April 27, 2024

इंदौर। लगातार दूसरे दिन कोरोना के 8 नए मरीज मिले हैं। दिसंबर के 16 दिन में अब तक 99 पॉजिटिव आए हैं। गुरुवार को 4 लोग ठीक होने पर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज भी हुए। लेकिन, मरीजों की संख्या ज्यादा आने से एक्टिव केस में कोई कमी नहीं आई है। एक्टिव केस की संख्या 71 है। 30 नवंबर से दिसंबर में अब तक 1 साल से 16 साल उम्र के 15 बच्चे भी पॉजिटिव पाए गए हैं। बुधवार को आई रिपोर्ट में 1 साल का बच्चा भी पॉजिटिव मिला है। इन 15 बच्चों में से 10 को ठीक होने पर अस्पताल से छुट्‌टी दी जा चुकी है। बच्चे एसिम्प्टौमेटिक हैं।
सीएमएचओ डॉ. बीएस सेत्या के मुताबिक गुरुवार को 6407 सैम्पल टेस्ट किए गए थे। 6388 की रिपोर्ट निगेटिव रही। नए पॉजिटिव को मिलाकर इंदौर में अब तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 153451 हो गई है। इनमें से 151987 स्वस्थ हो चुके हैं। जो 8 नए मरीज मिले हैं, आज मेडिकल टीम उनके घरों पर जाकर उनकी कॉन्टैक्टर और ट्रैवल हिस्ट्री निकालने के साथ उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराएगी। इसके साथ ही उनके परिवार व नजदीकी लोगों के सैम्पल लिए जाएंगे।