युजवेंद्र चहल के साथ डेटिंग पर बोलीं शेफाली बग्गा, डिनर करने को लोग डेटिंग समझते हैं, सोच कितनी छोटी है

शेफाली विराट कोहली जैसा पार्टनर चाहती हैं इंडियन क्रिकेट युजवेंद्र चहल के साथ अफेयर की खबरों पर अब स्पोर्ट्स एंकर शेफाली बग्गा ने चुप्पी तोड़ी है। दरअसल धनश्री वर्मा से अलग होने के बाद चहल का नाम लगातार शेफाली के साथ जोड़ा जा रहा है। हाल ही में एक पॉडकास्ट में शेफाली ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि लोग बहुत जल्दी किसी भी मुलाकात को गलत नाम दे देते हैं। डिनर करने का मतलब डेटिंग नहीं होता फिल्मीज्ञान के पॉडकास्ट में शेफाली बग्गा ने…

Read More

इंदौर में सिरफिरे ने कार में दंपति को बनाया बंधक

अंगूठी, घड़ी, मोबाइल और रुपए छीने, लोगों ने पुलिस को सौंपा ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर के एयरपोर्ट रोड पर मंगलवार शाम एक सिरफिरे युवक ने टैक्सी में बैठे दंपति को बंधक बनाकर करीब आधे घंटे तक मारपीट की और पेचकस से हमला किया। दंपति ने साहस दिखाते हुए आरोपी का सामना किया। इसी दौरान कार एक पोल से टकराकर रुक गई, जिसके बाद मौके पर जुटी भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक 66 वर्षीय अनिल शुक्ला बैंक से रिटायर्ड हैं। वे अपनी पत्नी रेखा…

Read More

पीडब्ल्यूडी के 3 अफसर रिश्वत लेते पकड़ाए

ब्रह्मास्त्र इंदौर लोक निर्माण विभाग के तीन अधिकारी मंगलवार को रिश्वत लेते हुए पकड़ाए हैं। पकड़े गए अधिकारियों के नाम जयदेव गौतम (कार्यपालन यंत्री, संभाग-1, इंदौर), टीके जैन (अनुविभागीय अधिकारी, पीडब्ल्यूडी संभाग-1) और अंशु दुबे (उपयंत्री, संभाग-1, इंदौर) हैं। लोकायुक्त टीम ने आरोपी जयदेव गौतम को उनके शासकीय निवास से 1.50 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। जबकि टीके जैन को कार्यालय परिसर के पोर्च के नीचे से 1 लाख रुपए लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी अंशु दुबे ने भी 1 लाख रुपए की मांग…

Read More

5 पुलिसकर्मियों की शिकायत करने वाला व्यापारी निकला अपराधी

इंदौर सहित कई शहरों में गौरव के खिलाफ दर्ज हैं केस, रिटायर्ड एसीपी को भी धमका चुका ब्रह्मास्त्र इंदौर लसूड़िया में 5 पुलिसकर्मियों की शिकायत करने वाला व्यापारी गौरव जैन खुद एक आदतन अपराधी है। गौरव के खिलाफ ग्वालियर में 2, झाबुआ और शाजापुर में एक-एक गिरफ्तारी वारंट निकल चुके हैं। वहीं मारपीट और चेक बाउसं के मामले भी दर्ज हैं। लसूड़िया में एसआई संजय विश्नोई, हेड कांस्टेबल रणवीर कुशवाह, प्रणीत भदौरिया, दिनेश गुर्जर और दीपेन्द्र मिश्रा के खिलाफ गौरव जैन ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत सौंपी थी। जिसके बाद…

Read More

अश्लील वीडियो कांड से दहला देश, 180 लड़कियों के वीडियो वायरल करने वाले अयान की लग्जरी लाइफ ने खोले गहरे राज

