कायथा। ग्राम जवासिया कुमार मे बंटी उर्फ महेश जाती ब्राह्मण उम्र 42 वर्ष फांसी पर लटका प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 29 मार्च 2026 रविवार दोपहर लगभग 3 बजे कायथा पुलिस को सुचना मिली की ग्राम जवासिया कुमार मे एक युवक पेड पर लटका हे सुचना मिलते ही पुलिस ने ग्राम जवासिया कुमार मे बंटी उर्फ महेश व,बाबु लाल के खेत के बिच मेड़ पर खाखरे के पेड़ पर लटका हुआ था मोके पर पहुँच कर पंच गण के सामने युवक को पेड़ से निचे उतारकर पंचनामा बना कर पीएम…
Read MoreDay: March 30, 2026
इंगोरिया मंडल की प्रथम बैठक गणेश धाम पर आयोजित
इंगोरिया। सिद्धि विनायक गणेश धाम पर रविवार को नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष गोपाल आंजना की अध्यक्षता में प्रथम बैठक का आयोजन हुआ। भारतीय जनता पार्टी इंगोरिया मंडल द्वारा आयोजित बैठक में संगठन के कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई । और साथ ही नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष गोपाल आंजना का पदाधिकारियों ने पुष्प मालाओं से स्वागत किया। बैठक में विशेष रूप से आमंत्रित जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि उमराव सिंह जी राठौर , जिला पंचायत सदस्य रामप्रसाद जी पंड्या, जिला सलाहकार समिति सदस्य शिवराम जी जाट, पूर्व मंडल अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह जी…
Read Moreसिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों पर विद्यार्थियों ने लिखे निबंध
शुजालपुर। जवाहरलाल नेहरू स्मृति शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में इको क्लब के तत्वावधान में सिंगल यूज प्लास्टिक के दुरुपयोग एवं उससे होने वाली पर्यावरणीय हानियों को लेकर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए प्लास्टिक के दुष्प्रभावों और उसके विकल्पों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को कम कर पर्यावरण हितैषी विकल्पों को अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि इको क्लब…
Read Moreसंस्कृति ज्ञान परीक्षा में चयनित 15 छात्र सम्मान के लिए शाजापुर रवाना
सुसनेर। गायत्री परिवार शांतिकुंज के तत्वावधान में आयोजित संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15 विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण हेतु बस से शाजापुर रवाना किया गया। रवाना होने से पूर्व विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में यह परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें चयनित छात्रों को आगे सम्मानित किया जाना है। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों में उत्साह का माहौल रहा। चित्र:-0006
Read Moreगायत्री महायज्ञ का आयोजन
महिदपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्तिकुंज हरिद्वार और गायत्री शक्तिपीठ उज्जैन के मार्ग दर्शन में गायत्री परिवार शाखा महिदपुर की प्रज्ञा महिला मंडल समिति पटवारी कॉलोनी ने मारुति मनकामनेश्वर हनुमान मंदिर पर नौ दिन नवरात्रि गायत्री जप अनुष्ठान को पूर्ण कर रामनवमी, दुर्गा नवमी के शुभ अवसर पर गायत्री महायज्ञ द्वारा सभी महिलाओं ने अपना अनुष्ठान की पूर्णाआहुति कर धर्म लाभ उठाया एवं दो बहुरानी का पुंसवन संस्कार भी शाखा के वरिष्ठ परिजन सुभाष दुबे द्वारा सम्पन्न कराया गया। मातृशक्ति स्वरूपा माताओं और बहिनों ने 9 दिवसीय गायत्री अनुष्ठान जप…
