उज्जैन। आगर रोड स्थित गांधी नगर में एक हिंदू परिवार के घर के बाहर मांस फेंकने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों ने इसे शरारती तत्वों की हरकत बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।जानकारी के अनुसार, गांधी नगर निवासी स्नेहलता गुप्ता ने बताया कि गुरुवार सुबह घर की साफ-सफाई के बाद वह कुछ देर के लिए अंदर गई थीं। वापस आने पर उन्होंने देखा कि घर के गेट के पास मांस का टुकड़ा रखा हुआ था। इसके…
Read MoreDay: May 28, 2026
बातचीत के दौरान हुआ विवाद:युवक की चाकू मारकर हत्या…, आरोपियों को तलाश रही पुलिस
उज्जैन। महाकाल थाना क्षेत्र के नलिया बाखल इलाके में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात चाकूबाजी की घटना में एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मोहित के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। परिजन और स्थानीय लोग थाने पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।बातचीत के दौरान हुआ विवाद-जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 11 से 12 बजे के बीच हुई। कुछ युवक इलाके में बातचीत कर रहे थे। तभी एक युवक वहां पहुंचा और दूसरे युवक को थप्पड़ मार दिया।…
Read Moreईरान के बाद ओमान को अमेरिकी धमकी:कहा- होर्मुज पर किसी का कंट्रोल बर्दाश्त नहीं, उड़ा देंगे,
तेल अवीव/तेहरान।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ईरान के बाद अब ओमान की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय समुद्री रास्ता है और यहां किसी एक देश का कब्जा नहीं हो सकता। दुनिया के सभी जहाजों को यहां से गुजरने की आजादी होगी। ट्रम्प ने कहा कि हम इस पर नजर रखेंगे, लेकिन इसे कोई कंट्रोल नहीं करेगा। ईरान इसे कंट्रोल करना चाहता है, लेकिन ऐसा नहीं होगा। यह अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र है। ओमान को भी बाकी देशों की तरह व्यवहार करना होगा, नहीं तो उसे उड़ा…
Read Moreट्रम्प के जन्मदिन पर होगा:व्हाइट हाउस मेंUFC फाइटिंग मुकाबला : 85 हजार फ्री टिकट देने की तैयारी
वॉशिंगटन डीसी।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 14 जून को 80 साल के हो जाएंगे। इस मौके पर व्हाइट हाउस में अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप (UFC) के मुकाबले करााए जाएंगे। UFC दुनिया की सबसे बड़ी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) संस्था है। इसमें अलग-अलग फाइटिंग खेलों के खिलाड़ी एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबला करते हैं।UFC चीफ डाना व्हाइट ने बताया कि व्हाइट हाउस में फाइट कराने का विचार खुद ट्रम्प ने दिया था। उनके मुताबिक इसके लिए व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में खास फाइटिंग एरिया बनाया जा रहा है। व्हाइट ने बताया कि…
Read Moreकाकोली घोष का आरोप- कल्याण बनर्जी ने गालियां दीं:लोकसभा स्पीकर को लेटर लिखा
कोलकाता।बंगाल के बारासात से TMC सांसद काकोली घोष ने गुरुवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को लेटर लिखा। इसमें उन्होंने TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर संसद के अंदर बदतमीजी और गाली-गलौज की शिकायत दर्ज कराई है। काकोली घोष ने लिखा-मैं आपसे औपचारिक शिकायत दर्ज करने की अनुमति चाहती हूं। कल्याण बनर्जी ने कई बार लोकसभा के अंदर मुझे मौखिक रूप से अपमानित किया है। उनका यह व्यवहार कई अन्य महिला सांसदों के खिलाफ रहा है। इसके लिए उन्हें दंडित किया जाना चाहिए।”काकोली घोष ने लेटर में लिखा- कल्याण बनर्जी ने…
Read Moreसिद्धारमैया इस्तीफा देंगे:शिवकुमार नए CM होंगे; मीटिंग में डीके शिवकुमार ने सीएम के पैर छुए
बेंगलुरु।कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आज इस्तीफा देंगे। उन्होंने बेंगलुरु में अपने घर पर मंत्रियों के साथ ब्रेकफास्ट मीटिंग बुलाई थी। जिसमें उन्होंने सभी मंत्रियों को अपने फैसले के बारे में जानकारी दी।डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भी मीटिंग में पहुंचे। शिवकुमार ने सिद्धारमैया के पैर छुए, इसके बाद सीएम ने उन्हें गले लगा लिया। कर्नाटक सरकार में मंत्री एचके पाटिल ने बताया कि मीटिंग में डीके शिवकुमार के नाम पर मुहर लगी। वह अगले सीएम होंगे।सिद्धारमैया ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात के लिए समय मांगा था। हालांकि, राज्यपाल पारिवारिक कारणों…
Read Moreपड़ोसियों से विवादकेबाद पूर्व सांसद महाजन के माली पर FIR: दूसरे पक्ष पर भी मामला दर्ज
इंदौर।पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन के यहां माली का काम करने वाले व्यक्ति का घर के सामने रास्ते में खड़े होने की बात पर पड़ोसियों से विवाद हो गया। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज कर ली है।बाणगंगा पुलिस ने माली अरविंद यादव की शिकायत पर राजेश चौहान, संगीता चौहान, विवेक चौहान, अमन चौहान, विक्की चौहान, मिथुन चौहान और अर्जुन चौहान के खिलाफ मारपीट और विवाद का मामला दर्ज किया है।दूसरे पक्ष की शिकायत पर अरविंद यादव और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज…
Read Moreकिश्तें नहीं भर पाने से परेशानऑटो ड्राइवर ने किया सुसाइड:
इंदौर।इंदौर के विजयनगर इलाके में रहने वाले एक युवक ने बुधवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान विशाल वर्मा (28) निवासी अंबिका नगर के रूप में हुई है।विजयनगर पुलिस के अनुसार विशाल ने घर में फांसी लगाई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।ऑटो की किश्तें नहीं भर पाने से था परेशान-मृतक के भाई शुभम ने बताया कि विशाल ऑटो रिक्शा चलाता था। उसने बजाज फाइनेंस से पांच साल के लिए लोन लिया था और तीन साल से किश्तें भर रहा था।…
Read More