16 ऑटो-ई-रिक्शा पर कार्रवाई:यूनिक कोड नहीं होने पर ट्रैफिक पुलिस ने की कार्रवाई

उज्जैन।उज्जैन में यातायात पुलिस ने यूनिक कोड के बिना चल रहे 16 ऑटो और ई-रिक्शा पर कार्रवाई की है। चालकों को यूनिक कोड लगवाने के लिए सात दिन का समय दिया गया है। तय समय सीमा में कोड नहीं लगाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।यह कार्रवाई महाकाल दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर की यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से की  है। अक्सर यात्रियों का सामान वाहनों में छूट जाता है या किसी घटना की स्थिति में वाहन की पहचान मुश्किल…

Read More

फर्जी निवेश से करोड़ों का ट्रांजेक्शन करने वाला पकड़ाया: 17 राज्यों से जुड़े हैं तार

उज्जैन।उज्जैन साइबर सेल ने फर्जी निवेश योजना के नाम पर 25 लाख रुपए की ठगी करने वाले गिरोह के एक खातेधारक को तेलंगाना से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर देश के 17 राज्यों से करोड़ों रुपए के अवैध लेन-देन का आरोप है।पुलिस के अनुसार, उज्जैन के एक सेवानिवृत्त इंजीनियर को ‘इक्विटी रिसर्च’ नामक एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा था। इस ग्रुप में खुद को गोल्डमैन सैक्स कंपनी से जुड़ा बताकर निवेश के लिए प्रेरित किया गया। ग्रुप के सदस्य नियमित रूप से निवेश और मुनाफे से संबंधित पोस्ट साझा करते…

Read More

अमेरिका बोला- आज ईरान पर सबसे बड़ा हमला करेंगे:ईरान बोला- ट्रम्प की धमकी से नहीं डरते

तेल अवीव/तेहरान।अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 11वां दिन है। इस बीच अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि मंगलवार को ईरान पर अब तक के सबसे बड़े और सबसे तीव्र हमले किए जाएंगे।हेगसेथ के मुताबिक इस हमले में बड़ी संख्या में फाइटर जेट और बमवर्षक विमान शामिल होंगे। उन्होंने दावा किया कि ईरान की सैन्य क्षमताएं कमजोर हो रही हैं और वह बुरी तरह हार रहा है।वहीं ईरान ने भी जवाब देते हुए कहा है कि वह धमकियों से डरने वाला नहीं है और जो लोग ईरान…

Read More

तेंदुए का मूवमेंट:कार सवार ने बनाया वीडियो; देवगुराडिया में वन विभाग की टीम तलाश में

इंदौर। कनाडिया थाना क्षेत्र में सोमवार अलसुबह तेंदुए के दिखने का मामला सामने आया है। बायपास से गुजर रहे एक कार सवार ने तेंदुए का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब वायरल हो रहा है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम आसपास के इलाके में तलाश कर रही है।बताया जा रहा है कि देवगुराडिया, तेजाजी नगर और कनाडिया इलाके में तेंदुए की मूवमेंट देखी गई है। सोमवार सुबह यहां से गुजर रहे एक कार चालक ने अपने मोबाइल से तेंदुए का वीडियो रिकॉर्ड किया।बिचोली मर्दाना…

Read More

टेलीग्राम ग्रुप से AI ट्रेडिंग का झांसा:निजी कंपनी के एक्जीक्यूटिव से 2.10 लाख की ठगी,

इंदौर।राजेंद्र नगर क्षेत्र के एक युवक को टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर इंटरनेशनल ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा दिया गया। आरोपियों ने एआई ट्रेडिंग बॉट से 100% सटीक मुनाफे का दावा करते हुए उससे अलग-अलग यूपीआई आईडी पर कुल 2 लाख 10 हजार 200 रुपए ट्रांसफर करवा लिए। बाद में जब रकम वापस नहीं मिली तो पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ।अगल-अलग पेमेंट से ठगे 2.लाख रुपए-राजेंद्र नगर पुलिस के मुताबिक फरियादी संजय बनवार (38) निवासी कुंदन नगर ने ई-एफआईआर सोमवार को दर्ज कराई है। शिकायत में बताया कि…

