शासकीय कार्यालय बना दारू का अड्डा

  मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन क्षेत्रीय कार्यालय उज्जैन में 8 मार्च रंग पंचमी के दिन कुछ अज्ञात लोग क्षेत्रीय कार्यालय में दारू का सेवन कर रहे थे, क्षेत्रीय प्रबंधक इस बात का जवाब दें इस प्रकार की गैर कानूनी गतिविधियां इस कार्यालय में क्यों चल रही है। मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी के जिले में उन्होंने दारु को प्रतिबंधित कर रखा है परंतु सरकारी कार्यालय में दारू का सेवन चल रहा है। क्षेत्रीय प्रबंधक श्री उदय सिंह मौर्य से इस विषय पर पूछा गया कि यहां कोई परमानेंट…

Read More

पॉप सिंगर रिहाना के घर पर फायरिंग

बेवर्ली हिल्स वाले घर पर महिला ने चलाईं 10 गोलियां, घर में मौजूद सिंगर सुरक्षित हॉलीवुड की मशहूर पॉप सिंगर रिहाना के घर के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है। इस घटना में रिहाना सुरक्षित हैं और कोई घायल नहीं हुआ है। लॉस एंजिल्स पुलिस ने इस मामले में एक 30 साल की महिला को हिरासत में लिया है। लॉस एंजिल्स पुलिस के मुताबिक, यह घटना कैलिफोर्निया (अमेरिका) के समय के अनुसार रविवार दोपहर करीब 1:21 बजे हुई। रिहाना के बेवर्ली हिल्स स्थित घर के गेट के सामने, सड़क…

Read More

टीम आॅफ द टूर्नामेंट में संजू-बुमराह समेत 4 भारतीय

साउथ अफ्रीका के मार्करम कप्तान, पाकिस्तान के फरहान और वेस्टइंडीज के होल्डर भी शामिल ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली आईसीसी ने सोमवार को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम आॅफ द टूर्नामेंट का ऐलान किया है। चैंपियन बनी भारतीय टीम के चार खिलाड़ी इस टीम में शामिल किए गए हैं। इनमें संजू सैमसन, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह का नाम है। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान को टीम का ओपनर बनाया गया है। इस टीम की कप्तानी साउथ अफ्रीका को सेमीफाइनल तक पहुंचाने वाले…

Read More

कैफे संचालक के खिलाफ रेप-धर्मांतरण की एफआईआर

कमिश्नर को पीड़िता ने बताई आपबीती; आरोपी के पिता हैं भाजपा पदाधिकारी और सरपंच ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर के महिला थाने में डिजिटल मार्केटिंग से जुड़ी एक युवती की शिकायत पर फरहान पिता शफुद्दीन शेख, निवासी बुढानिया के खिलाफ दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। फरहान के पिता हातोद क्षेत्र के बुढानिया में भाजपा से सरपंच और अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी हैं, जबकि फरहान खुद एक कैफे संचालित करता है। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी संतोष और सागर के साथ पीड़िता पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह…

Read More

गुरुग्राम में सोसाइटी की दीवार गिरी- 7 मजदूरों की मौत

3 गंभीर रूप से घायल, कुछ लोगों के दबे होने की आशंका ब्रह्मास्त्र गुरुग्राम गुरुग्राम में सोमवार रात ग्लोबल सिग्नेचर सोसाइटी में निर्माणाधीन प्रोजेक्ट की दीवार गिर गई। इस हादसे में 7 मजदूरों की मौत हो गई। 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों और घायलों को राजस्थान के भिवाड़ी जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही बिलासपुर थाना पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची। मिट्टी और मलबे में अभी भी लोगों के दबे होने की आशंका है। टीमें रेस्क्यू आॅपरेशन चलाए हुए है। अभी तक…

Read More

ईरान जंग- पाकिस्तान में तेल महंगा, स्कूल बंद

मंत्रियों की सैलरी-विदेश दौरे रोके, सरकारी दफ्तर हफ्ते में 4 दिन खुलेंगे, कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम ब्रह्मास्त्र इस्लामाबाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को बढ़ती तेल कीमतों को देखते हुए खर्चों में कटौती योजना का ऐलान किया है। इसके तहत सरकारी दफ्तर हफ्ते में सिर्फ चार दिन खुलेंगे और आधे कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे। इस हफ्ते के अंत से स्कूल दो हफ्तों के लिए बंद रहेंगे। पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो न्यूज के मुताबिक, मंत्रियों और सलाहकारों के विदेश दौरे रोक दिए गए हैं। मंत्री दो महीने…

Read More

महाकाल मंदिर के सिक्योरिटी गार्ड ने चलाई गोली, जन्मदिन की पार्टी के दौरान किया हर्ष फायर

  उज्जैन। रतलाम जिले के आलोट में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना सामने आई है। फायरिंग के दौरान गोली आसमान की बजाय सामने की ओर चल गई और पड़ोस में रहने वाले युवक को लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोली चलाने वाला युवक महाकाल मंदिर का सिक्योरिटी गार्ड बताया जा रहा है। घटना सोमवार रात आलोट नगर के प्रमिलागंज इलाके की है। यहां रहने वाला श्याम नायक पिता अमर सिंह अपना जन्मदिन मना…

Read More

हर घंटे औसतन 8 साइबर क्राइम के मामले दर्ज हो रहे

गिने-चुने लोगों को ही वापस मिलती है ठगी की रकम उज्जैन। पूरे प्रदेश के साथ ही उज्जैन जिले में भी हर घंटे औसतन 8 साइबर क्राइम के मामले दर्ज हो रहे हैं। अगर हिसाब लगाया जाए तो रोज लगभग 190 लोग साइबर फ्रॉड का शिकार हो रहे हैं। 2025 में पहले छह महीनों में ही कुल 34021 साइबर अपराध के केस सामने आए हैं, जबकि यह आंकड़ा 2021 के मुकाबले कई गुना ज्यादा है, जब पूरे साल में सिर्फ 13768 मामले दर्ज हुए थे। साल 2021 से 2025 तक का…

Read More