April 26, 2024
– परिजनों ने बताया बीमार होने के बाद से अस्पताल में चल रहा था इलाज
ब्रह्मास्त्र उज्जैन।
महाकाल मंदिर के एक और पुजारी महेश उस्ताद का भी निधन हो गया है। उनके निधन का रविवार को समाचार मिलने के बाद मंदिर में शोक की लहर व्याप्त हो गई। पिछले दिनों ही महाकाल मंदिर के एक पुजारी चंद्रमोहन गुरु का भी बीमारी से निधन हो गया था।
महेश उस्ताद महाकाल मंदिर के 16 पुजारियों में शामिल थे तथा महाकालेश्वर ध्वज चल समारोह समिति के भी अध्यक्ष थे तथा भारतीय जनता पार्टी से भी जुड़े हुए थे। उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि पिछले दिनों बीमार होने के बाद से उनका अस्पताल में उपचार चल रहा था। यह भी बताया कि वे कोरोना पजेटिव भी थे। इसके बाद से ही उनका उपचार चल रहा था। रविवार की सुबह महेश उस्ताद के निधन का समाचार मिलने के बाद से मंदिर में शोक व्याप्त हो गया तथा पंडे, पुजारियों ने सुबह उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मंदिर में अभी कोरोना से मुक्ति की कामना को लेकर विषेध अनुष्ठान किया जा रहा है। कल 19 अप्रैल को इस अनुष्ठान की पूर्णाहुति होना है। उसके पहले पुजारी के निधन की खबर के बाद से मंदिर की सभी पंडे, पुजारी व समिति के अधिकारी से लेकर कर्मचारी गमगीन है।