Read Moreजल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल मंदिर का शुभारंभ
महिदपुर। जल शक्ति से नव भक्ति अभियान विकासखंड महिदपुर जल गंगा संवर्धन अभियान प्रथम चरण अंतर्गत दिनांक 27 शुक्रवार रामनवमी के पावन पर्व पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड महिदपुर जिला उज्जैन की नवांकुर संस्था श्री स्वर्णगिरी पर्वत तीर्थ क्षेत्र समिति सेक्टर क्रमांक 1 महिदपुर द्वारा विकासखंड समन्वयक श्रीमती नम्रता तिवारी के मार्गदर्शन में ग्राम चिरमिया स्थित स्वर्णगिरी पर्वत पर गांव के वरिष्ठ जन के साथ वृक्ष पूजन कर जल मंदिर का शुभारंभ स्वर्णगिरी पर्वत पीठाधीश्वर श्री महेंद्र गिरी महाराज के मुख्य आतित्थ में किया गया। कार्यक्रम में नवांकुर समिति…
Read Moreशहर में कानून व्यवस्था का उड़ रहा मजाक, खुले- आम लहराई पिस्टल, पुलिस कार्यवाही में उल्लेख नहीं
शुजालपुर। मंडी थाना क्षेत्र के अकोदिया मार्ग पर शनिवार की दोपहर को एक ही परिवार के दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने एक पक्ष के तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां न्यायाधीश ने जानलेवा हमला करने के इन आरोपियों को जेल भेजने के आदेश दिए। पुलिस द्वारा पकडे गए उक्त आरोपियों के परिजनों ने कई घंटों तक पुलिस थाने पर धरना प्रदर्शन भी किया और आरोप लगाया कि 85 वर्ष के जो वृद्ध पुलिस में एफआईआर दर्ज…
Read Moreपेट्रोल पंप पर केरोसिन भी मिलेगा, केंद्र का फैसला
हर जिले में 2 पंपों पर सुविधा होगी, तेल कंपनियां 5 हजार लीटर स्टॉक रख सकेंगी ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली केंद्र सरकार ने रविवार को फैसला लिया है कि अब राशन की दुकानों के साथ-साथ पेट्रोल पंप पर भी केरोसिन मिल सकेगा। अब सरकारी तेल कंपनियां तय किए गए पेट्रोल पंपों से भी केरोसिन रख और बांट सकेंगी। हर जिले में राज्य सरकार या केंद्रशासित प्रदेश प्रशासन अधिकतम 2 पेट्रोल पंप चुनेंगे, जहां यह सुविधा दी जाएगी। इन पेट्रोल पंपों पर अधिकतम 5 हजार लीटर तक केरोसिन रखा जा सकेगा। सरकार…
Read Moreसेंसेक्स में 1000 अंक की गिरावट
ब्रह्मास्त्र मुंबई शेयर बाजार में आज यानी 30 मार्च को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 1,000 अंक (1.30%) की गिरावट के साथ 72,550 पर आ गया है। वहीं निफ्टी में भी करीब 300 अंक (1.30%) की गिरावट है, ये 22,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज आॅटो, मेटल और बैंकिंग शेयरों में ज्यादा बिकवाली है। ल्ल जापान का निक्केई इंडेक्स 3.60% गिरकर 51,433 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ल्ल साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 2.60% गिरकर 5,296 पर कारोबार कर रहा है। ल्ल हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स…
Read Moreअमेरिका में ट्रम्प के खिलाफ 80 लाख लोगों का मार्च
ईरान वॉर और महंगाई को लेकर पद से हटाने की मांग ब्रह्मास्त्र वाशिंगटन अमेरिका में शनिवार को राष्ट्रपति ट्रम्प के खिलाफ हुए नो किंग्स रैली में 80 लाख लोगों ने हिस्सा लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूरे अमेरिका के सभी 50 राज्यों में 3,300 से ज्यादा जगहों पर ये प्रदर्शन आयोजित किए गए। आयोजकों ने बताया कि अक्टूबर में हुए पिछले नो किंग्स प्रदर्शनों की तुलना में इस बार करीब 10 लाख ज्यादा लोग शामिल हुए और लगभग 600 ज्यादा कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना…
Read More