05 ज्योतिर्लिंग, द्वारकाधीश मंदिर एवं एलोरा यात्रा के लिए 11 जुलाई को रवाना होगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन आईआरसीटीसी ने मध्यप्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए शुरू किया विशेष तीर्थ यात्रा पैकेज,  उज्जैन सहित कई स्टेशनों से यात्री कर सकेंगे यात्रा

उज्जैन। मध्यप्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) द्वारा विशेष भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन 11 जुलाई 2026 को रीवा से “05 ज्योतिर्लिंग के साथ द्वारकाधीश मंदिर एवं एलोरा यात्रा” के लिए रवाना होगी। उज्जैन सहित कई स्टेशनों से यात्री यात्रा कर सकेंगे।  इसकी जानकारी आईआरसीटीसी भोपाल के संयुक्त महाप्रबंधक (पर्यटन) राजेंद्र बोरबन ने सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि 10 रात एवं 11 दिन के इस विशेष तीर्थ यात्रा पैकेज में श्रद्धालुओं…

Read More

श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर के बाहए एवं अंदर दोनों और बाधा ही बाधा श्रद्धालु दर्शन में बाधक बने मांगने वाले और सुरक्षाकर्मी -फिर विवादित विडियो बना,पुष्पा के ड्रेसअप में युवक ने किए दर्शन

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रवेश को लेकर मंदिर परिसर के बाहर एवं अंदर दोनों और श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड रहा है। परिसर के बाहर मांगने वालों के कारण श्रद्धालु परेशान है। ये मांगने वाले श्रद्धालुओं के कपडे तक खींचने से बाज नहीं आ रहे हैं। अंदर शाम 6 बजे बाद श्रद्धालुओं को सुरक्षाकर्मी जूना महाकाल एवं बाबा बाल हनुमान क्षेत्र में नहीं जाने दे रहे हैं। मंदिर में एक बार फिर विवादित विडियो का मामला सामने आया है। एक युवक ने पुष्पा के ड्रेसअप में भगवान…

Read More

भारत की टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत:अफगानिस्तान को हराया, मानव सुथार ने लिए 7 विकेट

न्यू चंडीगढ़।भारत ने न्यू चंडीगढ़ में खेले गए टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हरा दिया। यह टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। भारत की पिछली सबसे बड़ी जीत पारी और 272 रन के अंतर से थी। जो 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट में मिली थी।मैच के तीसरे दिन अफगानिस्तान की टीम दूसरी पारी में 112 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी 564/8 के स्कोर पर घोषित कर दी थी। इसके जवाब…

Read More

छात्र ने थाना प्रभारी को ब्लड के लिए बुलाया: बची महिला की जान, आरक्षक ने किया रक्तदान

उज्जैन।उज्जैन में पुलिस की तत्परता से एक गंभीर रूप से बीमार महिला की जान बच गई। चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने एक छात्र की गुहार पर तत्काल रक्त की व्यवस्था की, जिसमें एक आरक्षक ने रक्तदान किया।जानकारी के अनुसार, इस्कॉन मंदिर के पीछे रहने वाले कक्षा 7वीं के छात्र सूरज भाटी ने चिमनगंज मंडी थाना प्रभारी विवेक कनोड़िया को फोन किया। सूरज ने अपनी मां सुनीता भाटी के लिए रक्त की व्यवस्था करने की गुहार लगाई। सुनीता भाटी बिरला अस्पताल में भर्ती थीं और पिछले दो दिनों से परिवार रक्त…

Read More

10 दिन से लापता सुल्तान का शव इंदौर में मिला:हत्या की आशंका,cctv फुटेज खंगाल रही पुलिस

उज्जैन। जिले के ग्राम पीरझलार से 10 दिन पहले रहस्यमयी ढंग से लापता हुए 35 वर्षीय सुल्तान पटेल का शव इंदौर के यशवंत सागर जलाशय से बरामद हुआ है। शव मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को शुरुआती जांच में मृतक के परिजनों पर ही शक है और पूछताछ का दायरा उनके आसपास केंद्रित किया गया है।जानकारी के मुताबिक सुल्तान पटेल की पत्नी फर्जाना पटेल 29 मई को बड़नगर थाना पुलिस पहुंची थीं। उन्होंने पति के लापता होने की रिपोर्ट…

