गुड़ी पड़वा पर सीएम करेंगे तरणताल-नैवेद्य लोक का लोकार्पण, गायक विशाल मिश्रा की भी प्रस्तुति ब्रह्मास्त्र उज्जैन गुरुवार को गुड़ी पड़वा के अवसर पर हिंदू नववर्ष और विक्रम संवत का शुभारंभ उत्साह और आस्था के साथ हुआ। सुबह श्रद्धालु रामघाट पर एकत्र होकर शिप्रा नदी में पूजन किया इस दौरान महिलाओं ने शंख बजाकर नववर्ष का आगाज कर और सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं ने भी शिप्रा तट पर विशेष अनुष्ठान आयोजित किए। सुबह गुड़ी पडवा पर्व पर नववर्ष की शुरूआत शिप्रा नदी के रामघाट…
Read MoreDay: March 19, 2026
आज वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज का जन्मोत्सव मनाया जा रहा
ब्रह्मास्त्र वृन्दावन प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज का जन्मदिन (जन्मोत्सव) वर्ष 2026 में 19 मार्च को मनाया जा रहा है। महाराज जी का जन्मोत्सव प्रतिवर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के आस-पास आयोजित किया जाता है। वृन्दावन स्थित उनके आश्रम में 13 से 19 मार्च तक जन्म दिवस का विशेष उत्सव आयोजित किया गया। महाराज का जन्म 30 मार्च 1969 को हुआ था।
Read Moreकतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला
विदेश मंत्रालय बोला- ईरान ने हद पार की, ईरान की धमकी- लारीजानी की हत्या का बदला लेंगे ब्रह्मास्त्र तेहरान अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 20वां दिन है। ईरान ने बुधवार रात को कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट रास लफान पर मिसाइल हमला किया। हमले के बाद वहां आग लग गई और काफी नुकसान हुआ, जिसे काबू करने के लिए तुरंत इमरजेंसी टीमें भेजी गईं। कतर ने इस हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया है। कतर के विदेश मंत्रालय का कहना है कि ईरान ने रेड लाइन पार…
Read Moreकांग्रेस सांसद का इस्तीफा बीजेपी में शामिल होने पर मचा बवाल
गुवाहाटी। असम की राजनीति में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बड़ा उलटफेर देखने को मिला है, जहां प्रद्युत बोरदोलोई ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर सत्तारूढ़ भाजपा का दामन थाम लिया। इस घटनाक्रम ने राज्य की सियासत में हलचल तेज कर दी है और राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने इस फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है, जबकि इसे व्यक्तिगत निर्णय करार दिया है। असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगाई ने बुधवार को इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पार्टी बोरदोलोई के इस कदम से निराश है,…
Read Moreग्रामीण क्षेत्रों में हर परिवार को दिसंबर 2028 तक नल से शुद्ध जल उपलब्ध होगा
उज्जैन। पूरे प्रदेश के साथ ही अब उज्जैन जिले के भी ग्रामीण क्षेत्रों में हर परिवार को दिसंबर 2028 तक नल से शुद्ध जल उपलब्ध होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जल जीवन मिशन 2.0 (जेजेएम 2.0) योजना को मंजूरी देते हुए इसे दिसंबर 2028 तक बढ़ा दिया। योजना के पहले ही दिन मध्यप्रदेश सरकार और केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के बीच केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटील की नई दिल्ली में और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की वर्चुअल उपस्थिति में एमओयू साइन…
Read Moreसेंसेक्स 1600 अंक गिरकर 75,100 पर आया, निफ्टी में 500 अंकों की गिरावट
मुंबई। शेयर बाजार में आज यानी 19 मार्च को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 1600 अंक (2.10%) गिरकर 75,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 500 अंक (2.08%) की गिरावट है, यह 23,300 से नीचे आ गया है। आज बैंकिंग और आॅटो शेयरों में बिकवाली है। जियोपॉलिटिकल तनाव और जंग जैसी स्थिति में महंगाई बढ़ने का खतरा रहता है। इससे कंपनियों का मुनाफा कम हो सकता है। ऐसे में निवेशक उनके शेयर बेचना शुरू कर देते हैं और इसे सुरक्षित जगह निवेश करते हैं। इससे बाजार…
Read Moreराहुल टपोरी की तरह संसद में आते हैं, उन्हें देखकर महिलाएं अनकम्फर्टेबल फील करती हैं
नई दिल्ली। भाजपा सांसद कंगना रनौत ने बुधवार को संसद के बाहर कहा- राहुल को देखकर हम महिलाओं को काफी अनकम्फर्टेबल फील होता है। उन्होंने कहा- वह टपोरी की तरह आते हैं, तू-तड़ाक करते हैं। इंटरव्यू दे रहे लोगों को परेशान करते हैं। कहते हैं- आजा-आजा। उन्हें अपनी बहन को देखना चाहिए। उनका व्यवहार बहुत अच्छा है। कंगना का यह बयान उस विवाद के बाद आया है, जिसमें 12 मार्च को संसद परिसर के मकर द्वार पर राहुल गांधी के चाय-नाश्ता करने को लेकर आलोचना हुई थी। इस मामले में…
Read More