मां शिप्रा तैराक दल की खिलाड़ियों का SGFI राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए चयन

मां शिप्रा तैराक दल की खिलाड़ियों का SGFI राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए चयन मां शिप्रा तैराक दल की होनहार तैराक वैष्णवी बारोड़ एवं अदिति शुक्ला का चयन SGFI की 69वीं राज्यस्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जिसका आयोजन 7 नवंबर से 11 नवंबर तक इंदौर में किया जाएगा। संस्था की खिलाड़ी सपना माली इस प्रतियोगिता में उज्जैन संभाग से कोच एवं मैनेजर के रूप में सहभागिता करेंगी। वैष्णवी एवं अदिति दोनों खिलाड़ी उज्जैन संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस अवसर पर तैराक दल अध्यक्ष पं. हिमांशु व्यास, संस्था…

Read More

आॅलराउंडर शिवम दुबे ने जम्पा के खिलाफ 117 मीटर का छक्का लगाया

ब्रह्मास्त्र गोल्ड कोस्ट आॅस्ट्रेलिया को चौथे टी-20 में 48 रन से हराने के बाद भारतीय आॅलराउंडर शिवम दुबे ने कहा- ‘मैंने इतनी बड़ी स्क्वैयर बाउंड्री नहीं देखी है। यहां की स्क्वैयर बाउंड्री करीब 80 से 82 मीटर है।’ उनसे गुरुवार को मैच के बाद मीडिया ने बाउंड्री पर सवाल किए थे। क्योंकि, करारा ओवल मैदान में स्क्वैयर बाउंड्री काफी बढ़ी है। साथ ही नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे दुबे ने भारतीय पारी के 11वें ओवर में एडम जम्पा के खिलाफ सामने की दिशा में 117 मीटर का छक्का लगाया था।…

Read More

लैंड पुलिंग के विरोध में 18 नवंबर से अनिश्चितकालिन बड़ा आंदोलन

Dainik Awantika Site Icon New

ब्रह्मास्त्र उज्जैन लेंड पुलिंग के विरोध में भारतीय किसान संघ 18 नवंबर से उज्जैन में अनिश्चित काल के लिए घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन शुरू करेगा। अंतिम निर्णय नहीं होने तक किसान उज्जैन में डटे रहेंगे किसान, खाना वहीं बनाएंगे, खायेंगे और सोएंगे भी वहीं। किसान संघ ने लैंड पुलिंग एक्ट व खेतों में स्थाई निर्माण को लेकर सरकार द्वारा राय स्पष्ट नहीं होने के बाद 10 नवंबर को मालवा प्रांत के सभी जिला केंद्र पर लैंड पुलिंग कानून के खिलाफ ज्ञापन दिया जाएगा। साथ ही 18 नवंबर से उज्जैन…

Read More

बीआरटीएस : चार दिन चले अढ़ाई कोस, रैलिंग तोड़ना फिर बंद

ब्रह्मास्त्र इंदौर बीआरटीएस तोड़ने का काम जैसे तमाशा बनकर रह गया है। हाई कोर्ट के आदेश के करीब 8 महीने बाद चार दिन पहले बीआरटीएस को तोड़ना शुरू किया। कुछ रैलिंग हटाई और गुरुवार को ठेकेदार ने फिर काम करने से इनकार कर दिया। अफसरों ने ठेकेदार को फोन लगाया तो उसने कहा, आप चाहें तो मेरी अर्नेस्ट मनी जब्त कर लें, लेकिन मैं यह काम नहीं कर पाऊंगा। निगम अफसरों ने ठेकेदार से दोबारा बात की। दोपहर में डीडी के माध्यम से उसने 7 लाख की राशि जमा की।…

Read More

अमेरिका ने 17वीं बार ड्रग तस्करों की वोट पर हमला किया, 3 की मौत

ब्रह्मास्त्र वाशिंगटन अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने गुरुवार को बताया कि कैरेबियन सागर में नशा तस्करी करने वाले एक और बोट पर हमला किया गया है। इस हमले में बोट पर मौजूद तीन लोगों की मौत हो गई। हेगसेथ ने कहा कि ट्रम्प प्रशासन ने अब तक कम से कम 17 बार हमले किए हैं। इनमें कुल मिलाकर कम से कम 69 लोगों की जान गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर हमले से जुड़ा 20 सेकंड का वीडियो भी पोस्ट किया। बुधवार को हेगसेथ और विदेश मंत्री मारको…

Read More

ममदानी की जीत से मुश्किल में न्यूयॉर्क के अरबपति

8 लाख लोग शहर छोड़ सकते हैं, टेक्सास गवर्नर की धमकी- यहां आए तो 100% टैरिफ वसूलेंगे ब्रह्मास्त्र वाशिंगटन न्यूयॉर्क मेयर चुनाव में भारतीय मूल के जोहरान ममदानी की जीत से शहर के अरबपतियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जे.एल. पार्टनर्स सर्वे के मुताबिक, न्यूयॉर्क के 9% यानी करीब 7.65 लाख लोग शहर छोड़ सकते हैं। इसकी बड़ी वजह ममदानी की अमीरों पर एक्स्ट्रा टैक्स लगाने की पॉलिसी है। उन्होंने चुनाव से पहले वादा किया था कि वे अमीरों और बड़ी कंपनियों पर नए टैक्स लगाकर 9 अरब डॉलर जुटाएंगे।…

Read More

राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर हलचल तेज

निगम-मंडलों में इस बार युवाओं व नए चेहरों को मौका मिलेगा उज्जैन। बीजेपी के उन युवा नेताओं के लिए यह  खुशखबरी ही होगी कि प्रदेश में न केवल राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर हलचल तेज हो गई है वहीं निगम मंडलों में भी जो नियुक्तियां होनी है उनमें युवा और  नए चेहरों को ही मौका दिया जाने वाला है। बता दें कि शहर के कई बीजेपी नेता आयोग, निगम मंडलों के साथ ही उज्जैन विकास प्राधिकरण में अपनी नियुक्ति होने की आस में बैठे हुए है। अब राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर…

Read More

अगले साल भारत आ सकते हैं ट्रम्प, बोले- पीएम मोदी ने न्योता दिया, वह अच्छे इंसान

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को कहा कि वे अगले साल भारत आ सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी बातचीत बहुत अच्छी चल रही है और दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते पर चर्चा आगे बढ़ रही है। व्हाइट हाउस के ओवल आॅफिस में मीडिया से बातचीत में ट्रम्प ने एक बार फिर पीएम मोदी को अपना दोस्त और अच्छा इंसान बताया। ट्रम्प ने कहा- हम बात करते रहते हैं। उन्होंने रूस से तेल की खरीद काफी कम कर दी है। पीएम मोदी ने…

Read More