इंदौर: ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली, पारिवारिक विवाद की आशंका इंदौर।शहर में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक पुलिसकर्मी ने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 28 वर्षीय अनुराग भागोर के रूप में हुई है, जो द्वारिकापुरी थाना क्षेत्र में पदस्थ था। घटना सुबह करीब 5 बजे की है, जब अनुराग ने दिग्विजय मल्टीस्टोरी बिल्डिंग स्थित एक फ्लैट में सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस मौके…
Read MoreMonth: July 2025
खाना बनाने आई इंदौर की महिला ने खाया जहर
उज्जैन। इंदौर के ग्रीन पार्क चंदननगर थाना क्षेत्र में रहने वाली फरजाना पति अब्दुल शफीक 40 साल को गुरूवार शाम मिर्जा नईम बेग मार्ग से चरक अस्पताल लाया गया था। फरजाना ने जहरीला पदार्थ खाया था। डॉक्टरों ने उपचार के लिये भर्ती किया। उसे भर्ती कराने वाले अयुब के भाई ने बताया कि फरजाना खाराकुआ स्थित बोहरा समाज की दरगाह आई थी, जहां खाना बनाने का काम कर रही थी। उसका बेटी से विवाद हुआ था, उसके बाद वह काम छोड़कर निकल गई थी। अस्पताल स्टॉफ ने मामले की सूचना…
Read Moreमोबाइल चार्ज करते समय युवक को लगा था करंट
उज्जैन। चिंतामण थाना क्षेत्र के ग्राम हमीरखेड़ी से ईश्वर पिता बाबूलाल 30 साल को बुधवार शाम परिवार के लोग चरक अस्पताल लाये थे और करंट लगना बताया था। ईश्वर की मौत होने पर अस्पताल स्टॉफ ने शव पोस्टमार्टम कक्ष में रखा था। गुरूवार सुबह पोस्टमार्टम के दौरान सामने आया कि ईश्वर भतृहरी नगर खिलचीपुर आगररोड का रहने वाला था। हमीरखेड़ी में उसका ससुराल है। पत्नी उमा और 3 बच्चे मायके में थे। ईश्वर उन्हे लेने गया था, इस दौरान ससुराल में मोबाइल चार्जिंग पर लगते समय बिजली के बोर्ड के…
Read Moreनागदा से रैफर युवती की उज्जैन के रास्ते में मौत
उज्जैन। नागदा के राममंदिर के पास रहने वाली अन्नु पिता मधुकर जैन 18 वर्ष की हालत गंभीर होने पर गुरूवार दोपहर को उज्जैन रैफर किया गया था। परिजन उसे चरक अस्पताल लेकर आ रहे थे, लेकिन उज्जैन पहुंचने से पहले रास्ते में उसकी सांसे थम गई। चरक भवन में डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद शव को पोस्टमार्टम कक्ष में रख अस्पताल पुलिस चौकी को सूचना दी। बताया जा रहा है कि अन्नु जैन ने जहरीला पदार्थ खाया था। अस्पताल चौकी पुलिस शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराकर मर्ग डायरी जांच के लिये…
Read Moreपुराने विवाद में बदमाश ने 3 युवको को मारे चाकू
उज्जैन। नागदा थाना क्षेत्र के पुराना बस स्टेंड पर चंद्रशेखर आजाद मार्ग पर रहने वाला रविन्द्र उर्फ रवि पिता कैलाश तंवर चायनीस फूड की दुकान लगाता है। उसका पुराना विवाद पंकज उर्फ लाली निवासी विद्यानगर से चला आ रहा था। बुधवार रात पंकज उसकी दुकान पर पहुंचा और चाकू से हमला कर दिया। दुकान पर अमित प्रजापत गुलाबबाई कालोनी और गगन चौहान निवासी पांचाल धर्मशाला महिदपुर नाका खडे थे। उन्होने रवि पर हमला होता देख बीच बचाव का प्रयास किया तो बदमाश पंकज ने उन्हे भी चाकू मार दिये। चाकूबाजी…
Read Moreपत्नी के घंघट नहीं लेने पर पुत्र को जमीन पर था दचका हत्या का आरोपी बना सलाखों में पहुंचा कलयुगी पिता