Read More

ईरान-इजराइल में फिर जंग:ईरान ने तेल अवीव पर मिसाइलें दागीं, इजराइल का जवाबी हमला

तेल अवीव/तेहरान।ईरान और इजराइल के अप्रैल में हुए सीजफायर के 2 महीने बाद दोबारा जंग शुरू हो गई। ईरान ने रविवार रात इजराइल पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। ईरान की रेवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने कहा कि यह कार्रवाई लेबनान में हिजबुल्लाह पर इजराइली हमलों के जवाब में की गई है।इसके जवाब में इजराइल ने ईरान के कई सैन्य और रक्षा ठिकानों पर हमला किया। ईरानी समाचार एजेंसी IRNA के मुताबिक, तेहरान, तबरीज और इस्फहान में कई विस्फोट हुए। वहीं, IRGC ने दावा किया कि इजराइल ने इन हमलों में एयर-लॉन्च बैलिस्टिक…

Read More

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप,:19 की मौत; 4.5 फीट ऊंची लहरें उठीं, 2 घंटे में 138 झटके आए

मनीला।फिलीपींस में सोमवार सुबह 7.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। प्रभावित इमारतों में ज्यादातर दुकानें, दफ्तर और व्यावसायिक भवन शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक अब तक 19 लोगों की मौत हुई है, जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल हैं।अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 5:07 बजे आया। भूकंप का केंद्र मिंडानाओ द्वीप के पास समुद्र में था। यह सारंगानी प्रांत के मासीम कस्बे से लगभग 32 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में और 33 किलोमीटर की गहराई पर आया। अधिकारियों का कहना…

Read More

मणिपुर में असम राइफल्स का विरोध, :जवानों पर महिलाओं ने पेट्रोल डाला;22 महिलाएं घायल

उखरुल।मणिपुर के उखरुल जिले के शोक्वाओ और न्यू हेवन इलाके में रविवार सुबह सैकड़ों महिलाएं असम राइफल्स के जवानों और वाहनों के आगे दीवार बनकर खड़ी हो गईं।मशालें, लाठियां लिए ये तंग्खुल नगा महिलाएं जवानों को आगे नहीं बढ़ने दे रही थीं। सैन्य अधिकारियों ने चेतावनी दी। इसके बावजूद वे डटी रहीं और ‘हमारी जमीन, हमारा अधिकार’ नारे लगाती रहीं।स्थानीय लोगों के मुताबिक, जवानों ने पुलिस और मजिस्ट्रेट की गैरमौजूदगी में कई राउंड हवाई फायर किए और लाठीचार्ज किया। प्रदर्शन कर रही महिलाओं से धक्का-मुक्की भी की गई। हालांकि सोशल…

Read More

INDIA ब्लॉक की 7वीं बैठक जारीराहुल, ममता-अखिलेशमौजूद: पवार बोले- एकजुट रहना जरूरी

नई दिल्ली।दिल्ली में INDIA ब्लॉक की 7वीं बैठक जारी है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी इस बैठक में पहुंची हैं। बैठक में जम्मू-कश्मीर CM उमर अब्दुल्ला, सांसद अभिषेक बनर्जी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले समेत कई भी मौजूद हैं। वहीं, शिवसेना (UBT) चीफ उद्धव ठाकरे ऑनलाइन जुड़े हैं।कांग्रेस ने बैठक में 23 विपक्षी दलों के शामिल होने का दावा किया है। अटकलें थीं कि तमिलनाडु में विजय की सरकार में शामिल होने के बाद TVK को बैठक में बुलाया जा सकता…

Read More

सहेली के साथ रहने की जिद पर युवती से मारपीट:परिजनों पर घर में घुसकर हमला करने का आरोप

इंदौर।  द्वारकापुरी क्षेत्र में दो युवतियों की दोस्ती और साथ रहने की इच्छा को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। एक युवती ने आरोप लगाया है कि उसकी सहेली के परिजनों ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। मामले में द्वारकापुरी पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना रविवार देर रात की है।द्वारकापुरी पुलिस के अनुसार स्वाति नामक युवती की शिकायत पर नितेश, उमेश, कृष्णा और नेहा के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है। स्वाति का कहना है…

Read More