खामेनेई की मौत पर अमेरिका में लगा था सट्‌टा:498 करोड़ का खेला था दांव; अब साइट ने भुगतान रोका

न्यूयॉर्क/वॉशिंगटन।ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई को लेकर अमेरिकी प्रेडिक्शन मार्केट साइट काल्शी पर 498 करोड़ रु. का दांव लगाया गया। यह न्यूयॉर्क स्थित कंपनी है, जहां लोग चुनाव, युद्ध और वैश्विक घटनाओं के नतीजों पर पैसे लगाते हैं।खामेनेई की मौत के बाद कई यूजर्स ने खुद को विजेता मान लिया। एक कारोबारी ने 3.19 लाख रुपए लगाए थे और उसे 58 लाख रुपए मिलने की उम्मीद थी, लेकिन कुछ ही मिनट बाद साइट ने ट्रेड रोक दिया। कंपनी ने कहा कि उसके नियम किसी व्यक्ति की मौत से जुड़े दांव…

Read More

ईरान का दावा- ट्रम्प को युद्ध के लिए उकसाया:विदेश मंत्री बोले- अमेरिकी सीनेटर और नेतन्याहू ने साजिश की

तेल अवीव/तेहरान।ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने आरोप लगाया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को ईरान के खिलाफ युद्ध के लिए उकसाया गया। उनका दावा है कि अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मिलकर साजिश की।अराघची के मुताबिक ग्राहम हाल के हफ्तों में कई बार इजराइल गए और वहां की खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों से मुलाकात की। इन बैठकों में ईरान से जुड़े मामलों पर चर्चा हुई।अराघची का कहना है कि ग्राहम ने कहा था कि उन्हें इजराइल से ऐसी खुफिया जानकारी मिलती…

Read More

एनटीआर फैंस ने हॉस्पिटल में की तोड़फोड़: एक्टर को देखने उमड़ी भीड़, अफरा-तफरी मची, पुलिस ने की लाठीचार्ज

बैंग्लोर। साउथ स्टार जूनियर एनटीआर हाल ही में एक हॉस्पिटल के उद्घाटन में पहुंचे थे। एक्टर को देखने के लिए फैंस की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई, जिसने हॉस्पिटल में तोड़फोड़ की। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।8 मार्च को जूनियर एनटीआर बैंग्लोर के केआईएमएस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल पहुंचे। उदघाटन समारोह में उनके आने की खबर मिलते ही कई फैंस उनकी एक नजर पाने के लिए वहां इकट्ठा होने लगे। भीड़ बढ़ने से अफरा-तफरी होने लगी।एक्टर जैसे ही पहुंचे, उनके करीब जाने के लिए फैंस के बीच धक्का-मुक्की…

Read More

ईरान जंग पर विपक्ष का हंगामा:चर्चा की मांग; सरकारबोली- स्पीकर हटाने के प्रस्ताव पर बहस के लिए तैयार

नई दिल्ली।संसद के बजट सत्र के दूसरे फेज के पहले दिन लोकसभा और राज्यसभा में अमेरिकी-इजराइल और ईरान जंग पर जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष जंग के बाद पश्चिम एशिया में बने हालात पर चर्चा की मांग कर रहा था।उधर, विदेश मंत्री ने पहले राज्यसभा में और फिर लोकसभा में गल्फ देशों से भारतीयों की वापसी और एनर्जी संकट को लेकर तैयारियों के बारे में बताया।राज्यसभा में विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया। जयशंकर ने कहा, ‘इस समय ईरान की लीडरशिप से कॉन्टैक्ट मुश्किल है, लेकिन भारत शांति और बातचीत…

Read More

सड़क चौड़ीकरण से परेशानी, उज्जैन निगम घेराव किया:दोगुना मुआवजा और चौड़ाई कम करने की मांग

उज्जैन।उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के काम से हो रही परेशानियों को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष  के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर निगम का घेराव किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि लगातार खुदाई के कारण आम लोगों, दुकानदारों और रहवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोयला फाटक से नगर निगम तक पैदल मार्च किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक  के इस्तीफे की मांग भी उठाई गई।कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि शहर के कई क्षेत्रों में…

