April 26, 2024

उज्जैन। 8 घंटे में गुरुवार को 2 मार्गों पर हुई सड़क दुर्घटना में तीन की दर्दनाक मौत हो गई। कानीपुरा-तराना मार्ग पर आक्रोशित लोगों ने 2 घंटे तक चक्काजाम किया। इदौररोड पर हादसे के बाद लम्बा जाम लगा गया।
नानाखेड़ा न्यू इंदिरानगर में रहने वाले मोहन पिता मलखानसिंह कुशवाह 60 वर्ष अपनी पत्नी सुमित्रा के साथ इंदौर रिश्तेदारी में आयोजित शादी में शामिल होने के लिये गये थे। जहां से बाइक पर सवार होकर वापस लौट रहे थे। इंदौररोड दिप्ती विहार कालोनी में सामने पीछे आये अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।