डोदरा में दर्दनाक हादसा महिसागर नदी पर बना पुल ढहा, 9 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी वडोदरा, गुजरात | 9 जुलाई 2025गुजरात के वडोदरा जिले में बुधवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया जब महिसागर नदी पर बना एक चार दशक पुराना पुल अचानक ढह गया। इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 6 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। बचाव कार्य अभी भी युद्ध स्तर पर जारी है। हादसा सुबह 7:30 बजे हुआ प्रशासन के अनुसार यह हादसा बुधवार सुबह करीब…
Read MoreMonth: July 2025
हरीओम तौल कांटे से कानीपुरा मार्ग तक सड़क पर किए गए अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण को निगम की टीम ने हटाया है
हरीओम तौल कांटे से कानीपुरा मार्ग तक सड़क पर किए गए अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण को निगम की टीम ने हटाया है जोन क्रमांक 02 अंतर्गत हरिओम तोल कांटे से लेकर कानीपुर रोड मुख्य मार्ग के दोनों तरफ भवन स्वामियों द्वारा रोड तक अतिक्रमण करते हुए अस्थाई रूप से सड़क में ओटले का निर्माण एवं टीन शेड लगाकर अतिक्रमण कर लिया गया था जिससे आवागमन भी अवरुद्ध हो रहा था और रोड भी सकरा हो गया था। निगम आयुक्त आशीष पाठक के निर्देश के क्रम में कार्यपालन यंत्री जगदीश…
Read Moreक्रिकेटर रजत पाटीदार ने लिया रणजीत बाबा का आशीर्वाद
ब्रह्मास्त्र इंदौर आरसीबी की कप्तानी करने वाले क्रिकेटर रजत पाटीदार मंगलवार को रणजीत हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने रणजीत बाबा का आशीर्वाद लिया और उनका पूजन किया। इसके साथ ही उन्होंने ध्वजा भी अर्पित की। मंदिर के पुजारी पं.संजय व्यास ने बताया कि रजत पाटीदार सपत्नीक रणजीत बाबा के दर्शन के लिए मंगलवार को सुबह के समय आए थे। मंदिर में उन्होंने रणजीत बाबा का पूजन अर्चन किया। पं.व्यास ने भगवान का पूजन करवाया। इस दौरान उसके साथी भी यहां मौजूद रहे। रजत पाटीदार को मंगलकामनाओं के साथ आशीर्वाद…
Read Moreसरकार कराएगी लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों की काबिलियत का परीक्षण, सड़क, पुल और भवन के निर्माण को बेहतर बनाने पर फोकस
ब्रह्मास्त्र उज्जैन जी हां! सूबे की सरकार अब लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों की काबिलियत का परीक्षण कराएगी। दरअसल सरकार का फोकस पूरे प्रदेश के साथ ही उज्जैन में भी सड़क, पुल और भवन आदि निर्माण को बेहतर बनाने पर पर है लिहाजा सरकार के पैमाने पर खरा उतरने के लिए अब विभागीय इंजीनियरों को परीक्षा भी देना होगी। बता दें कि उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ के कार्यों पर भी सरकार का विशेष तौर से फोकस है। भोपाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकार के पैमाने पर खरा…
Read Moreवोटर वेरिफिकेशन के विरोध में महागठबंधन का बिहार बंद, कई जगह ट्रेनें रोकीं, 5 शहरों में हाईवे जाम
राहुल गांधी भी पहुंचे ब्रह्मास्त्र पटना बिहार चुनाव से पहले हो रहे वोटर वेरिफिकेशन के विरोध में विपक्ष ने बुधवार यानी आज बिहार बंद बुलाया है। इसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी बंद में शामिल होने पटना पहुंचे। भोजपुर के बिहिया स्टेशन पर पूर्व आरजेडी विधायक भाई दिनेश ने अपने समर्थकों के साथ श्रमजीवी एक्सप्रेस और विभूति एक्सप्रेस को रोककर नारेबाजी की। 3 मिनट बाद ट्रेन को रवाना करवाया गया। बेगूसराय में आरजेडी कार्यकर्ताओं ने एनएच-31 को जाम कर दिया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जहानाबाद में भी…