उज्जैन। पत्नी के घंूघट नहीं लेने पर 3 साल के मासूम पुत्र को जमीन पर दचक कर हत्या का प्रयास करने वाला पिता चार दिन बाद हत्या का आरोपी बन गया है। घटनाक्रम के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल की सलाखों में भेज दिया था। अब जानलेवा हमले के साथ हत्या की धारा बढ़ाई जायेगी। बड़नगर के ग्राम उमरिया में रहने वाले 3 साल के मासूम तनवीर पिता आजाद शाह को शनिवार को गंभीर हालत में उपचार के लिये उज्जैन के फ्रीगंज स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया…
Read Moreकैमरों से लैस होगा मार्ग, ड्रोन से होगी निगरानी -महाकाल से रामघाट तक आईजी-डीआईजी ने किया निरीक्षण
उज्जैन। श्रावण माह की शुरूआत 11 जुलाई से हो रही है। इस बार बाबा महाकाल प्रजा का हाल जानने 6 बार नगर भ्रमण पर निकलेगें। जिसके चलते गुरूवार को सवारी मार्ग की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिये आईजी-डीआईजी अधिनस्थ विभागों के अधिकारियों के साथ निरीक्षण पर निकले। प्रतिवर्ष श्रावण माह के साथ भादौ माह में बाबा भक्तों को दर्शन देने के लिये नगर भ्रमण कर प्रजा का हाल जानते है। देशभर से श्रद्धालु बाबा की एक झलक पाने के लिये सवारी मार्ग पर पहुंचते है। श्रद्धालुओं का बाबा के…
Read Moreउज्जैन के बगलामुखी से आज निशुल्क बटेगा गुप्त नवरात्रि में सिद्ध किया 251 किलो कुमकुम
उज्जैन। भैरवगढ़ रोड पर स्थित उज्जैन के प्रसिद्ध मां बगलामुखी धाम मंदिर से गुप्त नवरात्रि के दौरान पूजन, अर्चन, हवन आदि कई प्रकार के अनुष्ठान के दौरान देवी को अर्पित कर सिद्ध किया गया 251 किलो लाल कुमकुम श्रद्धालुओं को आशीर्वाद एवं प्रसाद स्वरूप भर्तृहरि गुफा के महंत पीर योगी श्री रामनाथ जी महाराज के सानिध्य में आज शुक्रवार को महानवमी पर्व पर निशुल्क वितरित किया जाएगा। गुप्त नवरात्रि के अवसर पर मंदिर में प्रतिदिन 51 बटुक ब्राह्मणों ने मां बगलामुखी के समक्ष हवन, पूजन आदि अनुष्ठान कर जनकल्याण की…
Read Moreबीजेपी के नए अध्यक्ष खंडेलवाल प्रभारी मंत्री के साथ महाकाल दर्शन करने पहुँचे – दर्शन कर लिया अशीर्वाद, मंदिर समिति ने किया सम्मान
दैनिक अवन्तिका उज्जैन। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल गुरुवार दोपहर महाकाल मंदिर पहुंचे। अध्यक्ष बनने के बाद उनके प्रथम उज्जैन आकर उन्होंने बाबा का अशीर्वाद लिया व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजन राजेश पुजारी, आकाश पुजारी ने कराया। खंडेलवाल के साथ उज्जैन के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल व पार्टी के कई स्थानीय नेता व पदाधिकारी भी थे। मंदिर समिति ने नंदीहॉल में खंडेलवाल का पारंपरिक स्वागत किया। मीडिया से उन्होंने कहा पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्यार और भरोसे से मुझे यह ज़िम्मेदारी मिली है। मैं…
Read Moreनवनिर्वाचित प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने महाकाल दर्शन किए
उज्जैन। प्रदेश भाजपा के निर्विरोध नव निर्वाचित अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने गुरूवार को उज्जैन पहुंचकर भगवान महाकाल के चौखट से दर्शन पूजन किया। इस दौरान उन्होंने मिडिया से चर्चा के दौरान कहा कि संगठन में बदलाव आने वाला समय तय करेगा। इसके बाद नानाखेडा स्थित पं.दिनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां से वे कालिदास अकादमी में स्वागत एवं सम्मान समारोह में पहुंचे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नए जोश एवं उमंग भर दी। उनके साथ संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी थे।
Read More