April 26, 2024

पुणे। प्रसिद्ध इतिहासकार-लेखक और पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित बलवंत मोरेश्वर पुरंदरे यानी बाबासाहेब पुरंदरे का सोमवार तड़के पुणे में निधन हो गया, वे 99 साल के थे। वे पुणे के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। पुरंदरे को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार से भी नवाजा गया था। दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल के हेल्थ डायरेक्टर डॉ. धनंजय केलकर ने कहा कि बाबासाहेब को उम्र संबंधी बीमारियां थीं। उन्होंने आज सुबह 05:07 बजे अंतिम सांस ली। अस्पताल ने कहा है कि उन्हें निमोनिया भी हुआ था। उनके पार्थिव शरीर को पार्वती स्थित उनके आवास पर ले जाया जाएगा। आज ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।