Read Moreवडोदरा में महिसागर नदी पर बना पुल ढहा, 2 की मौत, 3 का रेस्क्यू, प्रयागराज में डूबने से 4 की जान गई
ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली मध्य गुजरात को सौराष्ट्र से जोड़ने वाला महिसागर नदी पर बना 45 साल पुराना गंभीर ब्रिज अचानक टूट गया। इस हादसे में ब्रिज से गुजर रहे दो ट्रक, एक बोलेरो समेत 4 वाहन नदी में गिर गए। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, 3 लोगों को स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर बचा लिया। वहीं, यूपी में बुधवार को भारी बारिश जारी है। प्रयागराज में बारिश के पानी में डूबने से 4 बच्चों की मौत हो गई। अयोध्या में सड़कों पर पानी भर गया है। वाराणसी…
Read Moreमध्यप्रदेश के 40 हजार बैंककर्मी आज हड़ताल पर
ब्रह्मास्त्र भोपाल मध्यप्रदेश के करीब 40 हजार बैंककर्मी बुधवार को हड़ताल पर रहेंगे। वे अपनी 17 सूत्रीय मांगों के समर्थन में हड़ताल करेंगे। इससे प्रदेश की करीब साढ़े 8 हजार शाखाओं में कामकाज पर असर पड़ेगा। आॅल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन, आॅल इंडिया बैंक आॅफिसर्स एसोसिएशन एवं बैंक एम्पलाइज फेडरेशन आॅफ इंडिया ने केंद्रीय श्रमिक संगठनों की मांगों का समर्थन करते हुए बैंकिंग उद्योग एवं बैंककर्मियों की मांगों को लेकर अखिल भारतीय बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। जन एवं श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ और बैंकिंग एवं वित्तीय संस्थानों…
Read Moreकर्ज लो और मुफ्त राशि बांटों… फिर 4800 करोड़ का नया कर्ज लेगी मध्य प्रदेश सरकार
कर्ज की राशि हो गई 14 हजार 300 करोड़ रुपये ब्रह्मास्त्र भोपाल 4800 करोड़ रुपयों का नया कर्ज बाजार से उठायेगी सरकार। यह कर्ज दो हिस्सों में होगा जिसमें पहला कर्ज 2500 करोड़ रुपयों का होगा जिसे 18 वर्ष बाद चुकाया जायेगा जबकि दूसरा कर्ज 2300 रुपयों का होगा जिसे 18 वर्ष बाद चुकाया जायेगा। दोनों ही कर्जी पर साल में दो बार कूपन रेट पर ब्याज का भुगतान किया जायेगा। वर्तमान वित्त वर्ष में राज्य सरकार अब तक दो बार में कुल 9 हजार 500 रुपयों का कर्ज बाजार…
Read Moreपाकिस्तान में प्रधानमंत्री शहबाज के तख्तापलट की आशंका
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की सियासत में इन दिनों जबरदस्त हलचल है। चर्चाएं जोरों पर हैं कि राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को जल्द ही पद छोड़ने के लिए कहा जा सकता है और उनके स्थान पर शक्तिशाली सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर देश के नए राष्ट्रपति बन सकते हैं। इसके साथ ही पाकिस्तान में मौजूदा संसदीय प्रणाली को बदलकर राष्ट्रपति प्रणाली लागू किए जाने की भी तैयारी बताई जा रही है। सत्ता परिवर्तन का खेल पाक आर्मी के समर्थन से हो रहा है। पाक आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर पाकिस्तान…
Read Moreमोदी को ब्राजील का सर्वोच्च सम्मान मिला, अबतक 26 इंटरनेशनल अवॉर्ड
ब्राजीलिया। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंगलवार को ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड कॉलर आॅफ द नेशनल आॅर्डर आॅफ द सदर्न क्रॉस’ से सम्मानित किया। यह पुरस्कार पीएम मोदी को भारत-ब्राजील के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और ग्लोबल मंचों पर सहयोग बढ़ाने के लिए दिया गया। मई 2014 में प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद से पीएम मोदी को किसी विदेशी सरकार की तरफ से दिया गया यह 26वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।
Read More