रतलाम । स्टेशन रोड थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए सर्राफा बाजार (चांदनी चौक) में डकैती डालने की तैयारी कर रहे हथियारबंद खुंखार अंतर्राज्यीय गैंग के 6 डकैत पुलिस के कब्जे में हैं। पुलिस ने बेहद सनसनीखेज योजना को विफल कर दिया है। पुलिस ने घेराबंदी कर घातक हथियारों से लैस पारदी गैंग के बदमाशों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया एक आरोपी बुरहानपुर की बड़ी डकैती में फरार चल रहा था, जिस पर इनाम भी घोषित था। अंधेरे का फायदा उठाकर गैंग को रेकी कराने वाला रतलाम…
Read Moreकोटा-उज्जैन के बीच आज से दौड़ेगी पहली सीधी मेमू रेल ,आज से शुरू होगी यह सेवा
उज्जैन। पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल ने यात्रियों को बड़ी सौगात देते हुए कोटा और उज्जैन के बीच पहली सीधी मेमू रेल सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। यह सेवा आज 15 जून से नियमित रूप से संचालित होगी। उज्जैन में आगामी सिंहस्थ महापर्व तथा कोटा और मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के बीच लगातार बढ़ रही यात्रियों की संख्या को देखते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। रेलवे प्रशासन के अनुसार, पहले कोटा से चौमहला तक संचालित होने वाली गाड़ी संख्या 61624/61623 कोटा–चौमहला मेमू का विस्तार…
Read More