April 27, 2024

ब्रह्मास्त्र भोपाल। मप्र में 24 घंटे में 14 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। एक दिन बाद फिर भोपाल में सबसे ज्यादा 7 पॉजिटिव आए हैं। इसमें दो यूके और कनाडा से लौटे दो व्यक्ति भी शामिल हैं। इन दोनों को भोपाल के काटजू अस्पताल में अन्य मरीजों से अलग आईसोलेट करके रखा है। इनके सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं। दोनों के घर को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इसके अलावा इंदौर में 6 और बैतूल में एक युवक पॉजिटिव मिला है।