April 26, 2024

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली
देश में कोरोना के केसों में बीते कई महीनों से कमी देखने को मिल रही थी, लेकिन कुछ दिनों से यह आंकड़ा डराने वाला है। बीते एक दिन में कोरोना के 17,336 नए मामले आए हैं, जिसके साथ ही देश में एक्टिव केसों की संख्या तेजी से बढ़ते हुए 88,284 तक पहुंच गई है। 20 फरवरी के बाद कोरोना के नए केसों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले गुरुवार को नए केसों की संख्या 13,313 ही थी। खासतौर पर महाराष्ट्र और खासतौर पर मुंबई एवं पुणे जैसे शहर एक बार फिर से कोरोना हब बनते दिख रहे हैं। बीते एक दिन में अकेले महाराष्ट्र में ही 5218 नए केस मिले हैं। इनमें भी आधे केस तो मुंबई के ही हैं। जहां बीते एक दिन में 2,479 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।