April 26, 2024

ब्रह्मास्त्र इंदौर। जन आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण संघ एवं होप फॉर चिल्ड्रन केयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में खजराना थाना प्रभारी श्री दिनेश वर्मा की उपस्थिति में निर्धन असहाय लोगों को कंबल वितरित किए गए।
साथ ही संघ के सचिव इंद्र देव शर्मा एवं थाना प्रभारी श्री दिनेश वर्मा ने लोगों को आत्म सुरक्षा संबंधित जानकारी भी ली, जिसमें उन्हें किसी ने बदमाशों द्वारा परेशान तो नहीं किया जाता है, स्वयं कुछ चोरी बदमाशी तो नहीं करते हैं। उनके बच्चों को शिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाने हेतु भी जानकारी दी गई। कंबल वितरण के इस कार्यक्रम में होम फॉर चिल्ड्रन केयर फाउंडेशन एनजीओ के कमल चौहान एवं विकास मिश्रा के द्वारा वितरण हेतु कंबल उपलब्ध कराए गए। संघ के सचिव इंद्र देव शर्मा ने जानकारी दी कि इस तरह के कार्यक्रम भविष्य में भी किए जाते रहेंगे। संस्था के इस सराहनीय कार्य पर जन आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण संघ के अध्यक्ष एनके त्रिपाठी ने शुभकामनाएं दी।