Read More

जीत का जश्न मनाने पर मारपीट: 2 समुदायों में चले लाठी-डंडे,पटाखे फोड़ने पर हुआ विवाद; 10 से ज्यादा घायल

उज्जैन चिमनगंज थाना क्षेत्र में भारतीय टीम की जीत का जश्न मनाने के दौरान दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। पटाखे फोड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया, जिसमें महिलाओं सहित दोनों पक्षों के 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घटना रविवार रात जीरो पॉइंट ब्रिज के पास राज रॉयल कॉलोनी की है।जानकारी के अनुसार कॉलोनी के लोग भारतीय टीम की जीत का जश्न मना रहे थे। इस दौरान पटाखे फोड़ने को लेकर वहीं रहने वाले दूसरे पक्ष के कुछ युवकों ने आपत्ति जताई। इसके…

Read More

शीतला सप्तमी के चार दिन पहले से मेला परिसर में तने झूले चक्करी के अलावा आधुनिक आयटम की दुकानें

खरसौदकलां। शीतला सप्तमी पर आयोजित मेले के चार दिन पहले से मेला परिसर में मनोरंजन के साधन तन चुके हैं। मेला शुरूआत के साथ ग्रामीणों में कोतूहल का माहौल बना हुआ है। ग्राम पंचायत के तत्वाधान में खरसौद कलां में 4 दिनी मेला आयोजित होता है। वर्तमान में व्यापारी अपने संसाधनों के साथ में चार दिन पहले से पहुंच चुके हैं । यहां तक की आकाश झूले चकरी ब्रेक डांस बच्चों की छूक छूक करती रेल भी तन चुकी हैं। तो कई मंदसौर , उज्जैन,धार, इंदौर,देवास यहां तक राजस्थान से…

Read More

रंग लगाने की बात पर विवाद:दो पक्ष आपस में भिड़े, दो युवकों पर चाकू-पत्थरों से हमला; 4 पर केस दर्ज

इंदौर।इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में रंग लगाने की बात को लेकर रविवार को दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष के लोग घर से चाकू ले आए और दो युवकों पर चाकू और पत्थरों से हमला कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस के अनुसार नगीन नगर निवासी सोहन तरेटिया और सोनू की शिकायत पर शुभम पुत्र अमरसिंह, उसकी पत्नी रितिका, दोस्त देवेंद्र विश्वकर्मा और अन्य साथियों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में…

Read More

कायस्थ मंडल का होली मिलन समारोह संपन्न, खेली फूल गुलाल से होली

राजगढ़-ब्यावरा। कायस्थ मंडल नगरीय क्षेत्र वेलफेयर सोसायटी का होली मिलन समारोह निजी होटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बडी संख्या मे कायस्थ समाज लोग उपस्थित रहे। मंडल के अध्यक्ष आर बी सक्सेना, एम के भटनागर ने बताया कि होली मिलन कार्यक्रम एकता सदभावना को लेकर हर साल किया जाता है। होली मिलन कार्यक्रम में सपरिवार सहित होली मिलन, गीत संगीत, नृत्य, काव्य पाठ आदि के साथ सहभोज भी किया गया है। कार्यक्रम मे श्रीमति शशि श्रीवास्तव, सुहास प्रधान, कुसुम सक्सेना, लता श्रीवास्तव, साधना श्रीवास्तव, सुधा श्रीवास्तव, अन्नू श्रीवास्तव, नीना…

Read More

ब्लाक कालोनी में महिला मंडल ने मनाया फाग महोत्सव

सारंगपुर। सारंगपुर में होली के उल्लास के बीच ब्लाक कालोनी महिला मंडल ने फाग महोत्सव का आयोजन किया। आयोजित इस कार्यक्रम में बडी संख्या में कालोनी की महिलाओं ने शिरकत की और पारंपरिक तरीके से होली का पर्व मनाया। महिला मंडल की सदस्यों ने अबीर, गुलाल और पुष्प अर्पित कर फाग उत्सव का शुभारंभ किया। इसके बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी। महोत्सव के दौरान ढोलक की थाप पर पारंपरिक फाग गीत और भजनों की प्रस्तुति दी गई। ‘फूलों में छुप गया नंदलाला, गोपाला, राधा…

Read More