Read More

ईरान अमेरिका युद्ध का असर :घरेलु गैस सिलेंडर की बुकिंग 25 दिन बाद, कमर्शियल गैस रेस्टोरेंट – होटल के लिए बंद

उज्जैन।ईरान और इजराइल, अमेरिका युद्ध का असर पूरी दुनिया पर देखने को मिल रहा है। मध्य पूर्व में जारी तनाव के कारण भारत में गैस की आपूर्ति बाधित होने और कीमतों में भारी वृद्धि होने की संभावना है। जो घरेलु गैस डीलर के पास बुक होते ही अगले दिन घर आ जाती थी। उसमें अब 25 दिन का वेटिंग चल रहा है। कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद हो चुकी है। डीलरों के पास दो दिन से कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति सीमित होने से डीलरों ने रेस्टोरेंट में देना बंद कर…

Read More

छात्र नेता पर FIR:सांसद प्रतिनिधि के जन्मदिन पर निकाली रैली, कार में स्टंट के शेयर किए थे वीडियो

इंदौर।इंदौर के सांसद प्रतिनिधि के जन्मदिन पर कारों से स्टंट करते हुए बिना अनुमति रैली निकालने के मामले में पुलिस ने एक छात्र नेता के खिलाफ FIR दर्ज की है। छात्र नेता ने इसका वीडियो अपनी सोशल मीडिया आईडी पर शेयर किया था। पुलिस ने बिना अनुमति रैली निकालने और स्टंट करने पर कार्रवाई की है। स्टंट से बाधित हुआ था यातायात-जूनी इंदौर पुलिस ने छात्र नेता आयुष भार्गव के खिलाफ सोमवार को मामला दर्ज किया। 7 मार्च की रात आयुष भार्गव ने सांसद प्रतिनिधि पंकज फतेचंदानी के जन्मदिन पर…

Read More

BCCI टीम इंडिया को ₹131 करोड़ देगा:यह पैसा खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ में बंटेगा; तीसरी बार वर्ल्ड कप चैंपियन

नई दिल्ली।भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने पर टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ रुपए के इनाम का ऐलान किया है। यह पैसा खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ में बंटेगा।भारत ने रविवार को टी-20 वर्ल्ड चैंपियन का खिताब अपने नाम किया था। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया और ट्रॉफी जीती थी। इसके साथ ही टीम इंडिया ने अपना खिताब बरकरार रखा और टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में…

Read More

चुनाव से पहले 26 नेता निर्विरोध निर्वाचित:इनमें पवार, , अभिषेक मनु सिंघवी शामिल; 11 सीटों पर मुकाबला

नई दिल्ली।10 राज्यों की 37 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में 7 राज्यों के 26 उम्मीदवार बिना मुकाबले (निर्विरोध) के ही निर्वाचित हो गए हैं। इनमें एनसीपी (शरद) प्रमुख शरद पवार, कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।कई राज्यों में विपक्षी दलों ने उम्मीदवार नहीं उतारे, जिसके कारण ये नेता बिना मतदान के ही राज्यसभा पहुंच गए। हालांकि बिहार, ओडिशा और हरियाणा की 11 सीटों पर मुकाबला होना तय है। इन राज्यों में अतिरिक्त उम्मीदवार मैदान में होने के कारण…

Read More

सुप्रीम कोर्ट बोला-कोविड वैक्सीन से नुकसान का मुआवजा दे:एरर-फ्री पॉलिसी बनाए;; एक्सपर्ट पैनल की जरूरत नहीं

नई दिल्ली।सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को कोविड वैक्सीनेशन से जुड़ी याचिकाओं पर फैसला सुनाते हुए कहा कि सरकार वैक्सीनेशन के साइड इफेक्ट्स का मुआवजा दे। इसके लिए वह नो-फॉल्ट कंपनसेशन पॉलिसी बनाए।नो-फॉल्ट कम्पनसेशन पॉलिसी का मतलब है कि अगर किसी व्यक्ति को दवा या वैक्सीन से नुकसान हो जाए, तो उसे मुआवजा मिल सकता है, भले ही इसमें किसी की गलती साबित न हुई हो।जस्टिस विक्रम नाथ और संदीप मेहता की बेंच ने यह भी कहा कि वैक्सीनेशन के साइड इफेक्ट्स की मॉनिटरिंग के लिए मौजूदा सिस्टम जारी रहेगा। इसके…

Read More