उज्जैन प्रदेशभर में चल रही ठंडी हवाओं का असर उज्जैन में भी दिखाई दे रहा है। बीती रात तापमान गिरकर 9 डिग्री पर पहुंच गया, जो इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण दिन और रात दोनों के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। शहर में दिन और रात के तापमान में 17 डिग्री से अधिक का अंतर देखा गया।पिछले चार दिनों में दिन और रात के तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। सुबह…
Read MoreDay: December 8, 2025
महिदपुर छात्रावास की पांच छात्राएं उज्जैन रेफर:दो छात्राओं को आईसीयू में रखा
उज्जैन आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ के चलते रविवार को महिदपुर के कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास की 15 छात्राओं को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें से पांच छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई है, जिन्हें सोमवार को उज्जैन के चरक अस्पताल रेफर किया गया है। अस्पताल ने इनमें से दो छात्राओं को आईसीयू में रखा है।महिदपुर अस्पताल में भर्ती छात्राओं में हेमलता डाबिया 18 वर्ष, शीला प्रजापत 17 वर्ष, शिव कन्या चौधरी 18 वर्ष, पायल कुंवर 17 वर्ष, मोनिका बैरागी 15 वर्ष की हालत बिगड़ने…
Read Moreफर्जी कागजात बनाकर मां की संपत्ति हड़पने केविवाद में कोर्ट के निर्देश पर भाई के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज
इंदौर–इंदौर की तिलक नगर पुलिस ने संपत्ति विवाद में कोर्ट के परिवाद के बाद देवास निवासी एक व्यक्ति पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपी ने मृत मां की संपत्ति अपने नाम करवाने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए और सात भाई-बहनों को अनजान रखकर भूखंड बेच दिया। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।शिकायतकर्ता अजय जायसवाल निवासी सिरोलिया रोड देवास ने पुलिस को बताया कि उनके भाई ओमप्रकाश जायसवाल निवासी महादेव तोतला नगर ने असत्य शपथपत्र और अन्य दस्तावेज तैयार…
Read Moreइंदौर में युवक कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प:वाटर कैनन चलाकर खदेड़ा; अपराध, नशाखोरी और भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की मांग
इंदौर इंदौर में युवक कांग्रेस ने बढ़ते अपराध, नशाखोरी और प्रशासनिक सुस्ती के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा।’कार्यकर्ताओं का आरोप है कि शहर में अपराध, नशे का कारोबार और भ्रष्टाचार बेकाबू हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा। इसी बीच कांग्रेस ने एसआईआर मामले में 5.68 लाख गायब मतदाताओं को लेकर हस्ताक्षर अभियान भी शुरू किया है।युवक कांग्रेस ने हस्ताक्षर अभियान भी शुरू किया है। युवक…
Read Moreबिग बॉस 19 के विनर बने गौरव खन्ना
मिला 50 लाख रुपए का कैश प्राइज, फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए सलमान रियलिटी शो बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले को जीतकर इस सीजन के विजेता गौरव खन्ना बने हैं, जबकि फरहाना भट्ट रनर-अप रहीं। वहीं, अमाल मलिक पांचवें, तान्या मित्तल चौथे और प्रणीत मोरे तीसरे स्थान पर रहे। ग्रैंड फिनाले रविवार को मुंबई में हुआ। विनर गौरव खन्ना की बात करें तो वे एक फेमस टीवी एक्टर हैं, जो सीआईडी और अनुपमा जैसे टीवी शो में नजर आ चुके हैं। शो जीतने पर गौरव को…
Read Moreभारतीय टीम टी-20 सीरीज के लिए कटक पहुंची
45 हजार दर्शक मैच देख सकेंगे, 9 दिसंबर को साउथ अफ्रीका से मुकाबला ब्रह्मास्त्र कटक भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी-20 मुकाबला 9 दिसंबर को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच को लेकर शहर और स्टेडियम की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। करीब 45 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई है और उनके लिए सुरक्षा व सुविधा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रविवार को भारतीय टीम कटक पहुंची। दोनों टीमों को भुवनेश्वर एयरपोर्ट से चार बसों के जरिए कटक लाया गया। यहां…
Read Moreइंदौर में चाइना डोर से फिर हुए दो हादसे, बाइक से जाते समय युवक का गला कटा
खजराना में भी युवक का अंगूठा कटा ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर में रविवार शाम चाइना डोर से फिर दो हादसे हो गए। सेंट्रल कोतवाली इलाके में बाइक से जा रहे एक युवक का गला चाइना डोर से कट गया। वहीं दूसरे व्यक्ति के साथ खजराना में घटना हुई। जिसमें पैर के अंगूठे में चाइना की डोर उलझने से चोट लगी है। दोनों का एमवाय में उपचार चल रहा है। पहला मामला हाथीपाला इलाके का है। रविवार शाम करीब 7 बजे के लगभग यहां पर रेहान(30) पुत्र मकबूल खान निवासी साउथ तोड़ा…
Read Moreइंदौर से दिल्ली-मुंबई का किराया शारजाह से महंगा, आज भी मप्र्र में इंडिगो का संचालन प्रभावित
ब्रह्मास्त्र इंदौर मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर एयरपोर्ट से रविवार को भी इंडिगो की उड़ान प्रभावित है। वहीं सोमवार को भी फ्लाइट प्रभावित रहेंगी। देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट पर यात्री लगातार परेशान हो रहे हैं। एयरपोर्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को भी सुबह की इंदौर से आने और जाने वाली 3 से ज्यादा फ्लाइट कैंसल हैं। वहीं एयरपोर्ट पर उड़ान निरस्ती और अफरा-तफरी के बीच अचानक किरायों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। इंदौर से शारजाह जैसे इंटरनेशनल रूट का टिकट डॉमेस्टिक…
Read Moreश्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी, 5 की मौत
ब्रह्मास्त्र नासिक महाराष्ट्र के नासिक जिले के वनी इलाके में एक इनोवा कार गहरी खाई में गिर गई, जिसमें सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे के वक्त सभी श्रद्धालु सप्तशृंगी देवी के दर्शन करके वापस लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर सीधी घाटी में जा समाई। घटना वनी के गणपति प्वाइंट के पास हुई बताई जा रही है। यह जगह घाट एरिया में आती है, जहां सड़कें घुमावदार और ऊंचाई पर होती हैं। लौटते समय कार पर से कंट्रोल छूट गया और…
Read Moreएमपी में 10 इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर
ब्रह्मास्त्र बालाघाट एमपी के बालाघाट में नक्सल इतिहास में पहली बार एक साथ 10 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें 77 लाख रुपए का इनामी हार्डकोर नक्सली सुरेंद्र उर्फ कबीर भी शामिल है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को इन नक्सलियों ने अपने हथियार सौंपे। इन सभी नक्सलियों पर मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र में 2 करोड़ 36 लाख का इनाम घोषित है। इनमें चार महिला और छह पुरुष नक्सली हैं। नक्सलवादियों ने दो एके 47, दो इंसास रायफल, एक एसएलआर, दो एसएसआर, सात बीजीएल सेल व चार वॉकीटाकी पुलिस को सौंपे…
Read More