इंदौर। उषा नगर में रविवार सुबह बीजेपी नेता वीरेंद्र शेडगे की बिल्डिंग पर कुछ अज्ञात युवकों ने पथराव कर दिया। इस दौरान उनके ऑफिस का कांच टूट गया। वहीं, शाम को भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वीरेंद्र शेडगे के घर फिर पथराव किया जा रहा है।विवाद रात में डॉग घुमाने को लेकर शुरू हुआ था। दूसरा पक्ष भी बीजेपी समर्थक बताया जा रहा है, जो पार्टी के दूसरे गुट से जुड़ा हुआ है।मामला विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-4 का है। यहां बीजेपी नेता और मालिनी गौड़ के विधानसभा क्षेत्र के…
Read MoreDay: June 7, 2026
TMC विधायक मदन मित्रा की कार पर हमला:कटमनी वापस मांग रहे लोगों ने अंडे फेंके
कोलकाता।कोलकाता के कमरहाटी में शनिवार रात TMC विधायक मदन मित्रा की कार पर लोगों ने हमला कर दिया। अरियादाहा इलाके में यह घटना उस समय हुई, जब विधायक दौरा करने गए थे।स्थानीय रहवासियों ने चोर-चोर के नारे लगाते हुए विधायक की कार पर अंडे फेंके। ये लोग कटमनी के रूप में दिए गए पैसे वापस करने की मांग कर रहे थे। घटना का एक वीडियो वायरल है।इधर, हालांकि टीएमसी नेता ने बाद में दावा किया कि हमले के वक्त वे गाड़ी में नहीं थे। मित्रा ने आरोप लगाया कि उनके…
Read Moreइंजीनियर के लॉकरों में 2 करोड़ कैश मिला:ओडिशा में 5 बिल्डिंग समेत 13 प्लॉट
भुवनेश्वर।ओडिशा के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर बैकुंठ नाथ बेहरा के पास से करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ है। बेहरा कंधमाल जिले के बलिगुड़ा स्थित एकीकृत जनजातीय विकास एजेंसी (ITDA) में पदस्थ हैं। उनका 1999 में जूनियर इंजीनियर के पद पर अपॉइंटमेंट हुआ था। तब सैलरी 6 हजार रुपए थी।ओडिशा विजिलेंस को बेहरा के पास आय से ज्यादा संपत्ति होने की शिकायत मिली थी। इसके बाद भुवनेश्वर के विशेष न्यायाधीश (विजिलेंस) के सर्च वारंट के आधार पर विजिलेंस ने शुक्रवार को भुवनेश्वर, जाजपुर, बारिपदा और कंधमाल जिले के कुल 9 ठिकानों…
Read Moreफर्जी पिज्जा-ऑर्डर के बहाने तेलंगाना केयुवक की हत्या: आरोप- साजिश रचकर गोली मारी
वॉशिंगटन डीसी।मूलरूप से भारत के तेलंगाना के रहने वाले अंशुल कुंचा (28) की अमेरिका के फिलाडेल्फिया में शनिवार रात एक सुनसान इलाके में गोली मार कर हत्या कर दी गई। एक्सट्रा इनकम के लिए वे वीकेंड में पिज्जा डिलीवरी का पार्ट-टाइम काम भी करते थे।अमेरिका के फिलाडेल्फिया में तेलंगाना के 28 वर्षीय अंशुल कुंचा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिवार का आरोप है कि अंशुल को फर्जी पिज्जा ऑर्डर देकर सुनसान जगह बुलाया गया और वहां घात लगाकर हमला किया गया।अंशुल कुंचा एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करते…
Read Moreईरान का आरोप- अमेरिका ने सीजफायर तोड़ा:कहा- अब जो हालात बनेंगे, उसके लिए US जिम्मेदार
तेल अवीव/तेहरान।ईरान के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका पर सीजफायर तोड़ने का आरोप लगाया। ईरानी फॉरेन मिनिस्ट्री का कहना है कि अमेरिका तनाव कम करने के बजाय अपनी सैन्य कार्रवाई से पूरे क्षेत्र की सुरक्षा को खतरे में डाल रहा है।विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा कि अमेरिका ने सीरिक क्षेत्र और केश्म द्वीप पर ईरान के तटीय रडार और निगरानी केंद्रों पर हमला किया, जो सीजफायर का साफ उल्लंघन है।ईरान ने कहा कि इन हमलों के बाद जो भी हालात पैदा होंगे और उसके…
Read Moreदेर रात बदमाशों ने मचाया उत्पात:कारों के कांच फोड़े, ; पुलिस ने पीछा कर एक आरोपी को पकड़ा
इंदौर। मल्हारगंज और सदर बाजार थाना क्षेत्र की कॉलोनियों में शनिवार देर रात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। दो पहिया वाहनों पर आए बदमाशों ने एक के बाद एक तीन से अधिक कारों के कांच फोड़ दिए। इसके अलावा सड़क पर खड़े दो पहिया वाहनों को भी गिरा दिया। घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया।पुलिस के मुताबिक घटना अर्जुन पल्टन, राधा कॉलोनी और नीलकंठ कॉलोनी की है। देर रात करीब तीन बजे बदमाश दो वाहनों से पहुंचे और कॉलोनियों में खड़े वाहनों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर…
Read Moreटैटू आर्टिस्ट की संदिग्ध मौत: परिवार ने दोस्तों परलगाया हत्या का आरोप ; पुलिस ने शुरू की जांच
इंदौर।इंदौर के छोटी ग्वालटोली इलाके में रहने वाले एक टैटू आर्टिस्ट की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार ने उसके दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि दोस्त इसे सड़क दुर्घटना बता रहे हैं। पुलिस दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। छोटी ग्वालटोली थाना पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम योगेश (34) पुत्र छोटू सिलावट है, जो टैटू आर्टिस्ट था। परिजनों ने बताया कि शनिवार शाम करीब 6 बजे योगेश के पास उसके दोस्त जीवन का फोन आया था। उसने योगेश को…
Read More