ब्रह्मास्त्र अमरावती महाराष्ट्र का अमरावती जिला इन दिनों एक ऐसी वीभत्स घटना से थर्रा उठा है, जिसने न केवल स्थानीय प्रशासन बल्कि पूरे देश की अंतरात्मा को झकझोर कर रख दिया है। परतवाड़ा इलाके से सामने आया यह अश्लील वीडियो कांड किसी भी सामान्य अपराध से कहीं अधिक गहरा और भयावह है। मामले का मुख्य आरोपी अयान अहमद है, जिसने लगभग 180 युवतियों के 350 से अधिक आपत्तिजनक वीडियो बनाकर न केवल उनका यौन शोषण किया, बल्कि उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल कर पीड़ितों की अस्मिता और सम्मान को…

Read More

महाकाल की शरण में सांसद-एक्टर रवि किशन

ब्रह्मास्त्र उज्जैन भोजपुरी और हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता एवं गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने बुधवार सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए। वे भस्म आरती के पश्चात मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर पहुंचने के बाद रवि किशन ने सबसे पहले नंदी हॉल में पूजा-अर्चना की और फिर चांदी द्वार से भगवान महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने जल अर्पित कर भगवान का स्मरण किया और लगातार महाकाल का जाप करते नजर आए। करीब 15 मिनट तक मंदिर…

Read More

गुजरात में फूड पॉइजनिंग से 200 लोग बीमार

59 को अस्पताल में भर्ती, शादी में आम का जूस पीने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ी ब्रह्मास्त्र दाहोद गुजरात के दाहोद जिले में शादी के दौरान फूड पॉइजनिंग से 200 से ज्यादा लोग बीमार हो गए। इनमें से 59 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना सोमवार रात की है। शादी में 400 से ज्यादा लोग पहुंचे थे। रात 8 बजे के आसपास डिनर शुरू हुआ। कुछ लोगों के मुताबिक, आम का जूस पीने के बाद तबीयत बिगड़ने लगी। बीमार लोगों को तुरंत नजदीकी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों…

Read More

बंगाल दौरे पर सियासी घमासान राहुल गांधी की 23 अप्रैल की यात्रा रद्द

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस समय एक नया और नाटकीय मोड़ आ गया जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का आगामी 23 अप्रैल को निर्धारित कोलकाता दौरा अचानक रद्द करना पड़ा। इस घटना ने राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस के बीच चल रही तनातनी को और अधिक सार्वजनिक कर दिया है। कांग्रेस पार्टी के सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी के दौरे के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस से अनुमति प्राप्त नहीं हो सकी, जिसके चलते अंतिम क्षणों में कार्यक्रम को स्थगित करने का कठिन निर्णय…

Read More

केदारनाथ धाम में मोबाइल और वीडियो बनाने पर सख्त पाबंदी

ऋषिकेश। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम की यात्रा शुरू होने से ठीक पहले, रुद्रप्रयाग पुलिस और मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किया है। मंदिर परिसर की गरिमा और पवित्रता को अक्षुण्ण बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन ने केदारनाथ मंदिर के भीतर मोबाइल फोन, कैमरे और ड्रोन के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। अब मंदिर के गर्भगृह और परिसर में कोई भी श्रद्धालु रील नहीं बना सकेगा और न ही वीडियोग्राफी कर पाएगा। रुद्रप्रयाग की पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर ने मंगलवार…

Read More

अमेरिका ने पाकिस्तान की अपील पर सीजफायर बढ़ाया

तेहरान/वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका, पाकिस्तान की अपील पर ईरान के साथ चल रहे युद्धविराम (सीजफायर) को आगे बढ़ा रहा है। हालांकि उन्होंने यह नहीं कहा कि यह कितने दिन के लिए बढ़ाया गया है। ट्रम्प ने कहा कि ईरान के अंदर इस समय नेतृत्व और सरकार में एकजुटता नहीं है। ऐसे वक्त में पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ ने उनसे ईरान पर कुछ समय तक हमले रोकने की अपील की, ताकि ईरान को साझा प्रस्ताव तैयार करने का वक्त मिल सके। ट्रम्प…

Read More